Kitchen Hacks: गैस चूल्हे पर जम गई है जिद्दी चिकनाई? इन 2 घरेलू नुस्खों से मिनटों में शीशे जैसा चमक उठेगा स्टोव
-1770281515205.webp)
Kitchen Hacks To Clean Gas Stove: सभी घरों में रसोई में सबसे ज़्यादा काम होता है। दिन के 5 से 6 घंटे तो रसोई में ही बीतते हैं। नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम के स्नैक्स और डिनर तो बनना ही बनना है। ऐसे में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल गैस चूल्हे का ही होता है। रोजाना सब्जी, दाल, तड़का और फ्राई करने की वजह से उस पर तेल-चिकनाई का जम जाना तो आम बात है।
कई बार तो चिकनाई इतनी ज़्यादा बढ़ जाती है कि इसे साफ करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई लोग केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे हाथों को नुकसान पहुंचता है। हम आपको कुछ ऐसा ट्रिक देने जा रहे हैं जिसके लिए आपको अलग से एक भी रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका काम भी आसानी से हो जाएगा। आइए जानते हैं-
-1770281782019.jpg)
नुस्खा 1: गरम पानी और डिश वॉश लिक्विड
अगर आप कम पैसे में गैस स्टोव की चिकनाई हटाना चाहती हैं तो ये नुस्खा आपके बड़े काम का हो सकता है। सबसे पहले गैस चूल्हे के बर्नर और स्टील की जालियां हटा लें। अब एक बर्तन में गरम पानी लें और उसमें थोड़ा-सा डिश वॉश लिक्विड मिला दें। इसके बाद इस पानी में जालियों और बर्नर को कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद स्क्रबर या पुराने टूथब्रश से बर्नर की सफाई कर लें। वहीं गैस स्टोव पर भी ये पानी 5 मिनट के लिए डाल दें और उसके पानी स्क्रबर से रगड़कर साफ कर लें।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: क्या बिना पानी के भी उबल सकते हैं आलू? आज ही आजमाएं ये सीक्रेट ट्रिक
नुस्खा 2: नमक और विनेगर
अगर स्टोव पर पुरानी, जमी हुई और चिपचिपी चिकनाई है, तो ये नुस्खा ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए जहां-जहां ज़्यादा चिकनाई हो, उन जगहों पर नमक छिड़क दें। इसके बाद ऊपर से विनेगर डालें। फिर इसे कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब स्क्रबर से इसे हल्का सा रगड़कर साफ कर लें। आखिरी में गीले कपड़े से गैस स्टोव काे पोछ लें।

बेहतर रिजल्ट के लिए ये छोटे टिप्स भी करें फॉलो
- सफाई हमेशा तब करें जब चूल्हा पूरी तरह ठंडा हो
- स्क्रबर से गैस स्टोव को बहुत तेज न रगड़ें, इससे स्टोव पर स्क्रैच आ सकते हैं
- हफ्ते में कम से कम दो बार गैस चूल्हे की सफाई जरूर करें
- रोज खाना बनाने के बाद गैस स्टोव को गीले कपड़े से पोछें जरूर
यह भी पढ़ें- क्या रखे-रखे खट्टी हो गई है दही? फेंकने के बजाय करें ये 3 काम, बेकार नहीं जाएगी मेहनत
तो अगर आप भी कम पैसों में गैस स्टोव पर जमी जिद्दी चिकनाई को हटाना चाहती हैं तो ये नुस्खे ट्राई कर सकती हैं। इससे न केवल आपका गैस चूल्हा साफ रहेगा, बल्कि रसोई भी हमेशा चमकती हुई लगेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।