Tue Sep 22, 2026 | Updated 02:32 PM IST

Solo International Trip के लिए बेस्ट हो सकते हैं ये 3 खूबसूरत देश, कम बजट में मिलेगा फुल मजा

दुन‍ियाभर में कई खूबसूरत देश हैं। कुछ लोग फैम‍िली ट्र‍िप प्‍लान करते हैं, तो कई लोगों को सोलो ट्र‍िप पसंद आती है। ऐसे में अगर आप सोलो इंटरनेशनल ट्रि‍प प्‍लान कर रही हैं, तो हम आपको 3 कंट्रीज के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-09-22, 13:37 IST
best solo international trip destinations

अकेले घूमने का मन है, लेकिन पहली सोलो इंटरनेशनल ट्र‍िप के लिए ऐसी जगह ढूंढ रही हैं जहां बहुत ज्यादा पैसे खर्च न करने पड़ें? तो एशिया के कुछ खूबसूरत देश आपकी लिस्ट में हो सकते हैं। सोलो ट्र‍िप का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपको किसी और के हिसाब से अपना प्लान नहीं बनाना पड़ता है। जब मन करे घूमिए, जहां मन करे रुकिए और अपनी पसंद का खाना खाइए।

अगर बजट को भी ध्यान में रखना है, तो थाइलैंड और व‍ियतनाम जैसे कई ऑप्‍शंस आप देख सकती हैं। इन जगहों पर आपको खूबसूरत बीच, शानदार मार्केट, स्‍वाद‍िष्‍ट लोकल फूड्स और एक अलग ही कल्‍चर देखने को मिलेगा। अगर आप इस बार अकेले विदेश घूमने का प्लान बना रही हैं, तो हम आपको 3 खूबसूरत देश के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

सोलो इंटरनेशनल ट्र‍िप के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये 3 देश

दुन‍ियाभर में ऐसे कई देश हैं जहां लोग सोलो ट्र‍िप के लि‍ए जाते हैं। हालांक‍ि, अगर आपको बजट का ध्‍यान रखना है, तो ये 3 कंट्रीज आप एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं।

best solo international trip destinations (1)

image credit- magnific

1. मलेश‍िया

Malaysia सोलो ट्र‍िप के ल‍िए एक अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है। खासकर अगर आप शहर, शॉप‍िंग, फूड और घूमने के साथ थोड़ा नेचर को भी देखना चाहती हैं। यहां Kuala Lumpur जैसे शहर से लेकर बीचेस और दूसरी खूबसूरत जगहों तक घूमने के कई ऑप्‍शंस आपको म‍िल जाएंगे। एक और अच्छी बात यह है कि मलेश‍िया में बस और ट्रेन जैसे पब्‍ल‍िक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके आप खर्च को थोड़ा मैनेज कर सकती हैं। मलेश‍िया में आप ये चीजें कर सकती हैं-

  • Kuala Lumpur में घूमना और शॉप‍िंग करना
  • लोकल फूड करना
  • बीच और नेचर वाली जगहों पर जाना
  • पब्‍ल‍िक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करके बजट संभालना

best solo international trip destinations (2)

 

image credit- magnific

 

यह भी पढ़ें- बैंकॉक में असली लोकल लाइफ का मजा लेने के लिए इन जगहों पर जाएं घूमने

2. थाईलैंड

फॉरेन ट्रि‍प के ल‍िए थाईलैंड से भी बेहतरीन जगह कोई हो ही नहीं सकती है। अगर आपको बीच, शॉप‍िंग, स्‍ट्रीट फूड और घूमने-फिरने का मजा एक ही ट्र‍िप में चाहिए तो थाईलैंड जा सकती हैं। मेरे कई दोस्‍तों ने यहां पर सोलो ट्र‍िप क‍िया है। यहां का बैंकॉक शहर सबसे ज्‍यादा फेमस है। यहां लोकल मार्केट्स में घूमने और स्‍ट्रीट फूड ट्राई करने का अपना अलग मजा है। अगर आपके पास बजट कम है तो महंगे होटल्‍स की जगह आप हॉस्‍टल्‍स या अफोर्डेबल स्‍टे देख सकती हैं। आप थाईलैंड में बैंकॉक के अलावा फुकेट या पटाया भी जा सकती हैं। थाईलैंड में आप ये चीजें एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं-

  • बीचेस और आइलैंड का मजा
  • लोकल मार्केट्स में घूमना
  • स्‍ट्रीट फूड ट्राई करना

best solo international trip destinations (3)

 

image credit- magnific

3. व‍ियतनाम

कम बजट में फॉरेन ट्र‍िप करने वाले व‍ियतनाम भी जरूर जाते हैं। यहां आपको बीच के साथ पहाड़, लोकल मार्केट्स और अलग तरह के कल्‍चरल एक्‍सपीर‍ियंस देखने को म‍िलेंगे। व‍ियतनाम में आपको एक शहर से दूसरे शहर जाने के ल‍िए बस, ट्रेन और फ्लाइट जैसे ऑप्‍शंस म‍िल जाएंगे। हनाेई, दा नांग, हाेई आन जैसी जगह आप एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं। यहां आप ये चीजें ट्राई कर सकती हैं-

  • खूबसूरत बीच पर समय ब‍िताना
  • पहाड़ों और नेचर की खूबसूरती न‍िहारना
  • लोकल फूड का स्वाद लेना
  • लोकल लाइफ को देखने का मौका

यह भी पढ़ें- साल में सिर्फ 24 घंटे के लिए सजता है वियतनाम का यह 'एक्स-लवर्स मार्केट', म‍िलते हैं ब‍िछड़े प्रेमी

सोलो ट्र‍िप पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप पहली बार अकेले व‍िदेश घूमने जा रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रख सकती हैं। जैसे-

  • प्‍लान‍िंग दो से तीन महीने पहले ही करें
  • फ्लाइट और होटल की कीमत पहले देख लें
  • पूरे ट्र‍िप का बजट पहले से ड‍िसाइड कर लें
  • होटल या हॉस्‍टल की लोकेशन जरूर देखें
  • लोकल ट्रांसपोर्ट के ऑप्‍शंस पहले ही समझ लें
  • जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स साथ रख लें
  • ट्र‍िप से पहले उस देश के लेटेस्‍ट एंट्री रूल्‍स जरूर चेक कर लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

FAQ
इंटरनेशनल सोलो ट्रिप के लिए सिम कार्ड कहां म‍िलता है?
एयरपोर्ट पर ही इंटरनेशनल या लोकल सिम कार्ड आसानी से मिल जाता है, जिससे इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा बिना किसी परेशानी के चालू हो जाती है।
इंटरनेशनल ट्र‍िप में पेमेंट कैश या कार्ड से करें?
थोड़ा लोकल कैश साथ रखना सही रहता है। स्ट्रीट फूड और लोकल मार्केट में कैश काम आता है, जबकि कार्ड का इस्तेमाल होटलों में किया जा सकता है।
सोलो ट्र‍िप पर महिला सुरक्षा के लिए टिप्स?
रात में सुनसान जगहों पर अकेले जाने से बचें, अपनी लाइव लोकेशन हमेशा परिवार के साथ शेयर करें और केवल भरोसेमंद कैब या ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।