गुरु नानक जयंती पर लुधियाना के इन प्रसिद्ध गुरुद्वारों में देश के हर कोने से पहुंचते हैं भक्त

Top Gurudwara In Ludhiana: पंजाब का लुधियाना शहर अपनी संस्कृति और परिधान के लिए दुनिया भर में फेमस है। यह खूबसूरत शहर सतलज नदी के किनारे स्थित है।
लुधियाना शहर पंजाब के सबसे बड़े शहरों में से भी एक है। लुधियाना में ऐसी कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं।
लुधियाना जिस तरह खूबसूरत जगहों के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह कुछ पवित्र और लोकप्रिय गुरुद्वारों के लिए भी जाना जाता है। इन गुरुद्वारों में हर दिन लाखों लोग माथा टेकने आते हैं।
अगर आप ही गुरु नानक जयंती के खास मौके पर लुधियाना घूमने या किसी अन्य काम से जा रहे हैं, तो यहां मौजूद इन गुरुद्वारों का दर्शन करने आपको भी जरूर पहुंचना चाहिए।
गुरुद्वारा नानकसर (Gurudwara Nanaksar, Ludhiana)

लुधियाना में स्थित प्रसिद्ध और पवित्र गुरुद्वारा का जिक्र होता है, तो सबसे पहले गुरुद्वारा नानकसर का नाम जरूर शामिल रहता है। गुरु नानक जयंती आदि खास पर्व के मौके पर इस पवित्र गुरुद्वारा को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है।
गुरु नानक जयंती के मौके पर यहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों से भी भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। शाम के समय यह गुरुद्वारा रोशनी से जगमगा उठता है। कहा जाता है कि गुरुद्वारा नानकसर 1975 में स्थापित किया गया था। यहां आप आत्मा को शांत करने के लिए भी पहुंच सकते हैं।
- पता-समराला चौक, गुरु अर्जन देव नगर, लुधियाना
इसे भी पढ़ें: भारत के इन प्रसिद्ध गुरुद्वारों में रहने और खाने की है फ्री व्यवस्था, आप भी पहुंचे
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब (Gurudwara Dukh Niwaran Sahib, Ludhiana)

गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब सिर्फ स्थानीय या लुधियाना निवासियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब के लिए यह दुख निवारण गुरुद्वारा है। कहा जाता है कि यह जो भी सच्चे मन से दर्शन करने पहुंचता है वो सभी दुखों से मुक्त हो जाता है।
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब को गुरु नानक जयंती के खास मौके पर या प्रकाश पर्व के मौके पर दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। गुरु नानक जयंती के खास मौके पर यहां लाखों लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। इस गुरुद्वारा में निःशुल्क रहने की सुविधा के अलावा लंगर का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- पता-एनएच 1, फील्ड गंज, लुधियाना
शीशे वाला गुरुद्वारा (Sheeshe Wala Gurudwara, Ludhiana)

इस गुरुद्वारा के नाम से ही आपको मालूम चल चुका होगा कि इसका निर्माण किस तरह किया गया होगा। जी हां, इस गुरुद्वारे का निर्माण पूरी से कांच से किया गया है। अपनी शानदार कांच द्वारा निर्मित इस गुरुद्वारे की वास्तुकला सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। (चंडीगढ़ के प्रसिद्ध गुरुद्वारे)
गुरु नानक जयंती या किसी अन्य पर्व के समय जब शीशे वाला गुरुद्वारा को लाइट्स से सजाया जाता है तो आंखें सिर्फ और सिर्फ गुरुद्वारा को निहारने को ही बोलती है। गुरु नानक जयंती के खास मौके पर यहां लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप लुधियाना जा रहे हैं, तो शीशे वाला गुरुद्वारा का दर्शन करना न भूलें।
- पता-राजगढ़ रोड, राजगढ़, लुधियाना
इसे भी पढ़ें: स्वर्ण मंदिर के अलावा ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत और पवित्र गुरुद्वारे
गुरुद्वारा दमदमा साहिब (Gurudwara Damdama Sahib, Ludhiana)
गुरुद्वारा दमदमा साहिब एक पवित्र सिख स्थल होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां गुरु नानक देव जी के साथ-साथ गुरु हरगोबिंद सिंह जी द्वारा दौरा किया था। इसलिए यह गुरुद्वारा बेहद खास माना जाता है।
गुरु नानक जयंती या किसी अन्य पर्व के मौके पर गुरुद्वारा दमदमा साहिब को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। गुरु नानक जयंती के दिन यहां लाखों लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।
- पता-पातशाही 6, दुगरी, लुधियाना
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।