Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:16 AM IST

India Gate के पास स्थित हैं ये 3 जगहें, क्या आप गए हैं

इंडिया गेट पर हर दिन सैकड़ों लोग अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आते हैं। यहां पर स्थित 'अमर जवान ज्योति' भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान का प्रतीक है।
Updated:- 2026-01-02, 09:28 IST
image

इंडिया गेट केवल एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं है, बल्कि दिल्ली के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से भी एक है। यहां आपको हर दिन पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि इसके चारों ओर खुले मैदान बने हुए है, इसलिए इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

इंडिया गेट के चारों ओर हरियाली और बड़े-बड़े पार्क भी हैं, जहां लोग पिकनिक मनाने और टहलने के लिए भी आते हैं। लेकिन इंडिया गेट घूमने के बाद लोगों को यह समझ नहीं आता कि आखिर अब कहां जाए। अक्सर लोग इंडिया गेट घूमने के बाद इसके आस-पास स्थित जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंडिया गेट के आस-पास स्थित कुछ फेमस जगहों के बारे में बताएंगे। 

हुमायूं का मकबरा

humayun

हुमायूं का मकबरा दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित है। इसे मुगल सम्राट हुमायूं की याद में उनकी बेगम हमीदा ने बनवाया था। इस मकबरे को देखकर आपको फारसी और मुगल कला का संगम लगेगा। हुमायूं का मकबरा अपनी ऐतिहासिकता और सुंदर डिजाइन के लिए जाना जाता है। मकबरे की डिजाइन में लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया जाता है।  यह दिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।

  • कैसे पहुंचे- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आप यहां पहुंच सकते हैं।
  • दूरी- इंडिया गेट से हुमायूं का मकबरा लगभग 6-7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें- अक्षरधाम मंदिर के पास स्थित हैं ये 3 जगहें, क्या आप यहां गए हैं

लोधी गार्डन

lodhi-gardens

इंडिया के पास स्थित किसी जगह पर सुकून के पल बिताना चाहते हैं, जहां आप शांति से बैठ सकें, तो लोधी गार्डन जा सकते हैं। यह जगह न केवल स्थानीय निवासियों के बीच फेमस है, बल्कि दिल्ली आने वाले पर्यटकों के लिए भी अच्छी है। लोधी गार्डन अपनी सुंदरता, हरियाली और ऐतिहासिक महत्व के कारण फेमस है। लोधी गार्डन दिल्ली के साउथ सेंट्रल इलाके में स्थित है। 

  • कैसे पहुंचे- लोधी गार्डन का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन जोर बाग मेट्रो स्टेशन है। यह दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित है। 
  • दूरी- इंडिया गेट से लोधी गार्डन लगभग 3.4 किमी की दूरी पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली से 3 दिन महाबलेश्वर घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, घूमकर खुशी से झूम उठेंगे

जामा मस्जिद

jama-masjid

जामा मस्जिद, भारत की सुंदर मस्जिदों में से एक है। यह दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों में सबसे खास स्थान रखती है। इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने करवाया था। जामा मस्जिद दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित है। आपको यहां पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इंडिया गेट से यहां पहुंचने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। चांदनी चौक के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • कैसे पहुंचे- जामा मस्जिद का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन 'जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन' है। आप चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से भी यहां आ सकते हैं। 
  • दूरी-  इंडिया गेट से जामा मस्जिद लगभग 5.8 किमी की दूरी पर स्थित है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik,ani

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।