Best Places To Visit Near Indore In Monsoon: इंदौर मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत और चर्चित शहर माना जाता है। इंदौर को देश का सबसे साफ-सुथरा शहर भी माना जाता है।
इंदौर की खूबसूरती देखने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक इस शहर में पहुंचते हैं। इंदौर में स्थित राजवाड़ा पैलेस या लाल बाग पैलेस को देखने सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
यह सच है कि इंदौर में स्थित राजवाड़ा या लाल बाग पैलेस के अलावा अन्य कई शानदार जगहें मौजूद हैं, लेकिन यह भी गलत नहीं है कि इस शहर के आसपास भी एक से एक बेहतरीन मानसून डेस्टिनेशन मौजूद हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको इंदौर के आसपास में स्थित कुछ टॉप मानसून डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बार घूमने के बाद हिमाचल या उत्तराखंड को भी भूल जाएंगे।
इंदौर मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित किसी शानदार और मनमोहक जगह मानसून में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पातालपानी फाल्स का ही जिक्र करते हैं। प्रकृति सौंदर्य से ओतप्रोत यह फॉल्स मानसून में हर दिन हजारों लोगों को आकर्षित करता है।
पातालपानी फाल्स में लगभग 30 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ निहारने का ही मन करता है। मानसून में इस फाल्स के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। मानसून में पातालपानी फॉल्स की खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे ही पढ़ें: Family Destination Vacations: परिवार खुशी से झूम उठेगा, अगस्त में देश की इन शानदार जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं
यह विडियो भी देखें
समुद्र तल से करीब 8 सौ से अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित जानापाव हिल को जानापाव कुटी के नाम से भी जाता है। जानापाव हिल विंध्याचल पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी खूबसूरती पर्यटकों को खूब लुभाती है।
जानापाव हिल प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत मन आजाता है। मानसून में इस हिल्स की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में इस हिल्स की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। आपको बता दें कि जानापाव को भगवान परशुराम की जन्मस्थली भी माना जाता है। (मध्य प्रदेश में घूमने की बेस्ट जगहें)
ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश का सिर्फ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र ही नहीं, बल्कि एक पवित्र नगरी भी है। ओंकारेश्वर भगवान शिव को समर्पित है, क्योंकि यहां मौजूद शिव मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।
नर्मदा नदी के किनारे स्थित ओंकारेश्वर अपनी खूबसूरती से भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस खूबसूरत शहर को रिवर आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। मानसून में ओंकारेश्वर से नर्मदा नदी की खूबसूरती को निहार सकते हैं। नर्मदा नदी के किनारे आप सुकून का पल भी बिता सकते हैं।
इंदौर के पास में स्थित जोगी भड़क वॉटरफॉल एक लोकप्रिय मानसून पॉइंट माना जाता है। इंदौर-मुंबई राजमार्ग पर स्थित जोगी वॉटरफॉल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मनमोहक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है।
जोगी भड़क वॉटरफॉल में करीब 400 हजार फीट की ऊंचाई से जब जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास के दृश्यों से आंखे हटा नहीं सकते हैं। इस वॉटरफॉल में हजार से अधिक धरायें बहती हैं, जो एक खूबसूरत घाटी का भी निर्माण करते हैं। मानसून में इस वॉटरफॉल को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ जाती हैं। वॉटरफॉल के आसपास ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे ही पढ़ें: Independence Day Vacation: स्वतंत्रता दिवस पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का है मौका, ऐसे प्लान बनाएं
इंदौर के आसपास अन्य कई कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप मानसून डेस्टिनेशन बना सकते हैं। जैसे- 27 किमी की दूरी पर स्थित तिंचा झरना, 15 किमी की दूरी पर स्थित रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य, 133 किमी की दूरी पर स्थित हनुवंतिया टापू और करीब 96 किमी की दूरी पर मौजूद मांडू शहर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@travelophia,glimpse_of_sceneries
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।