डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में शादी करने का सोच रही हैं तो हम आपको पहाड़ों के बीच बसे खूबसूरत लोकेशन के बारे में बताएंगे। यहां आपको सारी सुविधाएं भी मिल जाएंगी और हिल स्टेशन का खूबसूरत नजारा भी आपके शादी की तस्वीरों में आएगा।
ऋषिकेश
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको ऋषिकेश जाने में 4 से 5 घंटे लगेंगे। ऋषिकेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां से आपको पहाड़ों का व्यू में देखने को मिलेगा। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए यह लोकेशन परफेक्ट हैं।
मनाली
आप दिल्ली से मनाली भी जा सकती हैं। मनाली दिल्ली से काफी करीब भी है यहां पर आपको सारी सुविधाएं भी मिल जाएंगी। मनाली डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट लोकेशन साबित हो सकता है। मनाली में कई सारी जगहें हैं, जहां आप शादी प्लान कर सकती हैं।
नैनीताल
नैनीताल काफी खूबसूरत जगह है। ऐसे में आप चाहें तो नैनीताल भी आसानी से जा सकती हैं। हिल स्टेशन पर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नैनीताल से बेस्ट ऑप्शन आपके लिए कोई नहीं हो सकता। यहां कई सारे होटल है जहां आपको प्लानर शादी से जुड़ी पूरी तैयारी पहले से करके देंगे।
इसे जरूर पढ़ें: ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये हिल स्टेशन्स
रानीखेत
हिमाचल की वादियों में बसा रानीखेत अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आप सादगी से लेकिन एक शानदार शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग होस्ट कर सकते हैं। यहां वेडिंग के लिए कई खास ऑप्शन आपको मिल जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें:प्री-वेडिंग फोटोशूट को बनाना है खास तो दिल्ली के इन खूबसूरत स्मारक में पहुंचें
कुर्ग
कुर्ग अपनी खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। बेंगलुरु से 245 किलोमीटर दूर कुर्ग में आपको सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आप डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों