Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

मुंबई घूमने जा रहे लोग इन 3 जगहों पर जरूर आएं, वरना अधूरा होगा ट्रिप

मुंबई परिवारों और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए अच्छी जगह है। आप यहां 3 से 4 दिनों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि घूमने के लिए यहां बहुत अच्छी-अच्छी जगहें हैं।  
Updated:- 2025-03-05, 14:59 IST
juhu beach to gateway of india must visit this  places in mumbai

यह शहर बॉलीवुड का घर है, इसलिए यहां कला, संगीत और सिनेमा प्रेमियों को जन्नत जैसा अहसास होता है। यही वजह है कि यहां घूमने के शौकीन लोग भी जाना पसंद करते हैं। बड़ी-बड़ी बिल्डिंग, लंबी- चौड़ी सड़कें और अच्छा मौसम, ये सभी यहां लोगों को घूमने के लिए प्रेरित करती हैं।

इसके अलावा, मुंबई का  स्ट्रीट फूड कल्चर भी दुनिया भर में मशहूर है। अगर आप मुंबई घूमने जा रहे हैं, तो आप भले ही कितनी भी जगहों पर घूम लें, लेकिन कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां घूमना आपको मिस नहीं करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी 3 जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

गेटवे ऑफ इंडिया

Top Tourist Attractions in Mumbai

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ का आता है। यह मुंबई का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है, जहां देश-विदेश से लोग आते हैं। यह दक्षिण मुंबई में समुद्र तट पर स्थित एक स्मारक है। इसे ‘मुंबई का दिल’ भी कहा जाता है। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो आपको एक बार गेटवे ऑफ इंडिया जरूर जाना चाहिए, वरना आपको यह ट्रिप अधूरा लगेगा। यह इमारत इंडो-सरसेनिक वास्तुकला शैली में बनाई गई है। इसकी खूबसूरती का सबसे बड़ा कारण समुद्र के किनारे होना और भव्य डिजाइन है। गेटवे ऑफ इंडिया का ऐतिहासिक रूप से भी बहुत महत्व है। माना जाता है कि यहीं से साल 1948 में ब्रिटिश सैनिकों की अंतिम टुकड़ी भारत छोड़कर गई थी।

इसे भी पढ़ें- मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी

मरीन ड्राइव

marine drive

मुंबई जा रहे हैं, तो एक बार मरीन ड्राइव का नजारा देखकर भी जरूर आएं। वरना आपको वापस अपने शहर आकर अफसोस होगा।  मरीन ड्राइव पर लोग लंबी सैर का आनंद लेने आते हैं। यहां की लंबी पक्की सड़क और बैठने की व्यवस्था इस जगह को मुंबई की अन्य जगहों से अलग बनाती हैं। मरीन ड्राइव से सूर्यास्त देखना खास अनुभव होगा। लेकिन शाम के समय यहां भीड़ बहुत होती है। अगर आपको सुकून के पल जीने हैं, तो आप एकदम सुबह यहां आकर सूरज उगते हुए देख सकते हैं।  यह मुंबई का फेमस समुद्र स्थल माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- घूमने के लिए बेस्ट है मुंबई की ये 3 जगहें, जल्दी से बना लें ट्रिप प्लान

जुहू बीच

juhu

ऊपर बताई गई 2 जगहों पर घूमने के बाद तीसरी सबसे खास लोकेशन है जुहू बीच। आपकी लिस्ट में इस जगह का नाम जरूर शामिल होना चाहिए। जुहू बीच ही वो जगह है, जहां आपके पसंदीदा सितारों के घर हैं। अगर मुंबई जा रहे हैं, तो इस जगह पर जाना न भूलें। ऐसा इसलिए, क्योंकि हो सकता है कि कोई स्टार यहां आपको चलते हुए मिल जाए। यह बीच फेमस स्पॉट है, जहां लोग सुबह की ताजगी और शाम की ठंडक का मजा लेने के लिए आते हैं। जुहू बीच के किनारे कई फेमस स्टॉल्स भी हैं, जहां आप वड़ा पाव, पानीपुरी, भेलपुरी और अन्य स्नैक्स का मजा उठा पाएंगे। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।