श्राप और अभिशाप जैसी चीजों पर भले ही आज कोई भरोसा ना करें। लेकिन इस गांव को देखने के बाद आप एक बार को जरूर भरोसा करने लगेंगी। चांद पर पहुंचने का दावा करने वाले लोग इस बात पर हंसते हैं और इसे अंधविश्वास बताते हैं। लेकिन इस गांव के लोग इस पर विश्वास करते हैं। इस विश्वास के आगे वे किसी की नहीं सुनते हैं और आज भी इस श्राप के खत्म होने का इंतजार करते हैं।
आज भले ही इंडिया चांद पर पहुंच गया है लेकिन मध्यप्रेदश के इस गांव के लोग अब भी इस श्राप में जीने को मजबूर हैं। मध्यप्रदेश का यह गांव राजगढ़ जिले में स्थित है। इस गांव में पिछले 400 सालों से किसी भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ है। गांव के लोग इसका कारण गांव के श्राप को बताते हैं और वे इस विश्वास से निकलना भी नहीं चाहते हैं।
यहां के सांका जागीर गांव में 400 साल से गांव के अंदर किसी महिला ने बच्चे को जन्म नहीं दिया है। डिलिवरी के दौरान गर्भवती महिला को दूसरे गांव ले जाया जाता है या कम से कम गांव की सीमा के बाहर ले जाकर ही डिलिवरी कराई जाती है। दरअसल, गांववालों का कहना है कि यह गांव शापित है।
गांववालों के मुताबिक 16वीं शताब्दी में गांव के अंदर देवता मंदिर बना रहे थे। उस वक्त एक महिला गेहूं पीसने के लिए चक्की चला रही थी। चक्की की आवाज से देवताओं का ध्यान भंग हो गया और उन्होंने श्राप दे डाला कि इस गांव में कभी कोई महिला बच्चे को जन्म नहीं दे पाएगी। उसी समय से इस गांव में किसी भी बच्चे का जन्म नहीं हो पाता था। जिसके बाद गर्भवति महिला को गांव से बाहर ले जाकर डिलिवरी करवाया जाने लगा। गांव के बाहर महिला स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है। इसके बाद यह प्रथा चल निकली।
Read More: हिमाचल की इस वैली में चामुंडा देवी और ज्वालाजी के होते हैं दर्शन
गांव के लोगों में इसे लेकर डर बैठ गया है कि अगर कोई महिला गांव के अंदर किसी बच्चे को जन्म देती है तो वह बच्चा या तो मर जाएगा या उसे कोई बीमारी हो जाएगी। इस डर के कारण महिलाओं की डिलिवरी गांव के अंदर कभी नहीं होती है। इसी कारण गांव की ठीक सीमा के बाहर एक कमरा बनवाया गया है जहां इमरजेंसी होने पर डिलिवरी कराई जाती है।
यह विडियो भी देखें
ऐसी सच्चाई पर भरोसा करना मुश्किल होता है। लेकिन आज भी इंडिया में भानगढ़ और राजगढ़ जैसे गांव मौजूद हैं और लोगों को विश्वास भी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।