Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:38 AM IST

गई हैं गोवा घूमने तो यह कैफे करेंगे आपके टेस्ट बड को शांत

अगर आप गोवा घूमने गई हैं और वहां पर कुछ अच्छा टेस्ट करना चाहती हैं तो आपको वहां के इन कैफे को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
Updated:- 2021-02-26, 11:45 IST
best cafes of goa

गोवा का नाम सामने आते ही दिमाग में सूरज, रेत, समुद्र तट और समुद्री भोजन की एक आकर्षक छवि बन जाती है। सफेद रेत के समुद्र तटों से लेकर सुंदर चर्चों तक और पुर्तगाली वास्तुकल को दर्शाती इमारतें गोवा को एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस बनाते हैं। इतना ही नहीं, गोवा की नाइट लाइफ की भी बात ही निराली है। वैसे अगर आप गोवा में हैं और वहां पर अपने गोअन एक्सपीरियंस में कुछ बेहतरीन यादें एड करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको गोवा के कुछ कैफे में जरूर जाना चाहिए।

गोवा के इन कैफे में कुरकुरी मलाईदार झींगे से लेकर हॉट-पाइपिंग न्यूटेला पेनकेक्स आदि आपको खाने में बेहद वैरायटी मिलेगी। खाने के मामले में गोवा के यह कैफे किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तो चलिए आज हम आपको गोवा के कुछ बेहतरीन कैफे की जानकारी आपको दे रहे हैं-

कैफ़े चॉकलेटी, कैंडोलिम

कैफे चॉकलेटी एक सुंदर कैफे है जो कैफे के मालिक के घर को ही एक्सटेंड करके बनाया गया है। यह कैफे खासतौर से अपने मीठे व्यंजनों के लिए जाना जाता है। अगर आप यहां पर हैं तो आपको यहां पर होममेड चॉकलेट्स और स्ट्रॉबेरी जैम को जरूर टेस्ट करना चाहिए। यह कैफे ताज़ा बागानों से घिरा हुआ है जो कि गोवा की हलचल भरी सड़कों के बीच बसे हुए हैं।

. goa cafe

इसे जरूर पढ़ें- Goa Trip प्लान करते समय न भूलें इस सीक्रेट बीच को, कई लोगों को नहीं पता इसके बारे में

द राइस मिल, मोरजिम

1955 में एक पुरानी राइस मिल के भीतर स्थापित यह कैफे सभी को सकारात्मक वाइब्स प्रदान करता है। इस कैफे की पीली दीवारें एक खुशनुमा वातावरण प्रदान करती हैं। यह कैफे मोरजिम के ग्रामीण इलाके में बसा हुआ है। यहां पर चिकन और प्रॉन से बनी डिशेज का आनंद हर नॉन-वेजिटेरियन व्यक्ति को जरूर उठाना चाहिए।

. goa cafe bagha

सकाना, वागातोर

सकाना गोवा में सबसे अच्छे कैफे में से एक है। यहां पर आपको कई बेहतरीन जापानी डिशेज का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। यह कैफे दो प्रसिद्ध अंजुना समुद्र तट, और वागाटोर समुद्र तट के बीच में स्थित है। यहां पर आप सुशी के अलावा बीफ करी और कैलिफोर्निया रोल का आनंद उठा सकते हैं।

. goa cafe anjuna

लीला कैफे, अंजुना

Shacks अर्थात् झोंपड़ी से प्रेरित होकर इस कैफे को डिजाइन किया गया है। लीला कैफे गोवा में सबसे अच्छे कैफे में से एक है, जहां यात्री हॉट-पाइपिंग यूरोपीयन डिशेज का स्वाद चख सकते हैं। यह कैफे जर्मनी के एक कपल द्वारा चलाया जाता है जो अपने स्वाद की कलियों को जगाने के लिए इस कैफे में सभी का स्वागत करते हैं। अगर आप यहां पर हैं तो आपको क्रोइसैंट, रैटटौइल और हैम ऑमलेट को एक बार जरूर ट्राई करें।

. goa cafe north goa

ब्लैक वेनिला, पंजिम

अगर आप गोवा में एक ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां पर आप कुछ वक्त शांति से बैठकर रिलैक्स करते हुए अपने फूड को पूरी तरह एन्जॉय कर सकें तो ऐसे में ब्लैक वेनिला यकीनन एक बेहतरीन कैफे है। पंजिम के केन्द्र में स्थित यह कैफे लाजवाब फूड के साथ-साथ क्रिएटिव डेकोर, कंफर्टेबल सीटिंग और बेहतरीन वातावरण भी पेश करता है। इस कैफे का बीफ बर्गर और चिकन बारबेक्यू बर्गर बेहद ही फेमस है।

. goa cafes

इसे जरूर पढ़ें- थाइलैंड ट्रिप हुई और भी सस्ती, अब यहां घूमने वालों को होगा ये फायदा

ईवा कैफे, अंजुना

सूरज, रेत, समुद्र और आकाश के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाते हुए, ईवा कैफे अंजुना बीच के तट पर एक छोटा सा स्वर्ग है। यहां पर बैठकर शानदार सूर्यास्त के दृश्य का आनंद लेते हुए आप टेस्टी फूड का आनंद ले सकते हैं। यह वास्तव में गोवा में सबसे अच्छे कैफे में से एक है। यहां पर मिलने वाली डिश ग्रीन शेक्सुका, और ब्लू चीज़ सलाद शायद ही आपको गोवा में कहीं और चखने को मिले।

. goa and cafes anjuna

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। साथ ही ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।