जाना है अंडमान घूमने? ये टिप्स बचा सकती हैं आपका पैसा!

साफ नीला पानी, खूबसूरत सफेद रेत वाले beach और बेहतरीन एडवेंचर। ये सब कुछ है अंडमान में। अंडमान और निकोबार आइलैंड्स भारत का वो हिस्सा है जिसे घूमने हर साल लाखों लोग जाते हैं। पर अंडमान ट्रिप की सबसे बड़ी रुकावटों में से एक है खर्च। ये ट्रिप थोड़ी खर्चीली हो सकती है क्योंकि यहां जाने के लिए फ्लाइट्स भी महंगी होती हैं। साथ ही साथ यहां होटल आदि और वाटर स्पोर्ट्स में भी खर्च हो सकता है।
अंडमान और निकोबार आइलैंड भारत की बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये जगह पिक्चर परफेक्ट है। अगर आपको समुद्र पसंद है तो यहां जाना बेस्ट हो सकता है। तो चलिए आज बात कर लेते हैं ऐसी चीज़ों के बारे में जो अंडमान ट्रिप में आपका खर्च बचा सकती हैं।
1. फ्लाइट टिकट का रखें ध्यान-
सबसे ज्यादा महंगी चीज़ अंडमान ट्रिप में होती है फ्लाइट टिकट। क्योंकि ये आइलैंड इंडोनेशिया के ज्यादा नजदीक है और भारतीय सीमा से दूर इसलिए यहां जाने के लिए फ्लाइट का खर्च सबसे ज्यादा हो सकता है। ऐसे में आप अपनी ट्रिप की प्लानिंग थोड़ी पहले से कर लें। कारण ये है कि जितनी जल्दी टिकट बुक होगी उतनी ही जल्दी आपके लिए ये सुविधाजनक होगी। इसी के साथ, सेल आदि का ध्यान रखें। अपनी फ्लाइट सर्च हमेशा इनकॉग्निटो मोड में करें ताकी फ्लाइट का खर्च बच सके। यही एक चीज़ है जिसमें कॉस्ट कटिंग नहीं हो सकती है इसलिए अपना बजट इसे ध्यान में रखकर ही बनाएं। बाकी फ्लाइट सस्ती बुक करने की टिप्स यहां पढ़ें।

इसे जरूर पढ़ें- दुनिया की इन 4 अद्भुत अंडरग्राउंड जगहों की सैर से रोमांचित हो जाएंगी आप
2. होटल चुनते समय रखें ध्यान-
सही होटल चुनने के लिए भी टिप्स हैं। अगर आप अंडमान की प्लानिंग कर रहे हैं तो हो सकता है कि आप Havelock में रुकें या फिर Portblair में। होटल के टाइप के हिसाब से देखा जाए तो जगह का फर्क बहुत ज्यादा पड़ सकता है। पोर्टब्लेयर में होटल सबसे सस्ते मिलेंगे और साथ ही साथ आप होटल बुकिंग के लिए stayzilla या booking.com जैसी वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। Makemytrip से बुकिंग भी करवाई जा सकती है। इसके लिए बेहतर होगा कि आप कूपन कोड का इस्तेमाल करें। पोर्टब्लेयर तक आपको चेन्नई से सीधी फ्लाइट भी मिल जाएगी इसलिए वहां होटल बुक करवाना और बाकी जगह साइट सीइंग के लिए जाना बेहतर होगा।

3. कितने दिन की ट्रिप बनाएं-
अंडमान ऐसी जगह नहीं है जहां एक या दो दिन की ट्रिप में काम हो जाएगा। यहां जाने के लिए आपको कम से कम 6 दिन चाहिए। कारण ये है कि यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है। तो बेहतर होगा छोटी-छोटी कई ट्रिप्स बनाने की जगह आप एक बड़ी ट्रिप प्लान करें। आपकी ट्रिप कुछ ऐसी होगी-
पहला दिन- अंडमान पहुंचने के साथ-साथ सेल्युलर जेल और शहर का मुआयना कीजिए (अगर आप पोर्ट ब्लेयर में ही ठहरे हैं तो)

दूसरा दिन- रॉस आइलैंड और नॉर्थ बे को घूमने जाएं
तीसरा दिन- नील आइलैंड घूमने जाएं। यहां एक दिन बिताया जा सकता है।
चौथा दिन- हैवलॉक जाएं और यहां कम से कम तीन दिन बिताएं
हैवलॉक में लाइमस्टोन की गुफाएं, खूबसूरत बीच और काफी कुछ है देखने को।
सातवें दिन- यहां पोर्ट ब्लेयर वापस जाएं और फिर शहर घूमें और उसी रात या अगले दिन वापसी कर लीजिए।
इसे जरूर पढ़ें- छोटे बच्चे के साथ ट्रैवलिंग में नहीं होगी कोई परेशानी, बस इन बातों का रखें ध्यान
4. खाने-पीने का क्या-
अगर आप अंडमान ट्रिप प्लान कर रही हैं तो बेहतर होगा कि कुछ स्नैक्स साथ में रखे जाएं। देखिए खाना और होटल पोर्ट ब्लेयर में तो सस्ते हो सकते हैं क्योंकि वहां पर सीधे सप्लाई होती है, लेकिन बाकी नील आईलैंड या हैवलॉक में ये मुमकिन नहीं है। इसीलिए आपको पहले मैंने बताया कि आप पोर्ट ब्लेयर में होटल की प्लानिंग ज्यादा दिन की रख सकती हैं। सब्जियां हो या अनाज सारी सप्लाई पोर्ट ब्लेयर से ही होती है। अगर आप नॉन वेज या सी-फूड की शौकीन हैं तो बेहतर होगा क्योंकि वो तो सस्ता मिल जाएगा बाकी नहीं। ऐसे में स्नैक्स कुछ हद तक काम आ सकते हैं बाकी एक-दो टाइम तो खाने का खर्च बढ़ ही सकता है।

5. क्या बिलकुल नहीं छोड़ना है-
सेल्युलर जेल किसी भी हालत में आपको नहीं छोड़नी है। ये भारत की कालापानी की सज़ा के लिए प्रसिद्ध थी और भारत के सबसे अनोखे टूरिस्ट स्पॉट में से एक मानी जा सकती है। यहां पर लाइट और साउंड शो भी होता है। अपनी ट्रिप ऐसे ही प्लान करें जो यहां आप जा पाएं।
भले ही आपको तैरना आता हो या नहीं, लेकिन स्कूबा डाइविंग यहां बहुत जरूरी है। ये बहुत अच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है। Barefoot Scuba या Dive India जैसे ऑप्शन चुन सकती हैं आप ये बहुत सुरक्षित और सर्टिफिकेशन वाले डाइविंग स्टॉप हैं।
इसके अलावा स्नॉर्कलिंग, जेट स्की और बनाना राइड जैसे ऑप्शन भी मिल सकते हैं। अगर आपको सर्फिंग का शौख है तो अंडमान के कुछ बीच ये सुविधा भी देते हैं।
नील, रॉस और हैवलॉक ट्रिप में शामिल जरूर कीजिए। ये बहुत अनोखे हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।