भारत एक ऐसा देश है, जहां पर घूमने-फिरने व एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ है। यहां का हर राज्य खुद में अलग है और उसकी अपनी एक अलग विशेषता है। कहीं आपको महलों के जरिए इतिहास की यात्रा करने का अवसर मिलता है, तो किसी राज्य की प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेती है। इन्हीं में एक राज्य है कर्नाटक।
अमूमन लोग कर्नाटक के बेंगलुरु में घूमना काफी पसंद करते हैं। यह दक्षिण भारत के सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है। चूंकि यह देश का आईटी हब है, इसलिए यह शहर दुनिया भर में मशहूर है। अमूमन यहां आने वाले लोग इसके बड़े-बड़े कॉम्प्लेक्स को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं।
लेकिन अगर आप इस जगह की संस्कृति और विरासत के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको मल्लेश्वरम जैसे छोटे इलाकों में घूमने की योजना बनानी चाहिए। मल्लेश्वरम कर्नाटक के बेंगलुरु शहर का एक महत्वपूर्ण इलाका है। इस जगह का नाम कडु मल्लेश्वर मंदिर के नाम पर रखा गया था। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर आप काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं और अपनी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि बेंगलुरू के मल्लेश्वरम में आप किन चीजों को एक्सप्लोर करें-
हिंदू मंदिरों में करें दर्शन
जब आप मल्लेश्वरम में हैं तो आपको यहां के हिंदू मंदिरों का दौरा अवश्य करना चाहिए। यहां पर कई पुराने हिंदू मंदिर हैं। इनमें तीन महत्वपूर्ण मंदिर हैं। इनमें कडु मल्लेश्वर मंदिर, जो नंदी तीर्थ मंदिर के बगल में है। कडु मल्लेश्वर मंदिर का निर्माण वेंकोजी द्वारा द्रविड़ स्थापत्य शैली में किया गया था। कडु मल्लेश्वर मंदिर का नाम कन्नड़ शब्द “कडु“ से आया है, जिसका अर्थ है “जंगल से घिरा जंगली पेड़।“
वहीं, भगवान शिव को समर्पित नंदी तीर्थ मंदिर एक बेहतरीन मंदिर है। यह लिंग के आकार का एक छोटा मंदिर है। वही, गंगम्मा देवी मंदिर घूमने के लिए एक वैकल्पिक स्थान है। दोपहर में मंदिर आमतौर पर बंद रहते हैं। इसलिए, आप सुबह या शाम के समय इन मंदिरों का दौरा कर सकते है।
सैंकी टैंक पर घूमें
अगर आप मल्लेश्वरम में घूमते समय कुछ वक्त शांति के साथ प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं तोआपको सैंकी टैंक पर घूमना चाहिए। सैंकी टैंक मल्लेश्वरम के किनारे स्थित एक खूबसूरत मीठे पानी कीझील है। यहां पर आप मॉर्निंग या इवनिंग वॉक की प्लानिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, आप झील मेंबोटिंग का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। यह बर्डवॉचिंग के लिए भी एक अच्छी जगह है। यहां परआपको एक सुकून भरी जगह पर कई तरह की अलग-अलग पक्षियों की प्रजातियों को देखने का अवसरमिलेगा।
मल्लेश्वरम मार्केट को करें एक्सप्लोर
मल्लेश्वरम में आपको यहां की लोकल मार्केट को भी जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। ये जगहें आपकोशॉपिंग का एक अलग ही अनुभव करवाएंगी। यहां पर आपको ताजे फूल, सब्जियों से लेकर साउथइंडियन आइटम्स आदि सब कुछ मिल जाएगा। आपको यहां पर सुबह के समय फूलों के बाज़ार जरूरजाना चाहिए। यह बाज़ार अपने सुगंधित फूलों की मालाओं के लिए जाना जाता है, जिनका उपयोग मंदिरमें किया जाता है। इसके अलावा, फ्रेश और आर्गेनिक प्रोडक्ट के साथ-साथ साउथ इंडियन मसालों कोखरीदने के लिए सब्जी और मसाला बाज़ार को एक्सप्लोर करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपकोयह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहेंआपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों