Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:57 AM IST

16 हजार में 7 जगहों पर घूमने का मौका, IRCTC का यह टूर पैकेज देखा आपने?

रेलवे के इस पैकेज में यात्रियों को 8 रात और 9 दिनों तक घूमने का मौका मिलेगा। इसमें आप अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों पर घूम पाएंगी।
Updated:- 2026-07-17, 18:30 IST
travelers have chance to visit 7 places under 16 thousand with an irctc tour package

आप भी अगर भारत के प्रमुख धार्मिक और सांस्‍कृतिक जगहों पर ट्रेवल का सपना देख रही हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। 20 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले इस स्‍पेशल रेल टूर पैकेज के तहत आप आपको अरुणाचलम, चिदंबरम, त्रिची, मदुरै और कन्याकुमारी जैसे फेमस तीर्थ और पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। सबसे अच्‍छी बात यह है कि ट्रेवल के लिए आपको अलग से ट्रेन टिकट बुक करने की जरूरत नहीं होगी, क्‍योंकि पैकेज में कंफर्म ट्रेन टिकट शामिल है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस पैकेज में किन-किन जगहों का ट्रेवल कराया जाएगा, इसकी शुरुआत किन शहरों से होगी और बुकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी क्या है?

पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

इस पैकेज का नाम DIVYA DAKSHIN YATRA WITH ARUNACHALAM है। इस पैकेज को अगर आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर सर्च नहीं कर पा रही हैं, तो आप आर्टिकल में दिए गए पैकेज का नाम कॉपी करें। इसे गूगल के सर्च बार में डालें और साथ में IRCTC लिखें। इससे आपके सामने रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट नजर आएगी, जिसपर क्लिक करते ही आप सीधा पैकेज पर पहुंच जाएंगी।

  • इस पैकेज की टिकट आप हैदराबाद, सिकंदराबाद, चार्लापल्ली, जनगांव, काजीपेट, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, मधिरा, विजयवाड़ा, तेनाली जंक्शन, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर जंक्शन और रेनिगुंटा जंक्शन से ऑनलाइन बुक कर सकती हैं।
  • पैकेज कोड SCZBG63 है।

इसे भी पढ़ें- रेलवे का Spiritual South India टूर पैकेज है खास, कम बजट में करें इन भव्य मंदिरों के दर्शन

travelers have chance to visit 7 places under 16 thousand with an irctc tour packag

पैकेज फीस क्या है?

इसमें कैटेगरी के हिसाब से पैकेज फीस बांटी गई हैं। आप अपने बजट के अनुसार इनका चयन कर सकती हैं। टिकट बुक करते समय ध्यान रखें कि रेलवे पैकेज टिकट का प्राइस प्रति व्यक्ति के हिसाब से लेता है।इकोनॉमी (SL) क्लास में प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 15,600 रुपये है। आप ट्रेन के जिस कोच का टिकट बुक करेंगे, उस हिसाब से फीस तय की जाएगी। 

  • स्टैंडर्ड (3AC) कोच में टिकट बुक करने पर प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 23,100 रुपये है।
  • कम्फर्ट (2AC) कोच में टिकट बुक करने पर प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 29,500 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- नैनीताल से Mukteshwar पहुंचने में कितना समय लगता है? पढ़ें पूरा यात्रा गाइड

South India train travel package price

इस पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेंगी?

पैकेज में सभी यात्रियों के ट्रेन से आने-जाने की टिकट का खर्च शामिल किया गया है। इसका अर्थ है कि आपको अलग से पैसे खर्च नहीं करने होंगे। पैकेज में हर दिन रहने के लिए होटल का खर्च भी फीस में शामिल किया गया है। नॉन एसी और एसी गाड़ी का ऑप्शन आपके पैकेज फीस के हिसाब से तय होगा। स्लीपर कोच की टिकट बुक करने पर नॉन-AC गाड़ी से आपको शहर में घुमाया जाएगा।

  • पैकेज में तीनों टाइम खाना मिलेगा, लेकिन केवल वेज की सुविधा है।
  • ट्रेन में सुरक्षा, IRCTC टूर मैनेजर आपके साथ यात्रा करेंगे।

इस टूर पैकेज में यात्रियों को सुविधाएं पैकेज फीस के हिसाब से दी जा रही हैं। यात्री ध्यान रखें कि जिन पैकेज फीस का प्राइस सबसे कम है, उसमें सुविधाएं भी उसी हिसाब से तय की गई हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

FAQ
क्या IRCTC का टूर पैकेज बुक करने के बाद कैंसिल करने पर रिफंड मिलता है?
हां, अगर आप IRCTC के नियमों के अनुसार समय का ध्यान रखते हुए टिकट कैंसिल करेंगे, तो आपको रिफंड मिलेगा। 
मैं IRCTC से अपने शहर से पैकेज कैसे खोजूं और बुक करूं?
IRCTC टूर पैकेज की आधिकारिक वेबसाइट पर आप अपने शहर का नाम डालकर पैकेज के बारे में पढ़ सकती हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।