जून में Summer Vacation में कहीं जाने का है मन और सिर्फ 4 दिन की ट्रिप प्लान करनी है तो ये Offbeat जगह करें ट्राई

क्या इस जून समर वेकेशन में कहीं जाने का मन है और 4 दिन का ट्रिप प्लान करना चाहती हैं। तो यहां हम हिमाचल प्रदेश के ऐसे हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो Offbeat हैं और आपको सुकून से भरी वेकेशन बिताने में मदद कर सकते हैं। 
offbeat destinations himachal

जून की तपती गर्मी से कुछ दिनों के लिए राहत पाना चाहती हैं और भीड़-भाड़ से दूर किसी सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो इस समर वेकेशन किसी ऑफबीट डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करना एक शानदार आइडिया हो सकता है। ऑफबीट डेस्टिनेशन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां भीड़भाड़ कम होती है, जिससे आप नेचर के करीब आ पाते हैं।

भारत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और साउथ इंडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी कई ऑफबीट जगह हैं जो समर वेकेशन में घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। लेकिन, आज हम आपके लिए हिमाचल प्रदेश की ऐसी ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप 4 दिन की छुट्टियों में आसानी से जा सकती हैं। आइए, यहां जानते हैं हिमाचल प्रदेश की ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में...

समर वेकेशन में हिमाचल प्रदेश की ये 4 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स करें एक्सप्लोर

शोजा (Shoja Himachal Pradesh)

Shoja Himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश की सरोज घाटी में स्थित शोजा एक छोटा-सा गांव है। जहां पूरे साल मौसम सुहाना रहता है। शोजा में हरे-भरे देवदार के जंगल, हिमालय की पहाड़ियों के नजारे और खूबसूरत वॉटरफॉल हैं। अगर आप दिल्ली से शोजा का 4 दिन का ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, तो अपनी गाड़ी, ट्रेन या बस से ट्रैवल कर सकती हैं। दिल्ली से शोजा का सफर 10 से 12 घंटे का है।

दिल्ली से शोजा के लिए डायरेक्ट ट्रेन नहीं है। शोजा से सबसे निकटम स्टेशन जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन है। यह लगभग 130 किलोमीटर दूर है। यहां से आप बस या टैक्सी ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मनाली में हनीमून ट्रिप प्लान करने पर कितना आएगा खर्च, जानें

वहीं, बस स जाने के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के औट पहुंचे। वहां से आपको शोजा के लिए डायरेक्ट बस मिल जाएगी।

कालगा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कालगा नाम का एक खूबसूरत गांव है। चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा यह खूबसूरत डेस्टिनेशन प्वाइंट कैंपिंग, ट्रेकिंग जैसे एडवेंचर्स के लिए फेमस है। अगर आप भी जून की तपती गर्मी से राहत पाना चाहती हैं तो हिमाचल प्रदेश के इस ऑफबीट लोकेशन का ट्रिप प्लान कर सकती हैं।

दिल्ली से कालगा आप फ्लाइट, बस और कार से जा सकती हैं। हालांकि कालगा डायरेक्ट फ्लाइट नहीं जाती है। इसके लिए आपको पहले भूंतर एयरपोर्ट पहुंचना होगा। वहां से कालगा 50 किलोमीटर की दूरी पर है। 50 किलोमीटर बस या टैक्सी से पहुंचा जा सकता है।

दिल्ली या चंडीगढ़ से कालगा के लिए डायरेक्ट प्राइवेट बस भी ली जा सकती है। अगर आप कालगा जा रही हैं, तो साथ ही पुलगा और तुलगा भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।

लाग वैली

offbeats places in himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित लाग वैली भी एक खूबसूरत ऑफबीट डेस्टिनेशन है। यह मनाली से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में लाग वैली के साथ-साथ आप मनाली का लुत्फ भी उठा सकती हैं।

दिल्ली से लाग वैली जाने के लिए आप पहले मनाली पहुंच सकती हैं। फिर वहां से सरकारी बस या प्राइवेट टैक्सी से लाग वैली पहुंच सकती हैं। अगर आप चार दिन का ट्रिप प्लान करती हैं, तो मनाली, सिसु और लाग वैली तीन डेस्टिनेशन्स कवर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश के इस अनोखे और अद्भुत गांव को एक्सप्लोर किया आपने? खूबसूरती देख झूम उठेंगे

रकछम

हिमाचल प्रदेश के संगला और चितकुल के बीच रकछम एक छोटा-सा गांव है। गर्मियों के मौसम में यह गांव रंग-बिरंगे फूलों से ढका रहता है और सर्दियों में यह बर्फ के बीच ढका रहता है। अगर आप किसी शांत जगह पर वेकेशन के लिए जाना चाहती हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। रकछम में खूबसूरत मीडोज, कामरू किला, चितकुल गांव, बटसेरी गांव और चंगोर जा सकती हैं।

अगर आप दिल्ली से रकछम जाना चाहती हैं, तो यह 18 घंटे का सफर होने वाला है। ऐसे में आप घर से पूरी तैयारी करके निकलें। पहले आपको दिल्ली से हिमाचल प्रदेश शिमला पहुंचना होगा। शिमला से रकछम 240 किलोमीटर की दूरी पर है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik and Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP