Honeymoon Spots: महाराष्ट्र की इन 3 जगहों पर हनीमून मनाने के लिए हर साल आते हैं लाखों लोग, गर्मी के मौसम में भी ठंडक का होता है अहसास

महाराष्ट्र भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जहां आपको बीच के साथ-साथ, पहाड़, झीलें और ऐतिहासिक किलों का भी नजारा देखने को मिलेगा। यही कारण है कि लोग हनीमून के लिए हर साल इस जगह को चुनते हैं। लेकिन महाराष्ट्र बहुत बड़ा है। ऐसे में घूमने के लिए आप केवल कुछ जगहों का ही सिलेक्शन कर पाते हैं। 4 से 5 दिनों का हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे लोगों के पास महाराष्ट्र की कुछ फेमस जगहों को ही कवर करने का मौका होता है। अगर आप भी महाराष्ट्र में हनीमून ट्रिप प्लान करने के लिए केवल 3 खास लोकेशन का चयन करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र में गर्मी के मौसम में हनीमून मनाने के लिए खास जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
लोनावला और खंडाला (Best Honeymoon Spots In Maharashtra)

जो लोग पहले कभी भी महाराष्ट्र घूमने नहीं गए हैं, उन्होंने लोनावला और खंडाला का नाम फिल्मों में ही देखा और सुना होगा। ऐसे में इस खूबसूरत जगह पर आप हननीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लोनावला और खंडाला हनीमून के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह जगह अपनी हरी-भरी घाटियों, झरनों, बादलों में डूबी पहाड़ियों और साइलेंट वादियों के लिए जाना जाता है। लोनावला और खंडाला में आपको शांति और प्राइवेसी दोनों मिलती है। यहां अगर आप जा रहे हैं, तो टाइगर हिल, ड्यूक्स नोज, सनसेट पॉइंट जैसे व्यू पॉइंट्स पर जाना न भूलें।
इसे भी पढे़ं- IRCTC की वेबसाइट से हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन टूर पैकेज का देख लें बजट
माथेरान (Budget Honeymoon Places In Maharashtra)
महाराष्ट्र घूमने गए हैं, तो आपको अपनी ट्रिप में माथेरान का नाम भी जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि यह भी गर्मियों के मौसम में आपको हरा-भरा और सुकून वातावरण का अहसास करवाता है। यहां हरियाली से घिरे वॉकिंग ट्रेल्स हैं, जहां आप हाथों में हाथ डालकर लंबी वॉक कर सकते हैं। माथेरान में 30 से ज्यादा व्यू पॉइंट्स हैं, इसलिए यहां आपका समय कब बीत जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा। यह महाराष्ट्र की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें-मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी
महाराष्ट्र के बीच

महाराष्ट्र हनीमून पर जाने वाले लोगों को एक बार यहां के बीच का नजारा भी देखने जरूर जानी चाहिए। यहां आप अपना एक दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। पहाड़ी इलाकों में घूमने के बाद वापस अपने शहर की तरफ जाने से पहले आप अपना एक दिन बीच किनारे बिताएं। इसके बाद आपको शहर में ही रेलवे स्टेशन मिल जाएगा, जहां से आप वापसी अपने शहर के लिए ट्रेन ले सकते हैं। यह देश का फेमस समुद्र स्थल में से एक माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
