एलोवेरा की मदद से घर पर इस तरह तैयार करें डिश सोप

डिश क्लीनिंग किचन का एक ऐसा काम है, जिसे महिलाएं हर दिन करती हैं। खाना बनाने के साथ बर्तनों को भी साफ करना उतना ही अहम् है। आमतौर पर, यह देखा जाता है कि डिश की क्लीनिंग के लिए महिलाएं मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह की डिश क्लीनिंग लिक्विड या डिश सोप का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इनमें कई तरह के हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कहीं ना कहीं आपके हाथों को नुकसान होता है। अगर महिलाएं बिना ग्लव्स पहने डिश क्लीनिंग करती हैं, तो कुछ ही वक्त में महिलाओं के हाथ रूखे व बेजान नजर आते हैं।
ऐसे में बर्तनों की सफाई करने के साथ-साथ अगर आप अपने हाथों का भी ख्याल रखना चाहती हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर पर ही डिश सोप तैयार करें। ऐसे में आप कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करें, जो आपके हाथों पर भी सॉफ्ट हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको एलोवेरा की मदद से बनने वाले डिश सोप के तरीके के बारे में बता रहे हैं-
इन चीजों की होगी आवश्यकता

- डेढ़ कप डिस्टिल्ड, फिल्टर्ड या उबला हुआ पानी
- 2/3 कप कैस्टाइल सोप
- एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- डेढ़ चम्मच वॉशिंग सोडा
- एक चम्मच वेजिटेबल ग्लिसरीन
- 15-20 बूंद एसेंशियल ऑयल
इसे जरूर पढ़ेंः बाजार से साबुन क्यों लाना, घर पर बनाएं इसे कुछ इस तरह
बनाने का तरीका-

- सबसे पहले एलोवेरा का पत्ता तोड़कर उसे छील लें।
- अब इसमें से फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर एक तरफ रख लें।
- अब एक बर्तन में पानी को गर्म होने दें और उसमें वाशिंग सोडा डालें। अब आप इसे थोड़ा हिलाएं ताकि यह अच्छी तरह मिक्स हो जाए।
- अब इसमें कैस्टाइल साबुन डालकर मिक्स करें। ध्यान दें कि इस समय पानी ना तो बहुत अधिक गर्म हो और ना ही बिल्कुल ठंडा।
- साथ ही में एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन और एसेंशियल ऑयल डालकर मिक्स करें। आप इसे तब तक मिक्स करें, जब तक कि यह एकसमान मिल ना जाए।
- आपका होममेड एलोवेरा डिश सोप बनकर तैयार है।
- अब आप इसे किसी बोतल या पुराने खाली डिश लिक्विड कंटेनर में डाल लें।
- हर बार बर्तन धोने के लिए इसका इस्तेमाल करें। आपके बर्तन साफ तो होंगे ही, उनमें से भीनी-भीनी खुशबू भी आएगी। (पुदीने के पत्ते से बनाएं साबुन)
इसे जरूर पढ़ेंः हल्दी के इस्तेमाल से आप भी बना सकते हैं नेचुरल साबुन, जानें कैसे
इन बातों का रखें ध्यान
- अधिकतर होममेड डिश सोप में लोग सिरका भी मिलाते हैं। यकीनन यह एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट है, लेकिन सिरका को कैस्टाइल साबुन के साथ कभी भी मिक्स नहीं किया चाहिए। यह एक बेस है और यह नींबू या सिरका जैसे एसिड के खिलाफ प्रतिक्रिया करता है, जिसके कारण कैस्टाइल सोप और सिरका दोनों के ही प्रभाव बेअसर हो जाते हैं।
- कुछ लोग डिश सोप में वॉशिंग सोडा को स्किप कर देते हैं। लेकिन अगर आपके बर्तन ज्यादा गंदे होते हैं या फिर उसमें ग्रीस, ऑयल आदि जमा होता है, तो ऐसे में वॉशिंग सोडा को इसमें जरूर एड करना चाहिए। यह एक ग्रीस फाइटिंग एजेंट के रूप में काम करता है और बर्तनों पर जमी गंदगी को हटाने में मदद करता है।
- डिश सोप बनाते समय इंग्रीडिएंट्स मिक्स करते हुए पानी बहुत गर्म नहीं होना चाहिए, अन्यथा इसकी लिक्विड कंसिस्टेंसी बनने के स्थान पर वह अजीब सा हो जाता है और फिर उसे इस्तेमाल करना कठिन होता है। (हल्दी से बनाएं साबुन)
तो अब मार्केट से डिश सोप क्यों लाना? घर पर लगे एलोवेरा प्लांट से ही एक नेचुरल डिश सोप तैयार करें और बर्तनों के साथ-साथ अपने हाथों का भी ख्याल रखें।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।