उत्तराखंड के 5 सबसे बड़े शहर है और उनकी शानदार और अद्भुत जगहें, जीवन में एक बार जरूर दीदार करने पहुंचें

Uttarakhand Travel: उत्तराखंड की खूबसूरती और मनमोहक पर्यटन स्थलों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप इस राज्य के 5 सबसे बड़े शहर के बारे में जानते हैं? इन शहरों की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने के बाद खुशी से झूम उठेंगे।
image

Uttarakhand Biggest Cities: देश के खूबसूरत पहाड़ी राज्यों में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले उत्तराखंड ही पहुंचते हैं। उत्तराखंड साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर बना, जिसे कई लोग 'देव भूमि' के नाम से भी जानते हैं। इस राज्य को दो प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है, गढ़वाल और कुमाऊं। उत्तराखंड में घूमने की बात होती है, तो कई लोग नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, औली या चकराता जैसी जगहों का ही नाम लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उत्तराखंड के 5 सबसे बड़े शहर कौन-कौन से हैं? आज हम आपको उत्तराखंड के 5 सबसे बड़े शहरों और उनकी कुछ शानदार और अद्भुत जगहों के बारे में जानते हैं।

देहरादून (Dehradun)

उत्तराखंड के 5 सबसे बड़े शहरों में पहला नाम देहरादून का है। देहरादून उत्तराखंड की राजधानी के साथ-साथ एक खूबसूरत और प्रमुख पर्यटन स्थल भी माना जाता है। देहरादून को 'दून घाटी' के नाम से भी जाना जाता है। देहरादून, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व और कई पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। देहरादून को शिक्षा का केंद्र भी माना जाता है, जहां कई प्रतिष्ठित स्कूल और कॉलेज हैं।

मुख्य आकर्षण-

  • टपकेश्वर मंदिर
  • सहस्त्रधारा
  • मालसी डियर पार्क
  • रॉबर्स गुफा
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: देहरादून रेलवे स्टेशन है।

हरिद्वार (Haridwar)

5 biggest city of uttarakhand

उत्तराखंड के दूसरे सबसे बड़े शहर का नाम हरिद्वार है। गंगा नदी के तट पर स्थित हरिद्वार भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। हिन्दू धर्म में हरिद्वार के प्रमुख तीर्थ स्थल भी माना जाता है। हरिद्वार में होने वाला कुंभ मेला दुनिया भर में प्रचलित माना जाता है। यहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचते हैं।हरिद्वार की गंगा आरती प्रसिद्ध आरती मानी जाती है।

मुख्य आकर्षण-

  • हर की पौड़ी
  • मनसा देवी मंदिर
  • चंडी देवी मंदिर
  • राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: हरिद्वार रेलवे स्टेशन है।

हल्द्वानी (Haldwani)

biggest city and there best places

हल्द्वानी, उत्तराखंड का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित एक खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। हल्द्वानी, अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। हल्द्वानी काठगोदाम से लेकर गौला बांध तक फैला हुआ है। हल्द्वानी को कुमाऊं क्षेत्र का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। हल्द्वानी से नैनीताल की दूरी महज 43 किमी है।

मुख्य आकर्षण-

  • शीतला देवी मंदिर
  • गौला बांध
  • हिडिंबा पर्वत
  • कालीचौड़ मंदिर
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन है।

रुड़की (Roorkee)

रुड़की, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ आई आई टी रुड़की के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह उत्तराखंड का एक ऐसा शहर है, जो दो नदियों, गंगा और यमुना नदी के बीच में स्थित है। रुड़की अपनी खूबसूरती के साथ कई लोकप्रिय पर्यटन स्थालों के लिए भी जाना जाता है।

मुख्य आकर्षण-

  • क्रिस्टल वर्ल्ड
  • सोलानी पार्क
  • पिरान कलियार शरीफ
  • अपर गंगा कैनाल
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: हरिद्वार या देहरादून रेलवे स्टेशन है।

रुद्रपुर (Rudrapur)

biggest city of uttarakhand

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में स्थित रुद्रपुर, राज्य का पांचवा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। इसके अलावा, रुद्रपुर को कुमाऊं मंडल का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। कहा जाता है कि इस खूबसूरत शहर का निर्माण राजा रुद्र चंद ने किया था। इस खूबसूरत शहर को कुमाऊं का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मृद्ध इतिहास, आध्यात्मिकता और स्थानीय परंपरा के प्रसिद्ध है।

मुख्य आकर्षण-

  • अटरिया मंदिर
  • लेक पैराडाइज
  • मोटेश्वर महादेव मंदिर
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन: रुद्रपुर रेलवे स्टेशन है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@hz,freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP