नया मटका लाते ही सीधे न भरें पानी, इस्तेमाल करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम; वरना नहीं होगा ठंडा
-1775100576180.webp)
Tips To Use New Earthen Pot: गर्मियों की शुरुआत होते ही हम सभी को ठंडा पानी पीने का मन करने लगता है। लोग फ्रिज में पानी का बोतल भरकर रखना शुरू कर देते हैं। वहीं, कुछ लोगों को इतना ठंडा पानी पीने की आदत होती है वो फ्रिज से ठंडा पानी तो निकालते ही है, साथ ही उसमें बर्फ भी एड कर लेते हैं। हालांकि, फ्रिज का ठंडा भले ही आपको पीने में अच्छा लगे लेकिन इससे हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है।
ऐसे में मिट्टी के मटके से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। मटके का पानी पीने का भी अपना एक अलग मजा है। इस पानी से जब सोंधी-सोंधी खुशबू आती है तो मन को काफी सुकून मिलता है और हमारी प्यास भी बुझ जाती है। हालांकि, कई लोगों की शिकायत रहती हैं कि नया मटका लेने के बाद भी पानी सही से ठंडा नहीं होता है या उसमें से अजीब सी स्मेल आती है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिसे अपनाने के बाद ही आपको नए मटके में पानी भरना चाहिए। आइए उन तरीकों को जानते हैं-
-1775100769421.jpg)
सबसे पहले मटके को भिगोना जरूरी
कई लोग नया मटका लाते नहीं हैं कि उसे धुलकर तुरंत पानी भर देते हैं। सही तरीका ये है कि उसे लाने के बाद तुरंत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मटके को पानी से पूरा भर दें या किसी बड़े बर्तन में डुबोकर 24 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे मटके की मिट्टी पानी को अच्छे से सोख लेती है और अंदर की धूल भी निकल जाती है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी, तो पानी का स्वाद कच्चा लग सकता है।
यह भी पढ़ें- टूटा मटका भी होता है बड़े काम का, पक्षियों के दाने से लेकर खाद बनाने तक; जानें इसके 4 अनोखे फायदे
साबुन या डिटर्जेंट से न धोएं
कई लोग मटका साफ करने के लिए बर्तन धोने वाले साबुन का इस्तेमाल कर लेते हैं। इससे पूरे मटके का स्वाद ही बिगड़ जाता है। आपको बता दें कि मटका मिट्टी का होता है, जो केमिकल को एब्जॉर्ब कर लेता है। इससे पानी में बदबू और खराब स्वाद आ सकता है।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: अरे रुकिए! पुराने मटके में अभी कर लें ये 2 काम, पूरी गर्मी ठंडा रहेगा पानी
सही तरीके से करें सफाई
मटके को साफ करने का तरीका भी सही होना चाहिए। इसके लिए थोड़ा सा नमक, बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर घोल बना लें। अब इसे मटके के अंदर डालकर हल्का सा हिलाएं, ताकि ये घोल पूरे मटके में अच्छे से लग जाए। अब 3-4 मिनट के बाद साफ पानी से मटके को धो दें। इससे मटका अंदर से साफ भी हो जाएगा और कोई गंध भी नहीं रहेगी।
मटके में न डालें बर्फ
कई लोग जल्दी ठंडा पानी पाने के लिए पानी भरते समय उसमें बर्फ डाल देते हैं। इससे आपका मटका सही तरीके से पानी को ठंडा नहीं कर पाएगा। क्योंकि मटके का पानी नेचुरल तरीके से ठंडा होता है, जिसमें थोड़ा समय लगता है। अगर आप बर्फ डाल देंगी, तो यह प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर पाएगी और पानी उतना ठंडा नहीं होगा जितना होना चाहिए।

मटका रखने का सही तरीका भी जानें
मटका कहां और कैसे रखना है, इससे भी पानी की ठंडक पर असर पड़ता है। कई लोग मटके को सीधे जमीन पर रख देते हैं। ये सबसे गलत तरीका है। मटके को हमेशा किसी स्टैंड पर ही रखना चाहिए। आप इसके ऊपर गीला सूती कपड़ा लपेट दें। आप चाहें तो नीचे थोड़ी गीली रेत रखकर उस पर मटका रख सकती हैं। इससे मटका जल्दी ठंडा होता है और पानी ज्यादा ठंडा रहता है।
यह भी पढ़ें- चटके हुए मटके को फेंके नहीं, इन तरीकों से दोबारा करें इस्तेमाल...घर के कई मुश्किल काम होंगे आसान
इन बातों का रखें ध्यान
- मटके को हर हफ्ते साफ जरूर करें
- ढक्कन हमेशा लगाकर रखें
- मटके को ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती रहे
यह भी पढ़ें- मटके में पानी ही नहीं... दही और छाछ भी बनती है स्वादिष्ट, जानें बनाने का तरीका
तो अगर आप भी नया मटका खरीदकर ला रही हैं तो ऊपर बताए गए बातों का ध्यान रखेंगी तो पानी आपको ठंडा-ठंडा मिलेगा। साथ ही पानी का स्वाद भी बहुत अच्छा होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/adobe stock/herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।