बिना मटका और फ्रिज के मिलेगा ठंडा पानी; बस अपनाएं ये 2 तरीके

How To Cool Water Without Fridge: क्या आपको पता है कि आप बिना फ्रिज और मटके भी पानी को ठंडा रख सकती हैं? जी हां, बिना फ्रिज और मटके। आज के लिए इस लेख में हम आपको 2 ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से प्लास्टिक बोतल के भी पानी ठंडा कर सकती हैं।
Updated:- 2026-04-30, 11:25 IST
How to cool water without fridge

How To Cool Water Without Fridge: गर्मी के मौसम में हर किसी को ठंडे पानी की चाह होती है। बाहर से आते ही हम सबसे पहले फ्रिज खोलकर बोतल निकालते हैं और गट-गट करके पी जाते हैं,लेकिन क्या हो अगर घर में रेफ्रिजरेटर न हो या फिर 2-4 दिन से बिजली गुल चल रही है, तो ऐसे में ठंडा पानी मिलना भी मुश्किल हो जाता है और हम नॉर्मल पानी पीते हैं। सामान्य पानी भी कुछ देर रखने पर गरम हो जाता है।

बहुत कम लोग ही फ्रिज के साथ-साथ घर में मटका रखते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता है कि क्या करें? अगर आपके मन में भी यह प्रश्न है, तो बता दें कि आप बिना फ्रिज और मटके भी चिल्ड पानी पा सकती हैं। इसके लिए आपको 2 अलग-अलग चीजों की जरूरत होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 2 ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पानी को प्राकृतिक तरीके से ठंडा कर पाएंगी। इसकी खास बात यह है कि पुराने समय में जब फ्रिज नहीं हुआ करते थे, तब लोग मिट्टी और प्रकृति के सिद्धांतों का इस्तेमाल करके पानी को शीतल बनाए रखते थे।

गीले तौलिये या मोटे स्वेटर का करें इस्तेमाल

 

natural water cooling hacks

  • ठंडी का अगर कोई स्वेटर खराब यह फट गया है, तो आप इसका इस्तेमाल पानी को ठंडा रखने के लिए कर सकती हैं। प्लास्टिक की बोतल में पानी भरें। अब स्वेटर को गीला कर बोतल को कवर करें।
  • अब इस बोतल को पंखे के नीचे या किसी ऐसी खिड़की के पास रखें। जैसे-जैसे स्वेटर का पानी हवा से सूखेगा वह बोतल के अंदर की गर्मी को बाहर खींच लेगा।
  • ऊन के कारण यह नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे बोतल के अंदर का पानी मटके की तरह ठंडा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- मटके के पानी से आ रही है मिट्टी की अजीब महक? जानें इसे साफ करने का सही तरीका

मिट्टी वाला तरीका

how to cool water without fridge

अगर आप चाहती हैं कि पानी और भी ज्यादा ठंडा हो, तो यह डबल कूलिंग वाला नुस्खा अपना सकती हैं।

  • इसके लिए थोड़ी सी चिकनी मिट्टी लेकर उसका पतला घोल तैयार करें। इसके बाद इसे अपने स्टील के बर्तन या बोतल की बाहरी सतह पर अच्छी तरह लगा दें।
  • जब यह लेप हल्का सूखने लगे, तो इसके ऊपर एक मोटा सूती कपड़ा या टाट लपेट दें और उसे पानी से भिगो दें।
  • मिट्टी का लेप बाहर की लू और गर्मी को अंदर जाने से रोकता है, जबकि गीला कपड़ा वाष्पीकरण के जरिए बर्तन को लगातार ठंडा रखता है।

इसे भी पढ़ें- नया मटका लाते ही सीधे न भरें पानी, इस्तेमाल करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम; वरना नहीं होगा ठंडा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।