अंबोली महाराष्ट के दक्षिण में स्थित के बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जमीन से करीब 690 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। मानसून के मौसम में घूमने के लिए यह एकदम बेस्ट जगह है। अगर आप भीड़ भाड़ से दूर कहीं अच्छी जगह जाना चाहते हैं तो अंबोली को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां आपको झरने से से लेकर फोर्ट तक सबकुछ देखने को मिलेगा।
अंबोली झरना
यह झरना साउथ महाराष्ट्र में स्थित है। अंबोली झरना काफी प्रसिद्ध है। इसलिए यहां पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा होती है। यह झरना कई अन्य झरनों से घिरा हुआ है,जिसके कारण यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। चारों तरफ हरियाली और गिरता हुआ पानी, यह नजारा यकीनन आपका मन मोह लेगा। यहां आप अपने पार्टनर के साथ घंटों बैठ सकते हैं। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो इसके लिए भी यह जगह बेहद अच्छी है। मानसून सीजन में एक बार इस झरने को देखने जरूर जाएं।
माधवगढ़ किला
यह फोर्ट अंबोली के मेन बस स्टॉप से केवल 2.5 किमी ही दूर है। हालांकि, यह जगह खंडहर हो चुकी है, लेकिन यहां से नजारा अद्भुत लगता है। चारों तरफ आपको केवल पहाड़ और हरियाली ही नजर आएगी। ऐसे में अगर आप भीड़भाड़ से दूर कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं तो यह जगह एकदम बेस्ट होगी। यहां आप अपने पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं, क्योंकि पहाड़ और प्यार का नाता बेहद पुराना है। (महाराष्ट्र की फेमस ऐतिहासिक जगहें)
इसे भी पढ़ें: बरसात में लोनावला की इन जगहों पर प्लान करें 3 दिन का ट्रिप
हिरण्यकेशी मंदिर
अंबोली में हिरण्यकेशी मंदिर भक्तों के लिए काफी मशहूर है। यह मंदिर गुफा के बीचों-बीच बनाया गया है, जहां से नीचे की ओर पानी बहता है। जिससे मंदिर की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। यह मंदिर बस स्टॉप से केवल 5 किमी दूर है। इसलिए आप यहां आसानी से पहुंच सकती हैं। यह मंदिर मां पार्वती को समर्पित है। यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इसलिए आपको यहां सुबह-सुबह जाना चाहिए, जब आप आसानी से दर्शन कर सकें। (महाराष्ट्र के 9 सबसे फेमस मंदिर)
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो दिवेआगर घूमने जाएं
Recommended Video
शिरगावकर पॉइंट
यह जगह सुंदर दृश्य के लिए ही जानी जाती है। यहां बैठ आप सनराइज और सनसेट का आनंद उठा सकते हैं। नेचर फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं है। यह जगह भी मेन बस स्टॉप से 3 किमी दूर है। इसलिए आपको यहां पहुंचने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। यहां आप एकटकी लगाकर घंटों समय बिता सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।