चाहें उत्तर के पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें या फिर दक्षिण भारत के तटीय शहरों की, नॉर्थ ईस्ट की कुदरती खूबसूरती वाले शहरों की बात करें या फिर अरब सागर के करीब पड़ने वाले पश्चिमी भारत के शहरों की, हर जगह घर-परिवार के साथ एंजॉय करने का एक्सपीरियंस बहुत एक्साइटिंग है। लेकिन अगर सोलो ट्रेवल के लिए जाना हो तो महिलाओं को फैसला लेने में थोड़ी मुश्किल होती है। लेकिन फिर भी ऐसी कई जगहें हैं, जो महिलाओं के अकेले घूमने के लिहाज से सेफ मानी जाती है। आज हम ऐसे ही कुछ टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में बात करेंगे, जहां महिलाएं निश्चिंत रूप से घूम सकती हैं।
दार्जलिंग
दूर तक कंचनजंगा के पहाड़ों का विस्तार, घने जंगल, मिरिक झील, छुक-छुक करती चलती टॉय ट्रेन के नजारों को एंजॉय करना चाहती हैं तो दार्जलिंग में आपको काफी मजा आएगा। यहां लॉयड बोटेनिकल गार्डन के दुर्लभ वनस्पति और लगभग विलुप्त होने की पहुंच चुके जानवर भी आप देख सकती हैं। दार्जलिंग अंग्रेजों के जमाने से ही काफी पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है, यहां आपको काफी अलग तरह का एंबियंस मिलेगा, जिसमें आपको मजा भी आएगा। अच्छी बात ये है कि यहां अकेले घूमने में महिलाओं के लिए किसी तरह की समस्या नहीं है। अगर आप घूमने के दौरान जरूरी चीजें अपने साथ लेकर चलना चाहती हैं तो घर बैठे कमर पर बांधने वाला लेदर बैग यहां से आसानी से पा सकती हैं। Stylish Real Leather Black Waist Bag, जिसकी M.R.P. ₹1,800.00 है, आकर्षक डील के तहत आपको सिर्फ ₹339.00 में मिल जाएगा।
Recommended Video
ऋषिकेश
देवभूमि में गंगा किनारे बसे ऋषिकेश को हिमालय के मुख्य द्वार और वर्ल्ड योग कैपिटल के रूप में भी जाना जाता है। यहां देश ही नहीं, दुनियाभर से लोग योग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैवलिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लेने के लिए आते हैं। सोलो ट्रेवल के लिहाज से यह जगह बेहतरीन है। यहां अकेले घूमना भी पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। कुदरती खूबसूरती से भरे ऋषिकेश में सुकून और शांति का अहसास होता है।
इसे जरूर पढ़ें: सोलो ट्रेवल में अपनी सेफ्टी से जुड़ी इन 10 अहम बातों का रखें ध्यान
पुडुचेरी
कई सालों तक फ्रांसीसी उपनिवेश रहे पुड्डूचेरी में आप फ्रांसीसी और भारतीय संस्कृति का मिला-जुला रूप देख सकती हैं। इस शहर की खास बात ये है कि इसे काफी मॉडर्न तरीके से फ्रेंच स्टाइल में बनाया गया है। यहां आपको कई फ्रेंच कॉलोनियां भी नजर आ जाएंगी। इस शहर में कई खूबसूरत चर्च और मंदिरों के दर्शन किए जा सकते हैं। और यहां के कई बीच इतने खूबसूरत हैं कि आप यहां आकर पूरी तरह से एक्साइटेड फील करेंगी। पुडुचेरी की खासियत यह है कि यहां गोवा या मुंबई की तरह बहुत भीड़भाड़ नहीं है, दूर-दूर तक यहां शांति का माहौल है। अगर आप स्ट्रेस्ड फील कर रही हैं तो यहां की सोलो ट्रिप आपको जरूर करनी चाहिए।
जयपुर
जयपुर शहर महिलाओं के अकेले घूमने के लिहाज से बहुत सेफ डेस्टिनेशन माना जाता है। जयपुर में हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर, गढ़ गणेश मंदिर, सांघीजी जैन मंदिर जैसे दर्शनीय स्थल देखे जा सकते हैं।
गंगटोक
सिक्किम के हिमालय वाले क्षेत्र में आने वाले गंगटोक में एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिलते हैं। यहां कई समुदायों के लोग रहते हैं, यहां आने पर विविध संस्कृतियों का अनूठा मेल देखने को मिलता है। बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, तीस्ता नदी पर रिवर राफ्टिंग, ये सबकुछ महिलाओं को रोमांचित कर देते हैं। अगर आपकी रुचि इतिहास और शिल्पकला में है, तो आपको यहां के बौद्ध मठों में जाना चाहिए। Rumtek monastery, Tsuk La Khang monastery और Pemayangtse monastery, ये सभी जगहें आध्यात्मिक सुकून देती हैं। यहां घूमना तुलनात्मक रूप से बहुत महंगा नहीं है। साथ ही यहां मौसम हमेशा सुहावना बना रहता है। इन सभी चगहों पर निश्चिंत होकर महिलाएं घूम सकती हैं।
तो देर किस बात की, इन सेफ और घूमने के लिए शानदार डेस्टिनेशन्स के लिए अभी से प्लानिंग कर लें और सर्दियों में इन जगहों पर सुकून के पल बिताएं।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।