herzindagi
image

Year Ender 2024: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं दुनिया की ये खूबसूरत जगहें, आप यहां घूमने गए हैं?

Indian Celebrity Travel Destinations: अगर आप भी जाना चाहते हैं कि आपके पसंदीदा एक्टर और एक्ट्रेस किस इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को पसंद करते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-28, 19:29 IST

Celebrity Travel Trends 2024: बॉलीवुड के दीवाने देश के हर चौक, चौहरे और गली में मिल जाएंगे। कुछ लोग अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को लेकर इस कदर दीवाने होते हैं कि उनकी हर चीज को कॉपी करते रहते हैं।

जब किसी व्यक्ति के फेवरेट सेलिब्रिटी किसी खूबसूरत घूमने जाते हैं, तो वो व्यक्ति भी उसी जगह घूमने के लिए पहुंच जाता है। ऐसे में अगर आपसे पूछा जाए कि साल 2024 में विदेश की कौन-कौन सी जगहें सेलिब्रिटीज की पहली पसंद के रूप में रही हैं, तो आपका जवाब क्या होगा?  

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इंडियन सेलिब्रिटीज के खूब पसंद किया है। इन जगहों पर आप भी अपनों के साथ पहुंच सकते हैं।

इटली (Italy)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

 

अगर बात की जाए कि विदेश की कौन सी जगह सबसे अधिक इंडियन सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही है, तो कई लोगों का जवाब होगा इटली। जी हां, दक्षिणी यूरोप में स्थित इटली विश्व की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। साल 2024 में इटली को कई सेलिब्रिटीज ने खूब पसंद किया है।

इटली, एक ऐसी जगह है, जहां हर दिन हजारों इंडियन घूमने के लिए पहुंचते हैं। इटली, भारतीय सेलिब्रिटीज के लिए खूबसूरत डेस्टिनेशन माना जाता है। हाल में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को अपने पति ज़हीर इकबाल के साथ देखा गया था। दोनों ही इटली की गलियों में मौज-मस्ती करते दिखे गए।

इसे भी पढ़ें: Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स, आप भी यहां का प्लान बनाएं

मालदीव (Maldives)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

यह विडियो भी देखें

 

हिंद महासागर के तट पर स्थित मालदीव एक खूबसूरत और विश्व प्रसिद्ध डेस्टिनेशन माना जाता है। मालदीव में सिर्फ सेलिब्रिटीज ही नहीं, बल्कि आम भारतीय लोग भी मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं। साल 2024 में मालदीव को कई सेलिब्रिटीज ने खूब पसंद किया है।

मालदीव, जिस तरह मनमोहक और खूबसूरत बीचेज के लिए जाना जाता है, ठीक उसी सेलिब्रिटीज डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। यहां सारा अली खान से लेकर, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट को मौज-मस्ती करते हुए देखा जा चुका है। कुछ दिन ही मालदीव में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान पटौदी और पलक तिवारी को मौज-मस्ती करते जिए देखा गया था।

फ्रांस (France)

France

पश्चिम यूरोप में स्थित फ्रांस एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत देश है। फ्रांस में सिर्फ इंडियन सेलिब्रिटीज ही नहीं, बल्कि विदेशी सेलिब्रिटीज भी छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। साल 2024 में फ्रांस को कई भी कई इंडियन सेलिब्रिटीज ने खूब पसंद किया है।

फ्रांस कई इंडियन सेलिब्रिटीज को घूमते हुए देखा जा चुका है। कुछ महीना पहले ही अर्जुन कपूर और मलिका अरोड़ा को फ्रांस की गलियों में मौज-मस्ती करते हुए देखा गया था। इसके अलावा, परणीती चोपता, कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर को भी फ्रांस में घूमते हुए देखा जा चुका है।  

लंदन (London)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Saif Ali Khan 🔵 (@saifalikhan_online)

 

लंदन यूनाइटेड किंगडम और इंग्लैंड की राजधानी है। लंदन विश्व की एक ऐसी जगह है, जहां सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी एक्टर और एक्ट्रेस घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इसलिए लंदन को विश्व के टॉप डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है।

लंदन में हर महीने कोई न कोई इंडियन सेलिब्रिटीज घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। आलिया भट्ट, करण जौहर और मनीष, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान और शिल्पा शेट्टी जैसी कई इंडियन सेलिब्रिटीज को घूमते हुए देखा जा चुका है।  

स्पेन (Spain)

Spain

अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर के पास में स्थित स्पेन विश्व की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। साल 2024 में स्पेन को डेस्टिनेशन के रूप में इंडियन सेलिब्रिटीज द्वारा खूब पसंद किया गया है। स्पेन में बिपाशा बसु से लेकर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और वरुण धवन को मौज-मस्ती करते हुए देखा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 की सबसे वायरल जगहें, आप भी दीदार करने पहुंचें 

ये जगहें भी सेलिब्रिटीज की रही हैं पहली पसंद

विश्व में और भी ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें इंडियन सेलिब्रिटीज ने साल 2024 में खूब पसंद किया है। जैसे- दुबई, पुर्तगाल, द हैम्पटन, न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रेलिया को खूब पसंद किया गया है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@aslisona,freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।