वीकेंड पर जाना चाहती हैं किसी खास जगह तो मुम्बई के करीब इन ऑफबीट प्लेसेस को करें एक बार चेक

मुम्बई एक ऐसी जगह है, जहां पर हर व्यक्ति अपने काम में इतना व्यस्त है कि उसे दूसरों के लिए तो क्या, खुद के लिए भी समय नहीं मिल पाता। ऐसे में सप्ताह भर काम करने के बाद व्यक्ति वीकेंड पर खुद को रिचार्ज करने का मौका खोजता है। हो सकता है कि आप भी मुंबई में रहती हों और वीकेंड पर खुद को रिचार्ज करने के लिए कुछ एडवेंचर्स या रिलैक्सिंग करने का मूड हो।
ऐसे में आप काम से छोटा सा ब्रेक लेने के लिए मुम्बई के करीब कुछ बेहतरीन ऑफबीट प्लेसेस में घूम सकती हैं। यह कुछ ऐसी प्लेसेस हैं, जो अभी तक पूरी तरह से एक्सप्लोर्ड नहीं है और यही कारण है कि वीकेंड के लिए खुद को एक बार फिर से तरोताजा करने के लिए यह प्लेसेस काफी अच्छी मानी जाती हैं।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मुंबई के करीब कुछ बेहतरीन ऑफबीट प्लेस के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप सोलो ट्रिप से लेकर फैमिली व फ्रेंड्स के साथ जा सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें: ये हैं भारत के 5 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन्स, तस्वीरों के साथ जानें खूबियां

कामशेत
कामशेत मुम्बई से करीबन 110 किलोमीटर की दूरी पर है। वैसे तो इस जगह को पैराग्लाइडर के लिए स्वर्ग के रूप में जाना जाता है, लेकिन इसके अलावा भी यहां पर करने के लिए बहुत कुछ है। लोनावाला और खंडाला से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर कामशेत की शानदार प्राकृतिक सुंदरता बस देखते ही बनती है। यह मुंबई के नजदीक बेहतरीन ऑफबीट प्लेसेस में से एक है। अगर आप यहां पर हैं तो पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग का आनंद ले सकती हैं। इसके अलावा आप यहां पर पहली और तीसरी शताब्दी की गुफाओं जैसे बेडसा गुफाएं, कार्ला गुफाएं, भजा गुफाएं आदि को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। अगर आप यहां जाना चाहती हैं तो रेल के जरिए जाना सबसे अच्छा रहेगा। कामशेत का अपना रेलवे स्टेशन है।
कोलाड
कुंडलिका नदी के तट पर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का एक छोटा सा गाँव, कोलाड कई एंडवेचर्स एक्टिविटीज का अनुभव आपको करवाएगा। यह मुम्बई के पास एक बेहतरीन ऑफबीट गंतव्य है। कोलाड मुम्बई से करीबन 117 किमी की दूरी पर है और मुख्य रूप से व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए जाना जाता है। आप यहां पर कुंडलिका नदी पर सफेद पानी की राफ्टिंग कर सकती हैं। ठंडी हरी पहाड़ियों के बीच तम्हिनी झरनों की सैर कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बीच वेकेशन के लिए बेहतरीन ऑप्शन है मुंबई के पास मौजूद यह Beaches

संदहन घाटी
अगर आपको ट्रेकिंग करना बेहद पसंद है और वीकेंड पर आप अपने इस शौक को जीना चाहती हैं तो आपको संदहन घाटी जाना चाहिए। मुम्बई से करीबन 183 किमी की दूरी पर स्थित यह घाटी बेहतरीन ट्रेकिंग स्पॉट्स में से एक है। यहां पर आप ट्रेकिंग, क्लिफ कैंपिंग और मूनलाइट कैंपिंग का आनंद ले सकती हैं। यहां पहुंचने के लिए आप कसारा के लिए रेल या सड़क मार्ग लें।
हरनाई-अंजारले
मुम्बई के पास बेहतरीन ऑफबीट प्लेसेस की बात हो तो हरनाई-अंजारले के बीचेस का नाम जरूर लिया जाना चाहिए। मुम्बई से करीबन 238 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यहां पर आपको शांत समुद्र तटों पर आराम करने का मौका मिलेगा। मुम्बई जैसे भागते शहर से दूर कुछ वक्त बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। यहां पर आप एक सी-फोर्ट, एक प्राचीन गणेश मंदिर और डिलिशियस सी-फूड का आनंद उठा सकती हैं। आप यहां के समुद्र तट पर बैठकर डॉल्फिन को भी देख सकती हैं। यहां पर आपको नारियल के कई पेड़ देखने को मिलेंगे।
तो अब आप इस वीकेंड सबसे पहले कहां घूमने का प्लान कर रही हैं, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:holidify.com, oyorooms.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।