साल 2024 को शादियों के लिए बेस्ट साल माना गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल देश में 40 लाख से भी ज्यादा शादियां दर्ज होने का अनुमान है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी स्टार्स में भी इस साल कई शादियां हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी रहा है कि साल 2024 शादियों के लिए शुभ था। ऐसे में कई कपल्स हैं, जिनकी दिसंबर में शादी होने वाली है। वहीं कई कपल्स ऐसे भी हैं, जो शादी के बाद अभी तक हनीमून पर नहीं गए हैं। क्योंकि वह हनीमून के लिए अच्छी डेस्टिनेशन खोज रहे हैं। ऐसे लोग अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार्स के हनीमून लोकेशन पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। साल 2024 में शादी करने वाले कई बॉलीवुड कपल्स ने अपने हनीमून के लिए देश-विदेश की बेस्ट जगहों का चयन किया है।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में धूमधाम से शादी थी। हालांकि, शादी के बाद तुरंत कपल हनीमून के लिए नहीं गए। कपल वापस अपने काम पर लौट गए थे। लेकिन शादी के 3 महीने बाद कपल को फिजी में टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। फिज एक ऐसी जगह है, जहां आप झरनों का आनंद लेने के साथ-साथ स्कूबा डाइविंग और बोटिंग से लेकर फिजी के टेस्टी व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
यहां के शांत समुद्र तट इसे सभी जगह से अलग और खास बनाते हैं। इसके अलावा फिजी अपने खूबसूरत पानी, ताड़ के पेड़ों से लदे समुद्र तटों और हरे-भरे जंगलों के लिए भी जाना जाता है। इस द्वीपसमूह में लगभग 330 से ज़्यादा द्वीप और 500 से ज़्यादा छोटे द्वीप शामिल है। कपल की इस वीडियो में आप फिजी का सुंदर नजारा देख सकते हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें- Year Ender 2024: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं दुनिया की ये खूबसूरत जगहें, आप यहां घूमने गए हैं?
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून, 2024 में मुंबई में हुई थी। वैसे तो शादी के बाद कपल साथ में कई जगहों पर घूमने गए हैं। लेकिन फिलीपींस और इटली को लोग बेस्ट हनीमून प्लेस के रूप में बता रहे हैं। फिलीपींस दक्षिणी एशिया के सबसे आकर्षक और खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां 150 से ज़्यादा द्वीप और टापू शामिल हैं। माना जाता है कि हर साल 2 मिलियन से ज्यादा पर्यटक यहां हर साल घूमने आते हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हनीमून के लिए पार्टनर के साथ इस जगह पर जा सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
आमिर खान की बेटी इरा खान और नुपुर शिखरे की शादी 10 जनवरी, 2023 को उदयपुर में हुई थी। इसके पहले उन्होंने 3 जनवरी को मुंबई में ताज लैंड्स एंड में रजिस्टर्ड शादी की थी। शादी के बाद कपल्स हनीमून के लिए इंडोनेशिया गए थे। इंडोनेशिया भी हनीमून के लिए कपल्स के लिए बेस्ट प्लेस है। हर साल यहां लाखों लोग घूमने जाते हैं। बाली इंडोनेशिया का एक प्रांत है, जिसे कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून स्पॉट माना जाता है। हरे-भरे क्षेत्र से घिरी इस जगह पर आप भी अपने पार्टनर के साथ हनीमून ट्रिप मनाने का प्लान बना सकते हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें:Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स, आप भी यहां का प्लान बनाएं
टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना और करण शर्मा की शादी 2 मार्च 2024 को जयपुर में हुई थी। शादी के बाद कपल्स को मस्ती करते हिए उत्तराखंड में देखा गया था। कपल्स को उत्तराखंड में मोज-मस्ती करते देख, लोगों ने इस कपल का हनीमून प्लेस बताया था। उत्तराखंड हनीमून कपल्स के लिए स्वर्ग की तरह माना जाता है। क्योंकि हर साल यहां लाखों लोग ट्रैवल करना जाते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कम बजट में कहीं हनीमून ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो आप भी यहां जा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।