जून के महीने में भारत में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहें

कोरोना महामारी की वजह से पिछले कई महीने से देश के लगभग हर राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ था। लेकिन, अब धीरे-धीरे फिर से सब कुछ खुलने लगा है और लोग भी घूमने निकल रहे हैं। ऐसे में अगर आप जून के महीने में भारत की किसी बेहतरीन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि किस जगह घूमने पहुंचा जाए, तो इस लेख में हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ किसी भी दिन घूमने के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर चिलचिलाती गर्मियां से राहत पाने का आपको भरपूर मौका मिलेगा। इस लेख में जिन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, उनमें से कई जगहों पर आप मानसून का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
तीर्थन घाटी

यक़ीनन हिमाचल प्रदेश में अभी आपने कई जगहों पर घूम लिया होगा। लेकिन, क्या आपने हिमालय की गोद में मौजूद एक बेहद ही खूबसूरत यानी तीर्थन घाटी घुमा है। अगर नहीं, तो जून के महीने में आपको यहां ज़रूर घूमने जाना चाहिए। जून के साथ मानसून में हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए इससे बेहतरीन जगह कोई और नहीं है। प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क यहां से बस कुछ ही दूरी पर मौजूद है। यहां आप बर्ड वॉचिंग, कैंपिंग और रॉक क्लाइम्बिंग आदि का भी मज़ा ले सकते हैं। हनीमून के लिए भी ये एक बेहतरीन जगह है।
इसे भी पढ़ें:मानसून पैलेस घूमने का असल मज़ा है बरसात के सुहाने मौसम में
कोडैकानल

अगर जून के महीने में आप दक्षिण भारत में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार मुन्नार या किसी अन्य जगह नहीं बल्कि तमिलनाडु में मौजूद कोडैकानल जगह पर घूमने का प्लान बनाए। इस खूबसूरत जगह पर दक्षिण भारत के कई राज्यों के लोग जून के महीने में घूमने के लिए आते हैं। बादल से ढकी पहाड़ियां, खूबसूरत झीलें और बेहतरीन घाटियों से परिपूर्ण ये जगह स्थानीय लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां आप डॉलफिन नोज पॉइंट, थलियार फॉल्स और कोडैकानल झील आदि खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
लवासा

महाराष्ट्र की एक ऐसी जगह जहां एक बार घूमने के बाद हर कोई साल में लगभग दो से तीन बार ज़रूर घूमना चाहेगा। एक अनुमान के मुताबिक महाराष्ट्र और मुंबई के आसपास की जगहों से मानसून के दौरान लगभग लाखों लोग यहां घूमने के लिए पहुंचतें हैं। खासकर मानसून में यहां वाटर स्पोर्ट्स का मज़ा लेने के लिए सैलानी आते हैं। एक हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध इन जगह आप घानागढ़ किला और Dasve व्यूपॉइंट जैसी कई खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:इस मंदिर के नाम पर पड़ा बिहार की राजधानी पटना का नाम, जानें रोचक तथ्य
भिलंगना

वैसे तो देव भूमि यानी उत्तराखंड में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद है लेकिन, जून के महीने में घूमने का जो मज़ा भिलंगना में है शायद वो मज़ा कहीं और नहीं है। प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से परिपूर्ण ये जगह किसी भी सैलानी का मनमोह सकती है। एक हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध इस जगह बंजी जम्पिंग ,रिवर राफ्टिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। जून के साथ मानसून में यहां आने वाले सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। पार्टनर के साथ भी घूमने के लिए ये बेस्ट जगह है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@mouthshut.com,stackpathcdn.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।