फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का नया गना ‘वीरे वीरे’ रिलीज हो गया है। इससे पहले शायद ही आपने किसी बॉलीवुड गाने में गर्ल गैंग को ऐसी मस्ती करते देखा हो। बॉलीवुड की टोप हिरोइंस सोनम कपूर और करीना कपूर खान अपनी गर्ल गैंग के साथ वीरे वीरे गाने में मस्ती में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
सोनम कपूर ने अपने इंस्टा पर ‘वीरे दी वेडिंग’ का नया गना ‘वीरे वीरे’ शेयर किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' जल्द ही रिलीज होने वाली है और फिल्म के प्रोड्यूसर्स भी इस फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म पर काम करने में लगे हुए हैं और इसी बीच फिल्म के नए गाने 'वीरे' को रिलीज कर दिया गया है।
Read more: Cannes film festival 2018 में सोनम कपूर दूसरा रेड कार्पेट लुक कुछ ऐसा रहा, देखें तस्वीरें
Image Courtesy: Instagram/@sonamkapoor
फिल्म का यह गाना चारों दोस्तों की यारी को दिखा रहा है और चारों एक दूसरे के साथ कितने कम्फर्टेबल हैं। गाना देखने में तो आपको अच्छा लगेगा ही लेकिन गाने के लिरिक्स और म्यूजिक भी आपको काफी पसंद आने वाले हैं।
फिल्म के इस गाने को विशाल मिश्रा, अदिती सिंह शर्मा, यूलिया वंतूर, धवानी भानुशाली, निकिता आहूजा, पायल देव और शारवी यादव ने गाया है। वहीं गाने के लिरिक्स अनविता दत्त ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक विशाल मिश्रा द्वारा दिया गया है।
Image Courtesy: Instagram/@sonamkapoor
Read more: फिल्म वीरे दी वेडिंग का नया गाना भांगड़ा ता सजदा सोनम की शादी के बाद हुआ रिलीज
करीना और सोनम के गर्ल गैंग की मस्ती
गाने में फिल्म की एक्ट्रेस करीना कपूर और सोनम कपूर अपने गर्ल गैंग के साथ मिलकर खूब मस्ती करते और बेपरवाह जिंदगी जीते हुए दिखाया गया है। इस गाने में दिखाया गया है कि डेली रूटीन की लाइफ से बोर होकर 4 फ्रेंड्स थाइलैंड का ट्रिप प्लान करती हैं और फिर वहां जमकर मस्ती करती हैं। पूल में मस्ती से लेकर इन दोस्तों को नाइट क्लब की रंगीनियों का मजा लूटते हुए देखा जा सकता है।
Image Courtesy: Instagram/@sonamkapoor
गाने में स्वरा, करीना, सोनम और शिखा का अंदाज आपको काफी पसंद आने वाला है। गाने को काफी अच्छी तरह से फिल्माया गया है। यहां आपको बता दें इससे पहले फिल्म के गाने 'तारीफां' और 'भागंड़ा तां सजदा' को रिलीज किया जा चुका है।
इस फिल्म की कहानी चार महिला दोस्तों की है जो महिलाओं को लेकर अब तक के स्टीरियोटाइप कहानियों को तोड़ती हुई है इस फिल्म की कहानी में कोई भी मेल लीड रोल नहीं है और पूरी कहानी सिर्फ महिलाओं पर केंद्रित है। फिल्म की कहानी करीना के किरदार के इर्द गिर्द घूमती हुई है लेकिन कहानी के बाकी के तीन करेक्टर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को 1 जून को रिलीज किया जाएगा और इस फिल्म का प्रोडक्शन सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और एकता कपूर ने किया है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों