herzindagi
google most searched foreign destination in 2024

Google Year in Search 2024: इस साल विदेश की इन 5 जगहों को गूगल पर सबसे ज्यादा किया गया सर्च, क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए जा सकते हैं आप

कुछ ऐसी जगहें जो इस साल अलग-अलग वजहों से सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं। एक तरफ जहां इन जगहों पर सबसे ज्यादा लोग घूमने पहुंचे, तो दूसरी बड़ी घटनाओं की वजह से लोगों ने इस लोकेशन को सबसे ज्यादा सर्च किया।
Editorial
Updated:- 2024-12-11, 15:05 IST

हर साल गूगल कुछ ऐसे लोकेशन की लिस्ट जारी करता है, जिसमें सबसे ज्यादा सर्च की हुई जगहों के बारे में बताया गया होता है। पूरे साल लोगों ने किन लोकेशन को सबसे ज्यादा सर्च किया है, यह जानने की इच्छा तो आपको भी हो रही होगी। अगर आप क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए कोई लोकेशन ढूंढ रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि विदेश में कहा जा सकते हैं, तो आप इन लोकेशन पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ये जगहें सुंदर होने के साथ-साथ खत्म हो रहे साल 2024 को यादगार बना देंगी।

अज़रबैजान

google most searched foreign destination in 2024

लिस्ट में सबसे ऊपर अजरबैजान का नाम शामिल है। लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा अज़रबैजान गूगल सर्च किया। अगर आपको अपना क्रिसमस यादगार बनाना है, तो अज़रबैजान जाने का प्लान बना सकते हैं। यह जगह अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनोखी परंपरा और आधुनिकता के विकास के लिए जाना जाता है। यूरोप और एशिया के मध्य में बसा हुआ अज़रबैजान का बड़ा हिस्सा कैस्पियन सागर से घिरा हुआ है। यहां घूमने वाले लोगों को यहां के समुद्र तट, जलक्रीड़ा, और रिसॉर्ट्स पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अज़रबैजान में कई प्राचीन किलों और ऐतिहासिक स्थल हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अगर आप अज़रबैजान जा रहे हैं, तो क़बाला घूमने जाना न भूलें। यहां आपको पत्थरों पर बनी प्राचीन चित्रकला पसंद आएगी।

बाली

bali

गूगल सर्च में बाली का नाम दूसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली इस जगह को बेस्ट रोमांटित जगह के नाम से जाना जाता है। बाली का नाम इस लिस्ट में शामिल होना, हैरानी वाली बात नहीं है। भारत से भी हर साल यहां हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। बाली में स्थानीय कला, शिल्प, और हैंडमेड उत्पाद खरीदना भी लोगों को पसंद है। यहां जैसी अनोखी चीजें आपको और कहीं नहीं देखने को मिलेगी। होटल, भोजन, और ट्रांसपोर्ट पर भी ज्यादा खर्च नहीं होता। इसलिए भी यह सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। बाली को लोग 'गॉड्स आइलैंड' के नाम से भी बुलाते हैं। बाली में घूमने के लिए अच्छी जगहें बहुत सारी हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Year Ender 2024: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं दुनिया की ये खूबसूरत जगहें, आप यहां घूमने गए हैं?

कजाकिस्तान

कजाकिस्तान

यूरेशिया में स्थित देश कजाकिस्तान को भी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। क्षेत्रफल के आधार दुनिया की सबसे बड़े देशों की लिस्ट में शामिल इस जगह पर जाना आपका भी सपना होगा। एक ऐसी जगह जिसे साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया, ऐसी जगह पर जाना वाकई आपके साल को यादगार बना देगा। यह जगह अपनी अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है। डुम्ब्रा संगीत और लोक नृत्य सांस्कृतिक धरोहर को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां आप कजाख रेगिस्तान और अली कॉल झील देखने जाना न भूलें। इन जगहों को ये स्थल ट्रैकिंग, कैम्पिंग और साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां आप कजाकिस्तान में घोड़े पर सवारी और घोड़ा युद्ध जैसी परंपराएं देख कर आना न भूलें।

जॉर्जिया

जॉर्जिया

पूर्वी यूरोप में स्थित जॉर्जिया देश प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर, विविध संस्कृति और साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा जॉर्जिया का नाम सर्च किया गया है। यहां कई लोग ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और स्कीइंग के शौकीन यात्रा करना पसंद करते हैं। काकेशस पर्वत पर आपको पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी। यहां पर ब्लैक सी भी देश को सबसे अलग और खास बनाता है। काले पानी वाली इस जगह का नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। जॉर्जिया को साहसिक पर्यटन के लिए आदर्श स्थल माना जाता है। यहां पर होटल, भोजन और परिवहन की कीमतें अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में बहुत कम हैं। इसलिए भी लोग यहां सबसे ज्यादा घूमने पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें- Year Ender 2024: साल 2024 में देश-दुनिया की इन जगहों पर हनीमून मनाने के लिए पहुंचे स्टार्स, पार्टनर के साथ आप भी जा सकते हैं

मलेशिया

मलेशिया

इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाले देशों में मलेशिया का भी नाम शामिल है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो मलेशिया को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। मलेशिया यात्रा के लिए एक बजट-फ्रेंडली देश है। इसलिए भारतीय पर्यटकों को यहां घूमना अच्छा लगेगा। मलेशिया को बहुत अच्छी नाइटलाइफ के लिए भी जाना जाता है। यहां के बार और क्लब में आपको हमेशा पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी। विभिन्न धर्मों और जातियों का मिश्रण है, यहां के लोग बहुत स्वागतशीस है। इसलिए भी लोगों को यहां घूमने जाना अच्छा लगता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।