Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:27 AM IST

घर पर कैसे बनाएं जापानी डिश वेजिटेबल सुशी, जानें इसकी रेसिपी

अब इस डिश को खाने के लिए आपको रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर पर ही बना सकती हैं।
Updated:- 2019-10-17, 11:07 IST
cook japani dish vegetarian sushi at home main

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आज हम आपको बता रहे है एक जापानी डिश के बारे में जिसे सुशी कहते है। सुशी एक जापानी रेसिपी है जो दुनिया के तकरीबन हर जगह में मिलती है और बहुत पसंद की जाती है। आपको ये डिश किसी भी बड़े रेस्‍ट्रोरेंट के मेनू में मिल जाएगी। इसे कई तरह की वेराइटी में बनाया जाता है। इसे बनाने में उबले हुए चावल, सिरका और सीफूड का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज हम आपको वेजिटेरियन सुशी बनाना सिखाएंगे इसलिए इसमें सीफूड का इस्‍तेमाल नहीं करेंगे। अगर आपको चटपटी चीजें खाना पसंद है तो आपको यह डिश जरूर पसंद आएगी। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका। 

वेजिटेरियन सुशी Recipe Card

सुशी नॉनवेज और वेज दोनों तरीके से बनाई जाती है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 200
Cuisine: Others
Author: Reeta Choudhary

Ingredients

  • सुशी राइस- 4 कप
  • चीनी- 1/2 कप
  • सिरका- 1 कप
  • एवोकैडो- 1
  • गाजर- 1
  • शिमला मिर्च- 1
  • नोरी शीट्स- अंदाजानुसार

Step

  1. Step 1:

    नोरी शीट्स के बारे में आपको बता दें कि य‍ह जापान में उगाया जाने वाला एक तरह का सीवीड है। इसे सुखाकर शीट के रूप में बदला जाता है और इसे सुशी रोल्स के बेस में इस्तेमाल किया जाता है। ये आपको किसी भी सुपरमार्केट में मिल जाएगा।

  2. Step 2:

    वेजिटेरियन सुशी बनाने के लिए सबसे पहले सुशी राइस को उबाल लें और फिर इस उबले हुए चावल में सिरका मिलाएं। चावल और सिरका मिलाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि ये दोनों गर्म हों जिससे ये आपस में अच्छे से मिक्‍स हो जाए। इसे एक साथ मिलाकर अलग रख लें।

  3. Step 3:

    अब एक नोरी शीट लें और इसे बिछाएं और इस पर चावल की एक परत डालें। इसे इस तरह से फैलाएं की इसके किनारों पर जगह बची रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर किनारों पर गैप नहीं होगा तो रोल करते समय चावल बाहर निकल जाएगा।

  4. Step 4:

    अब इसमें कटी हुई सब्जियों डालें और सुशी को एक तरफ से रोल करते हुए लपेटे और पूरा रोल कर लें। इसे दबाते हुए अच्छे से रोल करें और आखिर में इसमें थोड़ा सा पानी लगाकर इसे चिपका दें, इससे रोल खुलेगा नहीं।

  5. Step 5:

    अब इस रोल को 1.5 इंच के टुकड़ों में काट लें। रोल काटते समय इस बात का ध्‍यान रखें कि चाक़ू भीगी होनी चाहिए, तभी इसमें चावल चिपकेगे नहीं। तैयार है आपकी टेस्‍टी वेजिटेबल सुशी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।