लव बर्ड्स के लिए जन्नत हैं भारत की ये 5 जगहें, Valentine Week 2026 को यादगार बनाने के लिए आज ही प्लान करें ट्रिप
-1769498593028.webp)
Romantic Destinations For Valentine Week 2026: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है। ये वीक सिर्फ प्रपोज करने, चॉकलेट, गुलाब या टेडी देने तक ही सीमित नहीं है। इस दौरान लोग अपने पार्टनर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। अच्छी यादें बनाते हैं। अगर आप भी इस बार अपने पार्टनर के साथ कुछ नया करना चाहती हैं तो एक रोमांटिक ट्रिप प्लान कर सकती हैं।
भारत में ऐसी कई रोमांटिक जगहें हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकती हैं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने के लिए अभी से आप ट्रिप प्लान कर सकती हैं। आइए जानते हैं-
मनाली, हिमाचल प्रदेश (Manali, Himachal Pradesh)
हिमाचल प्रदेश को सबसे ज्यादा रोमांटिक डेस्टिनेशन माना जाता है। आमतौर पर लोग शिमला, नैनीताल या मसूरी जाना पसंद करते हैं, लेकिन आप इस साल वैलेंटाइन वीक में मनाली जा सकती हैं। ये जगह कपल्स के लिए बेस्ट मानी जाती है। आप यहां पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकती हैं।
-1769498747338.jpg)
कूर्ग, कर्नाटक (Coorg, Karnataka)
कर्नाटक में बसे कूर्ग को 'भारत का स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है। ये एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये जगह खासतौर पर पार्टनर्स के लिए परफेक्ट मानी जाती है। यहां आपको एक से एक सुंदर नजारे देखने को मिल जाएंगे। अगर आप Valentine Week पर यहां जाती हैं तो ये समय आपको जिंदगीभर के लिए याद रहेगा।
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश (Zero Valley, Arunachal Pradesh)
अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली भी एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है। अगर आपको शांति पसंद है ताे यहां जाना आपके लिए सही रहेगा। अगर आप अपने वैलेंटाइन वीक को खास बनाना चाहती हैं तो जीरो वैली जरूर जाएं।
अल्मोड़ा, उत्तराखंड (Almora, Uttarakhand)
उत्तराखंड भी एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां के हिल स्टेशंस इतने खूबसूरत हैं कि आपको पार्टनर के साथ घूमने में खूब मजा आ जाएगा। ऐसे में आप उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी Valentine Week मना सकती हैं। खास बात तो ये है कि ये जगह दिल्ली से भी बहुत पास है। आप आसानी से यहां जा सकती हैं।
-1769498790627.jpg)
वायनाड, केरल (Wayanad, Kerala)
केरल काे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। ऐसे में अगर आप कोई रोमांटिक डेस्टिनेशन तलाश रही हैं तो केरल का वायनाड आपके लिए परफेक्ट रहेगा। यहां के बैकवाटर, हरियाली और झरने आपके रोमांटिक ट्रिप को यादगार बना देंगे।
यह भी पढ़ें- Anti-Valentine's Week कब से हो रहा है शुरू? जानिए किन देशों में मनाया जाता है
ताे अगर आप भी Valentine Week 2026 को खास बनाना चाहती हैं तो अभी से इन जगहों पर जाने की प्लानिंग कर लें। दरअसल, Valentine Week में महंगाई ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए सभी चीजाें की बुकिंग पहले से करना ठीक रहेगा।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।