नैनीताल में छुपा है एक और रहस्यमयी ताल, क्‍या है नल-दमयंती से जुड़ी दिलचस्‍प कहानी?

नैनीताल स्थित नल- दमयंती ताल का नाम पौराणिक कथाओं में राजा नल और रानी दमयंती से जुड़ा है। यह ताल हरे-भरे जंगलों के बीच स्थित एक छोटा और पेंटागनल यानी पंचकोणीय आकार का प्राकृतिक ताल है।  
Updated:- 2026-11-20, 17:34 IST
nal damyanti tal nainital

नैनीताल शहर कई सुंदर झीलों का शहरों के बीच बसा है। सरोवर नगरी के अंदर एक छोटी, लेकिन मशहूर झील भी है। इसे ही नल-दमयंती ताल के नाम से जाना जाता है। बेहद खूबसूरत इस ताल से एक दिलचस्‍प कहानी जुड़ी हुई है। नैनीताल से करीब 25 किलोमीटर दूर भवाली-भीमताल मार्ग में भग्त्यूड़ा के पास नल-दमयंती नामक एक प्राचीन ताल है। इसे देखने दूर-दूर से सैलानी आते हैं। यह स्‍थान कुदरत का नजारा देखने के लिए आदर्श है। अगर आप भी नैनीताल घूमने का प्‍लान कर रहे हैं, तो इस जगह पर जरूर जाएं।

कुदरत के खूबसूरत नजारों से घिरा है यह ताल

लगभग 1325 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भवाली रेंज के अंतर्गत आने वाली यह छोटी सी प्राकृतिक झील है जो आकार में पेंटागनल यानी पंचकोणीय है। हरे-भरे जंगलों के बीच स्थित इस झील का नाम हिंदू पौराणिक कथाओं में वर्णित राजा नल और उनकी पत्‍नी दमयंती के नाम पर रखा है।

यह झील आज भी नल और दमयंती के अमर प्रेम की कहानी बयां करती है। यह सातताल समूह के अंतर्गत आने वाला एक ताल है। इसका जिक्र स्कंद पुराण में भी मिलता है। साफ नीले पानी की इस झील चारों तरफ से हरे-भरे पहाड़ों से घिरी है।झील से लगे गांवों में आज भी आपको पारंपरिक कुमाऊंनी शैली में बने हुए घर दिखाई देंगे। यह जगह बिल्कुल एकांत , शांत व प्राकृतिक रूप से बेहद समृद्ध है।

nal damyanti taal ka nazara

Image Credit: Uttarakhand.gov.in

नल और दमयंती की अमर प्रेम कथा का गवाह है यह क्षेत्र

यहां प्रचलित दंत कथाओं के अनुसार, महाभारत काल में राजा नल और दमयंती इसी स्‍थान पर रहते थे। लोक कथाओं में बताया जाता है कि जिस स्‍थान पर ताल है। यहां कभी सुंदर सोने का महल हुआ करता था। ऐसी मान्‍यता है कि एक शाप की वजह नल और दमयंती के साथ पूरा महल इसी झील के अंदर समा गया। ऐसा कहा जाता है कि कलयुग में इस ताल का आकार लगातार घटता जा रहा है। इस ताल की खासियत यहां मिलने वाली मछलियां है जिनके शरीर में जीरा और राई के समान छोटे- छोटे निशान बने होते हैं।

ताल के किनारे ही प्राचीन शिव मंदिर भी है। माना जाता है कि इसकी स्थापना भी नल -दयमंती ने ही की थी। इस मंदिर में वैसे तो भक्त हर समय भोलेनाथ के दर्शन करने आते रहते हैं। सावन माह में यहां काफी भीड़ -भाड़ रहती है। लोग दूर -दूर से असीम श्रद्धा और विश्वास के साथ महादेव के दर्शन करने आते हैं। लोगों का विशवास है कि महादेव की कृपा से ही इस क्षेत्र में सुख – समृद्धि , शांति और भरपूर प्राकृतिक संपदा है।

इन जगहों का भी जरूर घूमने जाएं

नल-दयमंती झील के किनारे बैठकर आप शांत और सुंदर झील और प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं । आसपास का क्षेत्र ट्रैकिंग और पिकनिक के लिए भी उपयुक्त है। आप चाहें तो ट्रैकिंग कर सकते हैं। प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर सकते हैं। प्रदूषण मुक्त ठंडी हवा में दल चल सकते हैं। पहाड़ी पक्षियों की मधुर आवाज सुन सकते हैं। झील में पैडल बोट का आनंद ले सकते हैं। शांत वातावरण में योगाभ्यास भी कर सकते हैं। यहां अगर आपने आने का प्‍लान है तो सबसे पहले आपको नैनीताल या भीमताल कहीं भी होटल बुकिंग करनी होगी।

यह भी पढ़ें- नैनीताल से Mukteshwar पहुंचने में कितना समय लगता है? पढ़ें पूरा यात्रा गाइड

 कैसे पहुंचे नल-दमयंती ताल?

नल-दमयंती ताल घूमने का अगर आप प्‍लान बना रहें हैं, तो आपके पास कई ऑप्‍शन हैं। आप चाहें तो रोडवेज, रेलवे और हवाई मार्ग के जरिए यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

kaise jayen nal damyanti taal

Image Credit: Uttarakhand.gov.in

  • दिल्‍ली से नैनीताल के बीच की दूरी करीब 325 किलोमीटर है। आप आनंद विहार से डायरेक्‍ट बस पकड़कर यहां 6 से 7 घंटे में पहुंच सकते हैं।
  • आप चाहें तो पहले हल्द्वानी उतरकर यहां से नैनीताल के लिए बस या कैब बुक कर सकते हैं।
  • अगर आप रेलवे यहां पहुंचना चाहते हैं तो आपको पुरानी दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन से काठगोदाम के लिए रानीखेत एक्‍सप्रेस में सीट बुक करवाना होगी।
  • अब शताब्‍दी में नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन से काठगोदाम के बीच चलती है।
  • दिल्ली से पंतनगर हवाई अड्डे तक हवाई मार्ग से आया जा सकता है। उसके बाद मोटर मार्ग से टैक्सी या बस लेकर नल-दयमंती झील तक पहुंचा जा सकता है। सभी जगह से प्राइवेट वाहन आसानी से मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु नैनीताल के हनुमान गढ़ी मंदिर के बारे में भी जान लें, क्या है इनके बीच कनेक्शन

कुदरत के बीच पल गुजारने के लिए नल-दमयंती ताल एक मुफीद जगह है। यहां आप इसके आसपास बने इलाकों का भी दौरा कर सकते हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Uttarakhand.gov.in

 

 

FAQ
 नल दमयंती ताल कहां स्थित है?
यह ताल नैनीताल जिले में भीमताल के पास और नैनीताल से करीब 25 किमी की दूरी पर स्थित है।
इस ताल की खासियत क्या है?
इसका आकार पंचकोणीय है। हरियाली से घिरा शांत ताल है। यहां पीली मछलियां दिखने की मान्यता है और मछली पकड़ना मना है।
राजा नल किस बिरादरी से थे?
पौराणिक कथाओं और महाभारत के अनुसार, राजा नल किसी आधुनिक "बिरादरी" या जाति के नहीं थे, बल्कि वे प्राचीन निषध देश के राजा वीरसेन के पुत्र थे।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।