herzindagi
interesting weird things about japan

जानें जापान की वो 5 अजीबो-गरीब बातें, जिन्हें सुनकर निकल आएगी आपकी भी हंसी

आज हम आपको जापान की कुछ अजीबो-गरीब बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुनकर आप भी हंसने लगेंगे। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2021-12-09, 14:31 IST

जापान देश अन्य देशों के मुकाबले काफी आगे है और अलग भी। साथ ही दुनियाभर में यह देश अपनी टेक्नोलॉजी और अनुशासन के लिए जाना जाता है। लेकिन इस देश की कुछ ऐसी चीजें हैं जो इसे हर मामले में अन्य देशों से काफी अलग बनाती है । इस देश के पास हर चीज का जुगाड़ है। लेकिन कई बार ये जुगाड़े इतने फनी होते हैं कि इन्हें जानकर या तो आप हैरान हो जाएंगे या आपकी हंसी निकल आएगी। ऐसे में आज हम आपको जापान की कुछ उन अजीबो-गरीब चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें सुनकर जरूर हंसने लगेंगे। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

ऑफिस में सोना

 weird things about japan

जापान देश अपने अनुशासन के लिए जाना जाता है। यह देश अपने अलग चीजों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं जहां दुनियाभर में ऑफिस में काम करते वक्त सोना कामचोरी माना जाता है। वहीं जापान में ऑफिस में काम करते वक्त सोने वाले लोगों को मेहनती माना जाता है। काम करते वक्त सोने की इस कला को inemuri कहा जाता है। अब आप खुद सोचिए जहां काम बाकि देशों में काम करते वक्त सिर्फ एक झपकी लेने से लोगों की नौकरी खतरे में पड़ जाती है, वहीं जापान में आप काम करते समय आराम से कुछ समय के लिए सो सकते हैं। चूंकि, इस देश में काम पर सोने वाले लोगों को मेहनती माना जाता है इसलिए कई लोग सोने का नाटक भी करते हैं।

आंसू पोछने के लिए हैंडसम मैन

japan  weird things

हम में से ज्यादा लोग जब भी रोते हैं, वह यही कहते हैं कि काश कोई होता जो हमारे इन आंसुओं को पोछ देता। जब हम यह बात कहते हैं तो हम उस आंसू पोछने वाले व्यक्ति की शक्ल के बारे में नहीं सोचते हैं। लेकिन सोचिए अगर आप जब भी रोएं और आपके आंसू पोछने के लिए कोई हैंडसम मैन खड़ा हो तो क्या होगा। हंसे नहीं , यह बात बिल्कुल सच है। जापान में काम के दौरान जब लड़कियां रोती हैं तो उनके आंसू पोछने के लिए हैंडसम मैन रूमाल लिए खड़े होते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:क्या आप भी जानना चाहते हैं विभिन्न देशों की ये अजीबो-गरीब बातें?

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड तकिए

japan intresting facts

हम अक्सर अकेला महसूस करने और रोने के लिए तकिए को अपना साथी बना लेते हैं। लेकिन सोचिए अगर यही तकिए इंसान के शरीर की शेप में हो तो? आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जापान में लोगों का अकेलापन दूर करने के लिए यहां महिला और पुरुष के शरीर की शेप वाले तकिए मिल जाएंगे। यही नहीं पुरुष के शरीर की तरह बने हुए यह तकिए सुबह होने पर लोगों को जगाते भी हैं। यह तकिया सुबह-सुबह वाइब्रेट होने लगता है।

इसे भी पढ़ें:अपनी टेबल को दें एक नया लुक, बनाएं मोज़ेक टेबल टॉप

वेंडिंग मशीन से मिलती है जुराबें

 japan weird things in hindi

आपने सुना होगा कि वेंडिंग मशीन में चिप्स और कोल्ड ड्रिंक मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि जापान में इन वेंडिंग मशीनों से आप जुराबें भी खरीद सकते हैं। हंसे नहीं , यह बात एक दम सच है सिर्फ जुराब ही नहीं आप इन मशीनों से सर्जिकल मास्क भी खरीद सकते हैं। सोचिए कोल्ड ड्रिंक के साथ जुराब वाह क्या कॉम्बिनेशन है। ऐसे ही जापान देश को सबसे अलग देश थोड़ी न कहा जाता है।

टेढ़े- मेढ़े दांत

japan weird and funny things

हमारी मुस्कान के पीछे हमारे दांतों का अहम योगदान होता है। अक्सर हम लोग अन्य लोगों को उनके टेढ़े-मेढ़े दांतों के लिए चिढ़ाते भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापान में इन टेढ़े- मेढ़े दांतो का फैशन है। जापान की महिलाएं अपने दांतों को टेढ़ा करवाने के लिए सर्जरी भी कराती हैं। इस सर्जरी को याएबा कहा जाता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: theculturetrip.com,unsplash.com, iichef.bbci.co.uk/news, cdn.trendhunterstatic.com & freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।