Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

बैंकॉक में असली लोकल लाइफ का मजा लेने के लिए इन जगहों पर जाएं घूमने

ज्यातातर लोग बैंकॉक जाकर केवल फेमस पर्यटन स्थलों की सैर, शॉपिंग मॉल और फोटो खिंचवाने तक ही अपनी यात्रा को सीमीत रखते हैं। ऐसे में वह यहां का असली रूप को देखने से चूक जाते हैं।
Updated:- 2026-07-19, 13:52 IST
Slug  visit these places in bangkok to experience authentic local life

भारतीय टूरिस्ट के लिए थाइलैंड सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। हर साल भारत से यहां हजारों पर्यटक घूमने जाते हैं। इसका एक सबसे बड़ा कारण यह भी है कि भारतीयों के लिए यह जगह किफायती है और पहुंचना भी आसान है। भारत के कई बड़े शहरों से लोगों को थाइलैंड के लिए सीधी फ्लाइट भी मिल जाती है।  ऐसे में आप भी अगर थाइलैंड घूमने जा रही हैं, तो इसकी राजधानी और सबसे बड़े शहर बैंकॉक की यात्रा जरूर करेंगी। इसलिए, इस जगह के फेमस टूरिस्ट स्पॉट पर घूमने के साथ-साथ आपको यहां की लोकल लाइफ का भी मजा उठाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बैंकॉक की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर आप बैंकॉक की असली खूबसूरती और यहां के लोगों को करीब से समझ पाएंगी।

बैंकॉक की गलियों में घूमने जाएं

आप यहां तलात नोई (Talat Noi) और चरोएन क्रुंग (Charoen Krung) की गलियों में घूमने जा सकती हैं। यह इस शहर के सबसे पुराने इलाकों में से एक है। जहां की पतली गलियां और पुराने घर आपको अलग और खास लगेंगे। इसके साथ ही इन गलियों में दीवारों पर बने डिजाइन भी इस जगह को अलग बनाते हैं। इस जगह को शानदार स्ट्रीट आर्ट के लिए भी जाना जाता है। शहर के मेन इलाकों की बजाय जब आप इन गलियों में जाएंगी, तो आपको भीड़ भी मिलेगी, क्योंकि यहां स्थानीय लोग ज्यादा नजर आएंगे। विंटेज गैरेज और पुराने मैकेनिक वर्कशॉप भी आपको अपने भारत के मुकाबले यूनिक नजर आएंगे। चकाचौंध वाले पर्यटक इलाकों से अलग शहर का असली जीवन देखना है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।

Thailand travel for Indian tourists

फूलों की मार्केट में घूमें

  • बड़ी और फेमस जगहों की बजाय रात में आपको यहां की फ्लॉवर मार्केट में घूमने का प्लान करना चाहिए। पाक खलोंग तलत (Pak Khlong Talat) यहां का फेमस फूलों का बाजार है। इसे देश का सबसे बड़ा थोक बाजार भी माना जाता है, जहां से थोक में फूल खरीदे जाते हैं। यहां आप कभी भी जा सकती हैं, क्योंकि रात में भी चलता रहता है। आपको हमेशा इस जगह पर चहल-पहल देखने को मिलेगी।

क्या खास है?- यहां भी दीवारों पर 3डी आर्ट किया गया है। गलियां खूबसूरत हैं और तरह-तरह की एक्टिवीटी भी देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़ें- इस गांव का हर घर है अलग रंग का, खूबसूरती देखकर नहीं हटेंगी नजर

Pak Khlong Talat flower market

लोकल स्ट्रीट फूड खाने का प्लान बनाएं

बड़े और क्लासी रेस्टोरेंट की बजाय यहां आपको लोकल स्ट्रील फूड या शॉप में खाने जाना चाहिए। यहां खाने बैठे लोग और यहां का माहौल आपको अच्छा लगेगा, क्योंकि हर कोई अपनी मस्ती में होगा। आप देख पाएंगे कि यहां के लोगों को किस तरह का खाना ज्यादा पसंद है। इन दुकानों के दुकानदार भी काफी अच्छे होते हैं, वह भी आपको अपनी दुकान और वहां की डिश के बारे में अच्छे से समझाएगा। यह अनुभव आपके लिए यादगार रहेगा।

इसे भी पढ़ें- भारत के सबसे छोटे राज्य गोवा में बसते हैं कम लोग, घूमने आते हैं करोड़ों

Bangkok local life exploration

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।