तमिलनाडु के श्रीरंगम में इन जगहों पर जरूर घूमें

अगर आप तमिलनाडु घूमने के लिए जा रहे हैं तो ऐसे में आपको श्रीरंगम जरूर जाना चाहिए। यहां पर घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं।
Updated:- 2023-10-08, 12:00 IST
tourist places near trichy

श्रीरंगम तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में स्थित है। यह एक ऐसी जगह है, जिसे आध्यात्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तव में, यह जगह दक्षिण भारत की समृद्ध संस्कृति को खुद में समेटे हुए है। श्रीरंगम कावेरी नदी और उसकी सहायक नदी कोल्लीदम नदी के बीच बसा हुआ है।

तमिलनाडु में श्रीरंगम में दुनिया के सबसे भव्य हिंदू मंदिर, श्री रंगनाथस्वामी मंदिर के लिए प्रसिद्ध होने के कारण, श्रीरंगम दुनिया भर से बड़ी संख्या में ना केवल टूरिस्ट बल्कि भक्तों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। श्रीरंगम में सिर्फ श्री रंगनाथस्वामी मंदिर ही स्थित नहीं है, बल्कि यहां पर आपको देखने व घूमने के लिए काफी कुछ मिलेगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको श्रीरंगम में जरूर देखना चाहिए-

श्रीरंगम मंदिर (Srirangam Temple)

जब आप श्रीरंगम में जाते हैं तो आपको श्रीरंगम मंदिर जरूर जाना चाहिए। श्री रंगनाथस्वामी का श्रीरंगम मंदिर इस मंदिर (वैष्णों देवी मंदिर से जुड़े रहस्य) शहर का बेहद ही प्रसिद्ध मंदिर है। यह भगवान विष्णु के रंगनाथन रूप को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि श्रीरंगम भगवान विष्णु के एक सौ आठ दिव्य देसमों में से पहला मंदिर है और स्वयं प्रकट क्षेत्र कहे जाने वाले आठ स्वयंभू मंदिरों में सबसे प्रमुख है। यह द्रविड़ मंदिर सात दीवारों से घिरा हुआ है, जो मानव शरीर के सात चक्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। पूरी दीवार में कुल इक्कीस शानदार मीनारें या गोपुरम हैं। 72 मीटर ऊंचा राजा गोपुरम एशिया का सबसे ऊंचा मंदिर टॉवर है और इसमें अनंत सांप पर लेटे हुए भगवान विष्णु के रंगनाथन अवतार की मूर्ति है।

यह भी पढ़ें: डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भारत के ये 5 हिल स्टेशन हैं परफेक्ट

रॉकफोर्ट मंदिर (Rockfort Temple)

रॉकफोर्ट मंदिर जिसे मलाइकोट्टई या उच्ची पिल्लैयार कोविल के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन चट्टान पर बना एक मंदिर है। यदि आप श्रीरंगम घूमते समय इसके इतिहास को जानना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इस मंदिर को एक बार जरूर देखना चाहिए। कावेरी नदी के दूसरी ओर स्थित यह मंदिर श्रीरंगम द्वीप का बेहद ही खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण दीवार में खुदी हुई इसकी 437 सीढ़ियां हैं।

srirangam in tamilnadu

बटरफ्लाई पार्क (Butterfly park)

अगर आप श्रीरंगम में फैमिली के साथ एक अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं तो ऐसे में आपको बटरफ्लाई पार्क (नोएडा के मजेदार अम्यूजमेंट पार्क) घूमने की प्लानिंग करनी चाहिए। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर आप अपने परिवार और बच्चों के साथ यादगार पल बिता सकते हैं, साथ ही प्रकृति की शांति का अनुभव भी कर सकते हैं। श्रीरंगम से 5 किमी दूर स्थित यह एक बेहतरीन जगह है, जहां पर ना केवल लोकल बल्कि टूरिस्ट भी घूमने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें: देहरादून के ये मंदिर करवाते हैं बेहद शांति का अहसास

समयपुरम मरियम्मन मंदिर (Samaypuram Mariamman Temple)

शहर के मध्य में स्थित, समयपुरम मरियम्मन मंदिर श्रीरंगम के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस स्थान का अपना अलग धार्मिक महत्व है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। विशेष पूजा होने के कारण आमतौर पर रविवार, मंगलवार और शुक्रवार के दिन यहां भीड़ अधिक होती है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण एक कार फेस्टिवल है, जो हर साल अप्रैल और मई के महीनों के दौरान मंदिर के भीतर आयोजित किया जाता है।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।