ये हैं वो 5 वजह जिस कारण बॉलीवुड स्टार्स मालदीव जाते हैं छुट्टियां मनाने

कभी सैफ और करीना मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए नजर आते हैं तो कभी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हनीमून के लिए मालदीव जाते हैं। कोई ना कोई सेलिब्रेटी मालदीव जाता रहता है। ऐसा क्या है इस जगह में जो सेलिब्रिटी अपनी फैमली या लाइफ पार्टनर के साथ यहां खूबसूरत पल बिताना पसंद करते हैं।
मालदीव 36 मूंगा प्रवालद्वीप और 1192 छोटे-छोटे आईलैंड से मिलकर बना हुआ देश है। यहां की सबसे दिलचस्प बात यह है कि मालदीव में एक आईलैंड से दूसरे आईलैंड पर जाने के लिए फेरी का इस्तेमाल किया जाता है।
टूरिस्ट्स के लिए मालदीव को स्वर्ग जैसा बताया जाता है क्योंकि बाकी देशों के मुकाबले यहां सस्ते में लग्जरियस लाइफ जीने का मौका मिल जाता है।
तो चलिए आपको बताते हैं मालदीव की खासियत जो हर सेलिब्रिटी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है।

रोमांटिक टाइम इस्पेंड करने के लिए बेस्ट प्लेस
मालदीव के बीच बेहद ही खूबसूरत होते हैं और यहां आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता सकते हैं। यहां आपके बजट में आपको बहुत खूबसूरत विला मिल जाएंगे जिसमें आप दुनिया की भीड़ से दूर अपने लाइफ पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता सकती हैं। जब सेलिब्रिटी भी अपनी बिजी लाइफ से थक जाते हैं तो यहां अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए चले आते हैं।

Image Courtesy: PxHere
समुद्र की दुनिया देखने का मजा
समुद्र की गहराई में उतरकर समुद्र की दुनिया देखने का एक अलग ही मजा है। बता दें कि मालदीव अंडरवाटर फोटोग्राफी के लिए यह दुनिया की बेहतरीन जगहों में से एक है। साथ ही मालदीव की गिनती व्हेल और डॉल्फिन के नजारे देखने के लिए दुनिया की पांच सर्वश्रेष्ठ जगहों में होती है। मालदीव के रोमांच में हाल का इजाफा जर्मन पनडुब्बी का है जो हर किसी को पानी के नीचे की दुनिया दिखा सकती है।
स्कूबा डाइविंग का लीजिए मजा
मालदीव में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है यहां आप वाटर एडवेंचर का मजा ले सकती हैं। मालदीव का लगभग हर रिसॉर्ट अपने पास स्कूबा डाइविंग के इंतजाम रखता है। सीखने वालों के लिए यहां डाइविंग स्कूल और कोर्स भी हैं। अगर आप भी वाटर एडवेंचर ट्राई करना चाहती हैं तो आप मालदीव जा सकती हैं।

Image Courtesy: PxHere
घूमने के लिए बेस्ट टाइम और वीजा ऑन अराइवल
मालदीव आने के लिए पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं होती है और यहां आने के सभी स्थानों पर पहुंचते ही टूरिस्ट्स को तीस दिन का फ्री वीजा दे दिया जाता है।
यहां पूरे सालभर मौसम 32 से 29 डिग्री सेल्शियस के बीच रहता है। यहां का मौसम मुख्य रूप से मानसून पर ही निर्भर रहता है। मार्च से नवम्बर का वक्त घूमने के लिए बेस्ट है।
सस्ती प्लाइट लेने का तरीका
मालदीव की राजधानी माले के लिए केरल में तिरुवनंतपुरम से सीधी उड़ान है। दिल्ली से कोलंबो होते हुए भी कुछ फ्लाइट्स माले के लिए भी शुरू हुई हैं जो सस्ती पड़ती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।