दिल्ली की इन 3 जगहों की सैर कराएगी बच्चों को देश प्रेम का अहसास, बार-बार जानें की करेंगे जिद्द

रिपब्लिक डे की छुट्टी पर बच्चों के साथ घर में बैठकर आराम फरमाने का सोचा है, तो आपको अपनी सोच अभी से बदल लेनी चाहिए। कुछ माता-पिता यह सोचकर खुश हैं कि एक साथ 2 से 3 दिन की छुट्टी मिल रही है, तो उसमें आराम करेंगे, जबकि यह दिन बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में समझाने का दिन है। माता-पिता को समझाना चाहिए कि क्या वाकई गणतंत्र दिवस जैसी ऐतिहासिक छुट्टी केवल सोने-जागने और मोबाइल देखने के लिए होता है? 26 जनवरी सिर्फ एक सरकारी छुट्टी नहीं है, बल्कि यह दिन हमारे देश के संविधान, अधिकारों और जिम्मेदारियों की याद करने का दिन होता है। इसलिए, इस खास मौके पर आपको बच्चों को देश की ऐतिहासिक जगहों पर लेकर जाना चाहिए, जहां से वह कुछ अच्छा सीख सकें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली की ऐसी ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप बच्चों को ले जा सकती हैं। कोशिश करें कि इन जगहों के बारे में आप भी अच्छे से पढ़ लें और समझ लें, ताकी जब आप वहां जाएं, तो बच्चों को उस जगह के बारे में बता सके।
राजपथ- कर्तव्य पथ (Kartavya Path)
गणतंत्र दिवस पर बच्चों के साथ आप राजपथ जा सकती हैं। यहां सेना की परेड और अलग-अलग शहरों की झांकियां निकलती है। इन झांकियों से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्हें अनुशासन, एकता और भारतीय संस्कृति का पता चलता है। वह अपनी आंखों से देखते हैं कि कैसे सभी अनुशासन के साथ झांकियों में प्रदर्शन कर रहे हैं। यह मनोरंजन के साथ-साथ अच्छी चीजें भी सिखाता है। अगर परेड न देख पाएं, तब भी कर्तव्य पथ पर घूमना आपके लिए गर्व के अहसास के सामान है।

इंडिया गेट जाना क्यों अच्छा है?
परिवार के साथ आप इंडिया गेट जाने का प्लान भी करसकती हैं। यह जगह केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने की जगह है। आप सोच रहे होंगे कि बच्चे एक दरवाजे को देखकर क्या सीखेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां अमर जवान ज्योति, सैनिकों के बलिदान की कहानियां बताती है। तिरंगे के साथ फोटो और देशभक्ति की बातें, बच्चों को देश के प्रति प्रेम करवाएगी, लेकिन इसके लिए आपको भी इस जगह के बारे में पढ़कर जाना चाहिए, ताकि आप बच्चों को बता सकें। बच्चों को समझाएं कि हमारी आजादी की कीमत क्या है। यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- 500 साल पहले कैसी दिखती थी दिल्ली, AI से जानें

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial)
इसके अलावा आप बच्चों को नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी घुमाने ले जा सकते हैं। यह जगह बच्चों के लिए सबसे ज्यादा सीख देने वाली है। यहां शहीद सैनिकों के नाम दीवारों पर अंकित दिखेंगे। खास बात यह है कि हर युद्ध की जानकारी सरल भाषा में लिखी होगी, जिसे आप बच्चों को पढ़कर भी समझा सकते हैं। यहां बच्चों को देश के लिए जान देने वाले वीरों के प्रति सम्मान का अनुभव करवाने के लिए लेकर जाएं।

इन जगहों के अलावा आप लाल किला, राष्ट्रपति भवन और मुगल गार्डन भी ले जा सकते हैं। यह जगहें भी 26 जनवरी को घूमने के लिए बेस्ट है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।