Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

महाराष्ट्र में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो दिवेआगर घूमने जाएं

महाराष्ट्र में ऐसे कई ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन हैं, जो आज भी सैलानियों के लिए गुमनाम है, दिवेआगर उन्हीं गुमनाम जगहों में से एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है।
Updated:- 2020-12-18, 18:32 IST
best places to visit in diveagar maharashtra

अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो महाराष्ट्र में दिवेआगर जगह आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है क्यूंकि, दिवेआगर महाराष्ट्र के समुद्री तट कोंकण पर बसा हुआ एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है। महाराष्ट्र की यह जगह बेहद ही शांत है। यहां का मौसम भी घूमने के लिए हमेशा अनुकूल रहता है। अगर इस वीकेंड अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस सीक्रेट जगह पर घूमने के लिए पहुंच जाएं।

यकीनन, यहां घूमने के बाद आप लोनावला को भूल जायेंगे। प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण ये जगह आपकी यात्रा को यकीनन एक यादगार पल में बदल देगी। आइए जानते हैं और मालूम करते हैं कि यहां क्या-क्या खास है घूमने के लिए-

दिवेआगर बीच

places to visit in diveagar beach maharashtra insde

लगभग 5 किलोमीटर की लम्बाई में फैली ये बीच महारष्ट्र के सबसे प्रमुख समुद्र तटों में से एक है। यह मुंबई से लगभग 170 किमी की दूरी पर है। अगर आप महाराष्ट्र शहर की भीड़-भाड़ से दूर कहीं सुकून से घूमना चाहते हैं, तो ये बीच आपके लिए पेरफ़ेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां घूमने के साथ-साथ आप सर्फिंग और स्कूबा डाइविंग का भी मज़ा उठा सकते हैं। कहा जाता है कि यहां से सूर्ययास्त के अद्भुद नज़ारे भी देखने का एक अपना अलग ही मज़ा है। इसके अलावा आप दिवेआगर में मौजूद श्रीवर्धन बीच और कोंडिवली बीच भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कोल्हापुर की ये चीजें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र

बैंकोट किला

places to visit in diveagar maharashtra bankot fort inside

यह किला दिवेआगर जगह से लगभग 4 से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। अगर घूमने के साथ-साथ आपको इतिहास में भी रूचि है तो आप यहां घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। इस किले को हिम्मत गढ़ नाम से भी जाना जाता है। किले के आसपास मौजूद खूबसूरत पेड़ और पौधे इस किले को सैलानियों के लिए और भी परफेक्ट बनाते हैं। यहां से आप बैठे-बैठे समुद्र तट का भी नज़ारा देख सकते हैं। इस किले के बारे में कहा जाता है कि पहले इस किले को आदिल शाह से पुर्तगालियों ने कब्ज़ा कर लिया, फिर बाद में पुर्तगालियों से मराठों ने कब्ज़ा कर लिया।

 

फांसद पक्षी अभयारण्य

places to visit in diveagar maharashtra inside

समुद्र तट और इतिहास को जानने के बाद अगर आपको पशु-पक्षियों से प्रेम हैं, तो आप फांसद पक्षी अभयारण्य घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको हजारों तरह के पक्षीयों की प्रजातियों को देखने का मौका मिलेगा। वैसे, जो भी सैलानी दिवेआगर में घूमने के लिए आते हैं, वो इस पक्षी अभयारण्य में घूमने के लिए ज़रूर पहुंचते हैं। अभयारण्य में मौजूद पक्षी और हरियाली पर्यटकों के मन को तरोताजा कर देते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: सिक्किम की इस एक जगह घूमना है बेहद खास, क्या आप भी गए हैं यहां?

रूपनारायण मंदिर

places to visit in diveagar maharashtra rupnarayan mandir inside

दिवेआगर ट्रिप में अगर आपको किसी घार्मिक जगह को शामिल करना है तो रूपनारायण मंदिर से पवित्र कोई जगह नहीं। समुद्र तट के किनारे स्थित यह मंदिर अद्भुत नज़ारा प्रस्तुत करता है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। कहा जाता है कि इस मंदिर के प्रांगण में विष्णु जी की दशावतार रूप में मूर्ति मौजूद है। रूपनारायण मंदिर की वास्तुकला भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@upload.wikimedia.org,trekshitiz.com,tripadvisor.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।