बेंगलुरु में फ्री में ही उठा सकते हैं इन चीजों का मजा

बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है। इसे लोग भारत के आईटी हब के रूप में जानते हैं। यह एक ऐसा शहर है, जहां पर हर किसी के लिए कुछ ना कुछ है। यहां पर शानदार शॉपिंग मॉल से लेकर कई ऐतिहासिक प्लेस को देखने का मौका मिलेगा। अमूमन जब लोग बेंगलुरु आते हैं तो यहां की कई पॉपुलर चीजों को एक्सपीरियंस करना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
हालांकि, अगर आप बजट में बेंगलुरु घूमना चाहते हैं तो आपको ऐसी कुछ चीजों को भी एक्सपीरियंस करना चाहिए, जिनके लिए आपको पैसे खर्च ना करने पड़ें। जी हां, बेंगलुरु में ऐसी कई चीजें हैं, जिनका मजा आप फ्री में ही उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में-
बेंगलुरु स्ट्रीट आर्ट की करें प्रशंसा

अगर आप बेंगलुरु में सुपर टैलेंटेड आर्टिस्ट की कला को देखना चाहते हैं तो आपको यहां के स्ट्रीट आर्ट को जरूर देखना चाहिए। खासतौर से, अगर आप सेंट मार्क रोड या कोरमंगला में हैं, तो आपको इसके आसपास दीवारों पर बेहद ही खूबसूरत म्यूरल्स देखने को मिलेंगे जो आपको बेंगलुरू की एक नई तस्वीर को दिखाएंगे। बता दें कि ये कलाकार सृष्टि इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट और कर्नाटक चित्रकला परिषद जैसे इंस्टीट्यूट से हैं। इन्होंने खाली जगहों, बेजान कोनों, बोरिंग गलियों और फ्लाईओवरों को अपनी अद्भुत कलाकृति से जीवंत कर दिया है।
इस्कॉन मंदिर में करें भक्ति
अगर आप बेंगलुरु में घूमते समय आध्यात्मिकता के रस में पूरी तरह से डूबना चाहते हैं तो ऐसे में आपको यहां में इस्कॉन मंदिर के दर्शन अवश्य करने चाहिए। इस्कॉन मंदिर भगवान कृष्ण (भगवान कृष्ण मंत्र)को समर्पित एक अद्भुत मंदिर है। मंदिर परिसर पूजा स्थान होने के साथ-साथ एक कल्चर सेंटर के रूप में भी कार्य करता है। यहां पर आने वाले टूरिस्ट शांत वातावरण में असीम सुख का अनुभव कर सकते हैं। मंदिर पूरे वर्ष कई कल्चरल इवेंट और फेस्टिवल का आयोजन करता है।
इसे जरूर पढ़ें - दिल्ली या वृंदावन ही नहीं, भारत की इन जगहों पर भी हैं इस्कॉन मंदिर
देखें बैंगलोर पैलेस
यूं तो बैंगलोर पैलेस (बैंगलोर पैलेस शूटिंग) में प्रवेश के लिए शुल्क है, लेकिन आप आसपास की जगहों का आनंद बिल्कुल मुफ़्त में ले सकते हैं। इस महल का निर्माण ट्यूडर शैली में किया गया था। यह पैलेसे देखने में किसी परी कथा के भव्य महल जैसा दिखता है। बाहर से आगंतुक महल की भव्यता का आनंद ले सकते हैं और खूबसूरत तस्वीरें खींच सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - बेंगलुरु में इन चीजों को नहीं देखा तो समझ लीजिए कि कुछ नहीं देखा
कब्बन पार्क में घूमें
कब्बन पार्क बेंगलुरु में एक लोकप्रिय पार्क है, जो शहर की हलचल से आपको शांत वातावरण प्रदान करता है। यह पार्क 300 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है। जॉगर्स, हाइकर्स और प्रकृति प्रेमी सभी इस स्थान को पसंद करते हैं। अगर आप बेंगलुरु में घूमते हुए कुछ पल शांति के साथ बिताना चाहते हैं तो आपको यहां पर घूमना चाहिए।
अट्टा गलाट्टा में किताबों के साथ बिताएं समय

अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है तो यकीनन अट्टा गलाट्टा में समय बिताना आपके लिए काफी अच्छा है। बस आप यहां पर आएं और अपनी पसंदीदा किताब पढ़ने के लिए बैठ जाएं। यहां पर कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी, बंगाली और अंग्रेजी में 10,000 से अधिक किताबें हैं, जो अमूमन बेचने के लिए हैै। लेकिन यहां पर एक सेक्शन है, जहां पर बहुत सी किताबें रखी हैं, जो विशेष रूप से पढ़ने के लिए ही हैं। यह स्थान वीकेंड के दौरान कविता, किताब पढ़ने, कहानी कहने, थिएटर, फिल्म स्क्रीनिंग और बच्चों की वर्कशॉप्स जैसी एक्टिविटीज के साथ जीवंत हो उठता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।