साल में सिर्फ 24 घंटे के लिए सजता है वियतनाम का यह 'एक्स-लवर्स मार्केट', मिलते हैं बिछड़े प्रेमी

आमतौर पर अगर किसी शादीशुदा इंसान का अपने एक्स बाॅयफ्रेंड से मिलना जुलना होता है ताे इस पर कई सवाल उठन लगते हैं, लेकिन वियतनाम में एक ऐसी जगह है जहां साल में एक बार पुराने प्रेमी एक-दूसरे से मिलने के लिए इकट्ठा होते हैं। खास बात तो यह है कि उनकी मुलाकात को यहां गलत नजर से नहीं देखा जाता है। यह अनोखी परंपरा वियतनाम के खाउ वाई गांव में निभाई जाती है, जहां साल में एक बार 'लव मार्केट' लगता है।
लव मार्केट को खास बनाने वाली बात यह है कि यहां नए रिश्ते बनाने के लिए नहीं बल्कि एक्स लवर्स एक-दूसरे से मिलने और बीते दिनों को याद करने के लिए आते हैं। इस लव मार्केट के पीछे एक पुरानी कहानी है। आज हम आपकाे अपने इस लेख में बताएंगे कि इस मार्केट का इतिहास क्या है? आइए जानते हैं-
-1788846260859.webp)
कहां लगता है एक्स-लवर्स मार्केट?
खाउ वाई लव मार्केट वियतनाम के नॉर्थ एरिया में मेओ वाक इलाके में लगता है। यह हनोई के नॉर्थ में चीन बॉर्डर के पास पहाड़ी इलाके में है। यह बाजार हर साल चंद्र कैलेंडर (Lunar Calender) के तीसरे महीने की 26 और 27 तारीख को लगाया जाता है। इस दौरान आसपास के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले अलग-अलग कम्युनिटी के लोग यहां आते हैं। इनमें नुंग, ताय, सान ची, लो लो, दाओ, जियाय और हमोंग जैसे कम्युनिटी के लोग शामिल होते हैं।
यह भी पढ़ें- Largest Women Market: सिर्फ महिलाओं के भरोसे चलता है दुनिया का ये अनोखा बाजार, जानें इसकी दिलचस्प कहानी
एक्स लवर्स मार्केट में अपने पुराने प्रेमी से मिलते हैं लोग
इस बाजार की सबसे खास बात यही है कि यहां मिलने वाले कई लोग पहले एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन किसी वजह से उनकी शादी नहीं हो पाई। ऐसे में वे इस खास दिन यहां अपने पुराने साथी से मिलने के लिए आते हैं, बातचीत करते हैं और साथ बिताए पुराने समय को याद करते हैं। यह मुलाकात थोड़े समय के लिए होती है और इसके बाद सभी अपनी नॉर्मल जिंदगी में वापस हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं भारत की इन यूनीक मार्केट्स के बारे में
इस अनोखी परंपरा के पीछे है एक प्रेम कहानी
खाउ वाई लव मार्केट की शुरुआत को लेकर एक कहानी बताई जाती है। कहा जाता है कि हाजियांग की एक जियाय लड़की को काओ बांग के एक नुंग युवक से प्यार हो गया था। लड़की बहुत खूबसूरत थी, लेकिन उसके कम्युनिटी के लोग यह नहीं चाहते थे कि उसकी शादी दूसरे समुदाय के लड़के से हो। धीरे-धीरे दोनों समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया। हालात इतने खराब हो गए कि दोनों तरफ से खून-खराबा होने लगा। ऐसे में अपने प्यार की वजह से लोगों को लड़ता देख कपल ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया ताकि झगड़ा रुक सके, लेकिन अलग होने के बाद भी उनका प्यार खत्म नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- भारत के ये पुराने और प्रसिद्ध मार्केट जो आज भी हैं आकर्षण का केंद्र
हर साल मिलने का किया था वादा
अलग होते समय दोनों ने एक वादा किया। उन्होंने तय किया कि वे साल में एक बार खाउ वाई में उसी खास दिन जरूर मिलेंगे। इसके बाद धीरे-धीरे यह जगह ऐसे लोगों के मिलने की जगह बन गई, जो कभी एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन साथ नहीं रह पाए। कई साल बीत जाने के बाद भी यह परंपरा चलती रही और आज यह खाउ वाई की पहचान बन चुकी है।
-1788846280707.webp)
पति-पत्नी भी जानते हैं इस मुलाकात के बारे में
इस बाजार की एक और खास बात है कि यहां एक्स लवर्स से मिलने को लेकर लोगों के बीच अलग सोच है। यहां पति-पत्नी बाजार में साथ पहुंचते हैं, लेकिन बाद में दोनों अपने-अपने एक्स को खोजने के लिए भीड़ में चले जाते हैं। दोनों की यह मुलाकात सिर्फ थोड़े समय के लिए होती है। यानी इस परंपरा में पुराने प्यार को याद करने के लिए एक दिन अलग रखा गया है, जबकि बाकी जिंदगी लोग अपने परिवार और वर्तमान रिश्तों के साथ ही बिताते हैं।
बाजार में सिर्फ पुराने प्रेमी ही नहीं आते
खाउ वाई का यह आयोजन सिर्फ एक्स लवर्स के मिलने के लिए ही नहीं होती है। इस दौरान बाजार में अलग-अलग तरह की चीजें भी लगाई जाती हैं जिसे लोग शौक से खरीदते हैं। साथ ही कई प्रोग्राम्स भी होते हैं। जैसे-
- अलग-अलग पहाड़ी समुदायों के पारंपरिक कपड़े
- लोकल गेम्स टूल्स
- कल्चरल प्रोग्राम्स
- गहने
- म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स
- मेओ वाक का रात वाला बाजार
- खाने की चीजें
कितनी दूर है खाउ वाई?
खाउ वाई कम्यून, मेओ वाक जिले में है। यह बाजार हाजियांग शहर से करीब 170 किलोमीटर दूर है। सड़क से यहां पहुंचने में करीब 4 से 5 घंटे लगते हैं। आज यह अनोखा बाजार वियतनाम के हाजियांग इलाके के खास आकर्षणों में शामिल है और देश-विदेश से लोग इसे देखने पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें- क्यों हर साल लाखों भारतीय वियतनाम घूमना पसंद करते हैं? जानें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।