मटके के पानी से आ रही है मिट्टी की अजीब महक? जानें इसे साफ करने का सही तरीका

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग फ्रीजर का पानी न पीकर मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। मटके का ठंडा और सौंधी खूशबू वाला पानी अमृत के समान लगता है, लेकिन कई हमने नोटिस किया है कि नए मटके या फिर लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे पुराने मटके के पानी से मिट्टी की बहुत तेज और अजीब सी गंध आने लग जाती है। यह महक इतनी ज्यादा तेज होती है कि पानी पीना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू तरीकों से इस गंध को दूर किया जा सकता है और पानी की प्योर भी बनाया जा सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मटके के पानी से अजीब गंध क्यों आती है और उसे कैसे दूर कर सकती हैं। जानते हैं, इस लेख के माध्यम से...
मटके के पानी से क्यों आती है अजीब गंध?
मटके से अजीब गंध आने के पीछे दो कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पहला, यदि मटका नया है, तो मिट्टी को पकाते समय उसमें मौजूद कुछ नेचुरल तत्व पूरी तरह से साफ नहीं हो पाते, जिससे शुरुआती दिनों में कच्ची मिट्टी की बहुत तेज महक आ सकती है।
-1776935750431.jpg)
वहीं दूसरा कारण है मटके की सफाई सही से न हो पाना। मटके की सतह पर छोटे-छोटे पोर्स होते हैं। ऐसे में जब इनमें पानी की बाहरी धूल-मिट्टी जम जाती है, तो पानी के अंदर गैसें बनने लगती हैं, जिससे पानी का स्वाद बिगड़ जाता है और गंध आने लगती है।
मटके की गंध दूर करने का सही तरीका क्या है?
ऐसे में आपमटके में हल्का गुनगुना पानी भरें और उसमें 2-3 बड़े चम्मच सेंधा नमक डालें। अब मटके को अच्छी तरह हिलाएं और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। नमक बैक्टीरिया और गंध को सोखने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें - नया मटका लाते ही सीधे न भरें पानी, इस्तेमाल करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम; वरना नहीं होगा ठंडा
यदि गंध कुछ पुरानी है, तो एक नींबू का रस और थोड़ा सा बेकिंग सोडा आपके काम आ सकता है। ऐस में इन दोनों को मिलाकर मटके के अंदरूनी हिस्से को मुलायम कपड़े से रगड़ें। आप भूलकर भी मटके पर लोहे के जूने या साबुन का इस्तेमाल न करें।
-1776935767736.jpg)
सफाई के बाद मटके को उल्टा करके कुछ घंटों के लिए तेज धूप में रखें। धूप मिट्टी की गंध को खत्म कर देती है।
इसे भी पढ़ें - टूटा मटका भी होता है बड़े काम का, पक्षियों के दाने से लेकर खाद बनाने तक; जानें इसके 4 अनोखे फायदे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।