Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:14 AM IST

World Chocolate Day 2022: चॉकलेट है सब्जी का ही एक प्रकार और इसके बीज को माना जाता था करेंसी, पढ़ें कुछ अनसुने फैक्ट्स

चॉकलेट प्रेमियों को इससे जुड़े रोचक तथ्य जरूर पता होने चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको चॉकलेट के ऐसे ही अनसुने फैक्ट्स बताने वाले हैं। 
Updated:- 2022-07-07, 09:08 IST
interesting facts about chocolate

ज्यादातर लोगों को चॉकलेट पसंद होती है। कहा जाता है कि अगर आप महिलाओं को तोहफे में कुछ देना चाहें तो उन्हें चॉकलेट दे दें। कई अध्ययन भी दर्शाते हैं कि डार्क चॉकलेट का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अगर आपको चॉकलेट पसंद है तो इसके बारे में कितना ज्ञान रखते हैं आप? क्या आपको पता है कि चॉकलेट को कभी करेंसी का दर्जा दिया गया था?

इसके दीवाने इतने हैं कि हर साल इसके कई सेलिब्रेशन होते हैं। क्या आपको पता है कि व्हाइट चॉकलेट असल में चॉकलेट नहीं है। अब बताइए क्या आप चॉकलेट के बारे में ये बातें पता थीं? नहीं न... ऐसे ही अनसुने फैक्ट्स अगर आपको जानने हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

1. कोको बीज थे करेंसी के बराबर

एज्टेक्स कोको और उसके बीज इतना पसंद करते थे कि उन्होंने अपने समय में इसे करेंसी के बराबर वैल्यू दी थी।

chocolate facts

2. हर साल होते हैं चॉकलेट सेलिब्रेशन

16वीं सदी में चॉकलेट पहले यूरोप पहुंची और फिर दुनिया भर में लोकप्रिय हुई। 7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है। 28 जुलाई को नेशनल मिल्क चॉकलेट डे, 13 सितंबर को इंटरनेशनल चॉकलेट डे और 7 नवंबर को नेशनल बिटरस्वीट चॉकलेट के साथ आल्मंड डे भी है।

इसे भी पढ़ें : आइए जानते हैं विश्व चॉकलेट डे मानाने के पीछे की कहानी के बारे में

3. चॉकलेट को माना जाता है सब्जी

अब यह तो आपको पता ही होगा कि चॉकलेट कोको बीन से आती है जो कि कोको ट्री में होते हैं। यह पेड़ भिंडी और कॉटन के परिवार से हैं और इसलिए इसे सब्जी माना जाता है।

white chocolate facts

4. व्हाइट चॉकलेट नहीं है चॉकलेट

कोको सॉलिड या चॉकलेट लिकर न होने के कारण व्हाइट चॉकलेट को चॉकलेट की श्रेणी में नहीं गिना जाता है। हालांकि इसमें कोको बटर का थोड़ा सा इस्तेमाल किया जाता है।

5. अमेरिका में नहीं अफ्रीका में होती है खेती

चॉकलेट के रूट्स भले ही नॉर्थ अमेरिका में रहे, लेकिन अब अधिकांश कोको (दुनिया की आपूर्ति का लगभग 70%) अफ्रीका से आता है। आइवरी कोस्ट सबसे बड़ा उत्पादक है, जो दुनिया से आने वाले कोको का लगभग 30 प्रतिशत है।

6. नेपोलियन को बेहद पसंद थी चॉकलेट

फ्रेंच लीडर को चॉकलेट इतना पसंद थी कि उन्होंने यह मांग की थी कि सभी सैन्य अभियानों में उन्हें चॉकलेट मिलनी चाहिए। जब वह देर रात तक काम करते, तब वह कॉफी के बजाय चॉकलेट ही खाते थे।

इसे भी पढ़ें : सबसे आसान चॉकलेट आइस क्रीम रेसिपी

napolean loved chocolate

7. हॉट चॉकलेट थी पहली चॉकलेट ट्रीट

कोको का उपयोग मेक्सिकन और एज्टेक कल्चर में बहुत होता था, हालांकि यह आज की हॉट चॉकलेट से बिल्कुल अलग था। यह थोड़ा कड़वा होता था लेकिन शादी जैसे समारोह में सर्व किया जाता था।

8. पहला चॉकलेट बार इंग्लैंड में बनाया गया था

1842 में कैडबरी कंपनी ने सबसे पहले चॉकलेट बार बनाया था। कंपनी अभी भी अस्तित्व में है और आज भी विदेश में यह अपने ईस्टर थीम ट्रीट्स के लिए बहुत लोकप्रिय है।

chocolate has special melting point

9. चॉकलेट का होता है स्पेशल मेल्टिंग पॉइंट

चॉकलेट एकमात्र ऐसा खाद्य पदार्थ है जो मानव शरीर के तापमान से नीचे 93 ° F पर पिघलती है। यही वजह है कि चॉकलेट आपकी जीभ पर इतनी आसानी से पिघल जाती है।

10. स्विट्जरलैंड में हुआ था मिल्क चॉकलेट का आविष्कार

डेनियल पीटर ने 1875 में मिल्क चॉकलेट का आविष्कार किया था। उन्होंने 8 साल तक इसे बनाने की कोशिश की और आखिरकार दूध से इसे बनाने में कामयाब हुए (चॉकलेट पाउडर को कैसे करें स्टोर)।

आपको चॉकलेट के बारे में यह जानकारी पढ़कर कैसा लगा, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।