Gorakhpur Tourist Places: एक दिन की ट्रिप में गोरखपुर के आसपास स्थित इन बेहतरीन जगहों को करें एक्सप्लोर

Best places near gorakhpur: गोरखपुर उत्तर प्रदेश का एक चर्चित और लोकप्रिय शहर है। इस शहर के आसपास में ऐसी कई बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

one day trip near gorakhpur for romantic couples

Romantic places near gorakhpur: उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। इस राज्य में मौजूद लगभग हर शहर किसी न किसी चीज को लेकर जरूर चर्चित रहता है।

उत्तर प्रदेश का गोरखपुर भी एक चर्चित और लोकप्रिय शहर माना जाता है। गोरखपुर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई ऐतिहासिक स्थल और पवित्र मंदिरों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध स्थान भी जाना जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको गोरखपुर के आसपास में स्थित कुछ शानदार रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कपल्स सुकून के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

बुटवल (Butwal)

Butwal nepal

गोरखपुर के आसपास में स्थित किसी हसीन और शानदार जगह का जिक्र होता है, तो बुटवल का नाम जरूर शामिल रहता है। हालांकि, यह जगह नेपाल में स्थित है, लेकिन गोरखपुर के कई कपल्स मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। इसे नेपाल का बेस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है।

बुटवल हसीन पहाड़, घने जंगल और शांत वातावरण के लिए एक बेस्ट स्थान माना जाता है। यहां ऐसी कई झील स्थित हैं, जिनके किनारे-किनारे कपल्स सुकून से बैठते हैं। गर्मी के मौसम में यहां आप ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी- गोरखपुर से बुटवल की दूरी करीब 127 किमी है।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki nagar tiger reserve)

Valmiki nagar tiger reserve

अगर आप खूबसूरत और मनोहक पेड़-पौधों के बीच में पार्टनर के साथ सुकून का पल बिताना चाहते हैं, तो फिर आपको वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहुंच जाना चाहिए। यह फेमस टाइगर रिजर्व बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित है। इस टाइगर रिजर्व चंपारण की शान भी कहा जाता है।

बिहार और नेपाल की सीमा पर स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की स्थापना 1990 में हुई थी और इसे देश का 17 वां टाइगर रिजर्व भी माना जाता है। यहां आप पार्टनर के साथ जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जून-जुलाई में पड़ने वाली भीषण गर्मी में भी यहां ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं। मानसून में इस टाइगर रिजर्व की खूबसूरती चरम पर होती है।

  • दूरी-गोरखपुर से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की दूरी करीब 127 किमी है।

पाल्पा (Why Palpa is famous)

Why Palpa is famous

गोरखपुर से 170 किमी की दूरी के आसपास में स्थित किसी शानदार और रोमांटिक जगह की बात होती है, तो पाल्पा का नाम जरूर शामिल रहता है। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ गोरखपुर ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों से भी कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं।

पाल्पा गोरखपुर की सीमा से कुछ ही दूरी पर मौजूद नेपाल की एक लोकप्रिय जगह है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने पेड़-पौधे और झील-झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। पाल्पा की शांत वातावरण में आप पार्टनर के साथ हसीन पल बिता सकते हैं। पाल्पा के पास पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी- गोरखपुर से पाल्पा की दूरी करीब 167 किमी है।

लुंबिनी (Why Lumbini is so famous)

Why Lumbini is so famous

अगर आप गोरखपुर से किसी शानदार और ऐतिहासिक स्थल को रोमांटिक स्थल में तब्दील करना चाहते हैं, तो फिर आपको लुंबिनी पहुंच जाना चाहिए। जी हां, लुंबिनी भगवान बुद्ध का जन्म स्थल है।

लुंबिनी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि चीन से लेकर जापान आदि कई देशी में प्रसिद्ध स्थल माना जाता है। यहां का शांत वातावरण आपको चंद मिनटों में दीवाना बन सकता है। लुंबिनी में पार्टनर के साथ भगवान बुद्ध के जन्म से जुड़े पुरातात्विक अवशेष को करीब से देख सकते हैं। यहां स्थित मठ और मंदिरों का भी दीदार कर सकते हैं।

  • दूरी- गोरखपुर से लुंबिनी की दूरी करीब 144 किमी है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image@khojinfo.com,wartika_gupta28

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP