Odisha Travel: ओडिशा की इस खूबसूरत जगह नहीं घूमा तो फिर आपने कुछ नहीं देखा

बंगाल की खाड़ी के पास स्थित ओडिशा भारत एक एक बेहद ही खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। ओडिशा में ऐसी कई हसीन जगहें मौजूद हैं, जो आज भी सैलानियों से दूर हैं।

 

famous places to visit in baripada odisha
famous places to visit in baripada odisha

Top Places to visit in Baripada Odisha: ओडिशा भारत के एक बेहद ही खूबसूरत और तटवर्ती राज्य है। ओडिशा अपने आकर्षित समुद्री तट, विश्व प्रसिद्ध मंदिर और खूबसूरत झीलों के लिए पूरे विश्व में फेमस है।

ओडिशा की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। ओडिशा में स्थित सूर्य मंदिर, चिल्का झील, सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान और धौली गिरि जैसी चर्चित जगहों पर हर दिन हजारों लोग घूमने पहुंचते हैं।

लेकिन ओडिशा में मौजूद बारीपदा एक ऐसी जगह है जिसकी खूबसूरती से बहुत कम लोग ही वाकिफ होंगे। बारीपदा में एक बार घूमने के बाद आप ओडिशा की अन्य जगहों को भूल जाएंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको बारीपदा कुछ ऐसी हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कभी भी परिवार, दोस्त और पार्टनर एक साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

सिमलीपाल नेशनल पार्क (Simlipal National Park)

Simlipal National Park

बारीपदा में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले सिमलीपाल नेशनल पार्क का नाम जरूर लिया जाता है। सिमलीपाल नेशनल पार्क की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है।

करीब 1,060 वर्ग मील फैला यह पार्क हरे भरे घास के मैदानों, मनमोहक झरना, खूबसूरत नदियां के लिए प्रसिद्ध है। यह पार्क कई विलुप्त पशु-पक्षियों का घर भी माना जाता है। पार्क के बारे में कहा जाता है कि यहां बाघ और हाथी बड़े पैमाने पर रहते हैं।

यहां आप जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। कहा जाता है कि 1956 में टाइगर रिजर्व के तहत इसका निर्माण किया गया था। आपको बता दें कि 2009 में यूनेस्को ने भी इसे अपनी सूची में शामिल कर लिया था।

इसे भी पढ़ें:Himachal Pradesh Travel: क्या आप भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत गांव में घूमना चाहेंगे?

सुलाईपाट डैम (Sulaipat Dam)

Sulaipat Dam

सिमलिपाल नेशनल पार्क घूमने के बाद आप सुलाईपाट डैम को एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं, क्योंकि सिमलीपाल नेशनल पार्क से कुछ ही दूरी पर यह खूबसूरत डैम मौजूद है।

सुलाईपाट डैम के आसपास की हरियाली सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। डैम के आसपास मौजूद छोटे-बड़े पहाड़ भी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। आसपास के लोगों में पिकनिक स्थल के रूप में भी फेमस है। मानसून और सर्दियों के समय डैम के आसपास खूबसूरती चरम पर होती है।(ओडिशा में घूमने की बेस्ट जगहें)

खिचिंग (Khiching, Baripada Odisha)

Khiching, Baripada Odisha

बारीपदा में स्थित खिचिंग एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत गांव है। खिचिंग को एक ऐतिहासिक गांव भी माना जाता है। कहा जाता है कि खिचिंग प्राचीन काल में भंज वंश की प्राचीन राजधानी हुआ करती थी।

खिचिंग में स्थित विराट गढ़ और कीचक दुर्ग भंज वंश की कहानी को दर्शाते हैं। इस गांव में नीलकंठेश्वर महादेव का मंदिर, जिसे काफी प्राचीन मंदिर माना जाता है। मंदिर की वास्तुकला सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। खिचिंग गांव की हरियाली भी आपको दीवाना बना सकती है।

बरेदी वॉटरफॉल (Baredi Waterfall, Baripada Odisha)

Baredi Waterfall, Baripada Odisha

बरेदी वॉटरफॉल बारीपदा एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। वॉटरफॉल के आसपास मौजूद हरियाली, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घास का मैदान सैलानियों को काफी आकर्षित करता है।

बरेदी वॉटरफॉल प्रकृति प्रेमियों और रोमांच चाहने वालों के लिए एक बेस्ट स्थान माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरेदी वॉटरफॉल सिमलीपाल नेशनल पार्क के घने जंगलों के बीच मौजूद है।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली से 3 दिन कसौली घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार

इन जगहों पर भी घूमने पहुंचें

बारीपदा में अन्य कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां आप कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। मां अंबिका मंदिर, मयूरभंज महल, भीमकुंड और देवकुंड जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बारीपदा में आप ट्रेकिंग के अलावा यादगार फोटोग्राफी का भी कर सकते हैं।(पुरी से भी खूबसूरत है ओडिशा की यह जगह)

बारीपदा कैसे पहुंचें?

बारीपदा बहुत ही आसान है। इसके लिए ओडिशा के किसी भी शहर से आसानी से पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि बारीपदा मयूरभंज जिले में मौजूद है। भुवनेश्वर से बारीपदा की दूरी करीब 230 किमी है। आप पश्चिम बंगाल के दीघा से भी यहां पहुंच सकते हैं। दीघा से बारीपदा की दूरी करीब 104 किमी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-Insta

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP