जापान को उगते सूरज की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा देश है, जहां घूमने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इस देश का दो-तिहाई हिस्सा पहाड़ी और भारी जंगलों वाला है। यूं तो जापान की गर्मियां गर्म होती हैं लेकिन फिर भी यहां पर छुट्टियों का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। दरअसल, जापान में आप ऐसी कई एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं, जो आपको ठंडा रख सकती हैं।
जापान में आप गर्मी के मौसम में माउंट फूजी जा सकते हैं या फिर यहां के बेहतरीन फेस्टिवल का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर गर्मियों में बीचेस पर भी जाया जा सकता है। इस तरह तपती धूप व गर्मी के बीच भी आप जापान में जमकर मस्ती कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्टिविटीज के बारे में बता रहे हैं, जिनका मजा आप जापान में गर्मी के मौसम में उठा सकते हैं-
चाहे आप हाइकर हों या नहीं, लेकिन आपको गर्मियों में जापान में मौजूद माउंट फूजी जरूर जाना चाहिए। इसकी नेचुरल ब्यूटी बस देखते ही बनती है। माउंट फ़ूजी की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 3,776 मीटर है। जब आप इसके शिखर पर पहुंचते हैं तो यहां का ठंडा तापमान आपको बेहद ही सुखद अनुभव करवाता है। हालांकि, यहां जाने से पहले थोड़ी रिसर्च जरूर करें। यहां जाने के लिए सबसे पॉपुलर योशिदा ट्रेल है, उसके बाद फुजिनोमिया ट्रेल है। अन्य में सुबाशिरी ट्रेल और गोटेम्बा ट्रेल आदि भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें-Tirupati Balaji दर्शन का बनाएं प्लान, भारतीय रेल के ये 3 पैकेज हैं सबसे सस्ते
गर्मी के दिनों में बीच पर समय बिताने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। बता दें कि जापान में कई बीचेस हैं, जहां पर आप अकेले, परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। खासतौर से, टोक्यो में कई बीचेस हैं, जिनमें कानागावा प्रान्त में युइगाहामा बीच और ज़ुशी बीच शामिल हैं। इसके अलावा, ओसाका और क्योटो के पास भी कई समुद्र तट हैं। इन बीचेस पर आप एक रिलैक्सिंग दिन बिताने के साथ-साथ कुछ मजेदार एक्टिविटी जैसे स्नॉर्कलिंग और डाइविंग का भी आनंद ले सकते हैं।
जब आप गर्मी के मौसम में जापान जा रहे हैं तो आपको वहां पर जुगनू जरूर देखने चाहिए। जून से अगस्त तक जापान में गर्मियों की रातों के दौरान जुगनू देखे जा सकते हैं। खासतौर से, टोक्यो में बंक्यो वार्ड में होटल चिनज़ानसो टोक्यो में जुगनुओं को देखा जा सकता है। अपनी आंखों से रात में जुगनुओं को देखना यकीनन एक बेहद ही अच्छा एक्सपीरियंस है। इसके अलावा, क्योटो में भी जुगनुओं को देखा जा सकता है।
आओमोरी प्रान्त में नेबुता मात्सुरी एक इंटरनेशनल लेवल का पॉपुलर फेस्टिवल है, जो हर साल अगस्त में आयोजित किया जाता है। इस फेस्टिवल में कारीगरों द्वारा बनाई गई रंगीन, रोशनी वाली झांकियां कई दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। फेस्टिवल के मुख्य कार्यक्रमों में परेड और पारंपरिक नृत्यों के साथ-साथ शानदार आतिशबाजी को देखने का अवसर मिलता है।
इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र के चंद्रपुर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, परिवार के साथ बनाएं ट्रिप प्लान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।