International Picnic Day: गुड़गांव के पास बच्चों के लिए बेस्ट हैं घूमने के ये स्पॉट

अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस पर आप भी अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रही हैं तो आप बच्चों के साथ गुड़गांव के इन स्पॉट को घूमना ना भूलें। 

picnic spots near gurgaon

गुड़गांव में घूमने की कई ऐसी जगहें है जहां आप अपने बच्चों के साथ पिकनिक मनाने जा सकती हैं। कई लोग गुड़गांव की भीड़-भाड़ से दूर जाना चाहते हैं हम आपको घूमने कुछ बेस्ट आप्शन बताएंगे इन्हें आप चाहे तो वीकेंड में भी जा सकती हैं। यहां कई सारे फन एक्टिविटी होती हैं। आपके बच्चे इस जगह पर जाकर काफी खुश होने वाले हैं।

आपनोघर रिसॉर्ट वॉटर पार्क (AapnoGhar Water Park in Gurgaon)

appu ghar

आप चाहे तो इस गर्मी में आपनोघर रिसॉर्ट वॉटर पार्क भी जा सकती हैं। यह गुरुग्राम का बेस्ट वॉटर पार्क है यहां आप पिकनिक के लिए भी जा सकती है। यहां आपको खाने के कई विकल्प मिलते हैं। ऐसे में इस जगह पर आप अपने बच्चों के साथ वीकेंड पर जा सकती हैं। इसके अलावा यहां कई तरीके का एक्टिविटी भी बच्चों के लिए होता रहता है। गुरुग्राम के इस वॉटर पार्क में चिल करने से लेकर शाम को शॉपिंग करने तक आप यहां कई चीजों का आनंद ले सकते हैं।

लोहागढ़ फार्म्स (Lohagarh Farms in Gurgaon)

Lohagarh Farms

लोहागढ़ गुड़गांव से 15 किमी की दूरी पर है। अगर आप गुड़गांव की भीड़-भाड़ से दूर जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह बेस्ट पिकनिक स्पॉट साबित हो सकता है। एक दिन पिकनिक का प्लान बना रही हैं तो आप इस जगह पर जा सकती हैं। यहां आपको काफी मजा आने वाला है। इसके साथ ही आप चाहे तो अपने बच्चे को साथ यहां आप मड बाथ, ट्यूबवेल बाथ जैसी फन एक्टिविटी भी कर सकती हैं।(गुरूग्राम के बेस्ट एम्यूजमेंट पार्क)

यह भी पढ़ें:वॉटर पार्क जा रही हैं तो जरूर ले जाएं ये सामान

कैंप मस्टेंग - (Camp Mustang in Gurugram)

Camp Mustang

कैंप मस्टेंग गुड़गांव से 20 किमी की दूरी पर है। अगर आप अपने बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रही है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट स्पॉट हो सकता है। अगर आप अपने बच्चों के साथ कुछ एक्टिविटी करना चाहते हैं तो आप कैंप मस्टेंग जा सकते है। यहां पैरासेलिंग, रॉकेट्री, एस्ट्रोनॉमी के साथ रातभर कैपिंग का भी आनंद उठा सकती हैं आप।

यह भी पढ़ें:गुरूग्राम के इन Amusement Park में फैमिली के साथ करें भरपूर मस्ती, आएगा बहुत मजा

अगर आप भी गुड़गांव में रहती हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें। आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP