15 अगस्त 2026 की सुबह बनाएं ये 5 मजेदार स्नैक्स, चटनी के साथ खाने में आ जाएगा मजा

बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक, हर किसी की पसंद अलग हो सकती है, लेकिन कुछ नाश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें देखते ही हर किसी का खाने का मन हो जाता है।
Updated:- 2026-08-14, 19:25 IST
15 august 2026 special breakfast ideas to eat with chutney

आम दिनों में सुबह-सुबह हर किसी को अपने काम और ऑफिस की जल्दी होती है। ऐसे में पूरे परिवार को एक साथ नाश्ता करने का मौका नहीं मिलता। यही कारण है कि छुट्टी के दिन सबसे ज्यादा मजा तब आता है, जब सब मिलकर एक साथ नाश्ता करते हैं। 15 अगस्त का दिन खुशी मनाने का दिन है, इसलिए नाश्ते में पूरा परिवार कुछ ऐसा खाना चाहता है, जो मसालेदार और चटपटा हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 नाश्ता आइडिया बताएंगे, जिसे देखते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाएगा।

टेस्टी नाश्ता आइडिया (Independence Day Breakfast Ideas)

इन रेसिपीज को घर में मौजूद सामग्री से तैयार किया जा सकता है, इसलिए आपको ज्यादा महंगी चीजें खरीदने की भी चिंता नहीं होगी। आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें मसाले भी कम-ज्यादा कर सकती हैं।

1- आलू की मसालेदार कचौड़ी

गरमा-गरम कचौड़ी को ठंडी दही, हरी धनिया-पुदीने की चटनी के साथ खाने का मजा अलग ही होता है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग वाला यह नाश्ता लगभग हर किसी को पसंद आएगा। इसके साथ भी चाय या कॉफी सर्व कर सकती हैं।

  • सामग्री- मैदा, उबले आलू, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, सौंफ, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, नमक और तेल।

Independence Day breakfast ideas

इसे भी पढ़ें- ड्राई फ्रूट्स, शुद्ध देसी घी और शाही स्वाद...सूरत की 'घारी' क्यों है इतनी खास?

2- कुरकुरे प्याज के पकौड़े

कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो सबसे सिंपल है कि आप कुरकुरे प्याज के पकौड़े बना लें। इसे और भी ज्यादा कुरकुरे बनाने के लिए आप इसमें मैदा या चावल का आटा डाल सकती हैं। 15 अगस्त की छुट्टी की सुबह चाय के साथ प्याज के पकौड़े का कोई मुकाबला नहीं।

  • सामग्री- बेसन, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, चाट मसाला, नमक, थोड़ा चावल का आटा और तेल।

Easy homemade Indian breakfast

3-मसालेदार ब्रेड पकोड़ा

अगर आप थोड़ी मेहनत कर सकती हैं, तो मसालेदार ब्रेड पकोड़ा बनाना बेस्ट रहेगा। ब्रेड पकोड़ा ऐसा नाश्ता है जिसे देखकर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के मुंह में पानी आ जाता है। कुरकुरा बेसन और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा देती है।

  • सामग्री- ब्रेड, उबले आलू, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर, चाट मसाला, नमक और तेल।

Aloo Kachori recipe

4- पनीर ब्रेड रोल

ब्रेड का कुछ अलग नाश्ता बनाना चाहती हैं, तो पनीर ब्रेड रोल बना सकती हैं। कुरकुरी ब्रेड के अंदर मसालेदार और हल्की मलाईदार पनीर की स्टफिंग इसका स्वाद खास बनाती है। ब्रेड को बहुत ज्यादा पानी में भिगोने से रोल तेल सोख सकता है, इसलिए सिर्फ हल्का गीला करके रोल बनाएं।

  • सामग्री- ब्रेड, पनीर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, लाल मिर्च, चाट मसाला, गरम मसाला, नमक और तेल।

Crispy Onion Pakoda recipe

इसे भी पढ़ें- क्या आपके चावल भी चिपचिपे बनते हैं? जानिए 5 गलतियां जो बिगाड़ देती हैं स्वाद

5- सूजी और आलू के रोल

अगर आप ब्रेड के बिना कोई नाश्ता तैयार करना चाहती हैं, तो सूजी और आलू से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको पहले सूजी को पानी में मिलाकर पकाना है। इसे पका कर सुखा लें और इसमें आलू मिला लें। इसमें अपनी पसंद के अनुसार मसाले मिलाएं और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ठंडा हो जाए, तो आप इसे हाथों से गोल-गोल करके रोल बना लें।

  • सामग्री- सूजी, आलू, नमक, मिर्च, मसाला, तलने के लिए तेल।

Masaledar Bread Pakora

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।