Mon Sep 28, 2026 | Updated 04:39 PM IST

सिर्फ ह‍िल स्‍टेशंस और किले ही नहीं, भारत की इन 8 जगहों पर मिलेंगे जिंदगी भर न भूलने वाले पल

इंड‍िया में घूमने के ल‍िए एक से एक जगहें हैं, लेक‍िन हर बार लोग स‍िर्फ चुन‍िंदा फेमस जगहों पर ही जाना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको अलग एक्‍सपीर‍ियंस म‍िलेगा।
Updated:- 2026-09-28, 15:44 IST
unique places in india for unforgettable experiences

हमारे यहां भारत में घूमने के ल‍िए लोग आमतौर पर लोग फोर्ट, ह‍िल स्‍टेशंस या बीच पर ही जाते हैं, लेकिन अगर आप हर बार वही जगह देखने के बजाय कुछ अलग एक्‍सपीरि‍यंस लेना चाहती हैं तो देश में ऐसी कई जगहें हैं जहां घूमना अपने आप में एक यादगार किस्सा बन सकता है।

कहीं मंदिर में हजारों चूहे खुलेआम घूमते दिखेंगे, तो कहीं पेड़ों की जड़ों से बना पुल आपका इंतजार करेगा। कुछ जगहों पर जंगल में रात के समय ट्रेकिंग का मौका मिलेगा, तो कहीं बर्फ से जमी नदी पर चलने का एक्‍सपीर‍ियंस मिलेगा। तो अगली ट्रिप में कुछ हटकर करना है, तो हम आपको 10 जगहों के बारे में बता रहे हैं, ज‍िन्‍हें आप अपनी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में शामि‍ल कर सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-

भारत की इन 8 जगहों को करें एक्‍सप्‍लोर

अगर आप इंड‍िया में ही कुछ अलग एक्‍सपीर‍ियंस लेना चाहती हैं, तो ये 8 जगहें जरूर एक्‍सप्‍लोर करनी चाह‍िए।

unique places in india for unforgettable experiences (1)

image credit- wiki

1. करणी माता मंदिर, राजस्थान

बीकानेर के पास देशनोक में बना करणी माता मंदिर अपने हजारों चूहों के लिए जाना जाता है। यहां चूहों को देवी के भक्तों का दोबारा जन्म माना जाता है। ये मंदिर में खुले आम घूमते हैं और चढ़ाया हुआ प्रसाद भी खाते हैं। मान्यता है कि सफेद चूहा दिखना शुभ होता है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के इन मंदिरों को क्यों माना जाता है चमत्कारी? जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

2. मेघालय का डबल डेकर रूट ब्रिज

चेरापूंजी में उम्शियांग डबल-डेकर रूट ब्रिज भी देखने लायक है। करीब 3 किलोमीटर जंगल के रास्ते ट्रेक करना पड़ता है। इसकी खास बात यह है कि यह पुल खासी जनजाति ने रबर के पेड़ों की जड़ों से तैयार किया है।

3. चादर ट्रेक, लद्दाख

जनवरी-फरवरी की सर्दियों में जांस्कर नदी जम जाती है। इसी जमी हुई नदी पर चादर ट्रेक किया जाता है। यहां पर चारों तरफ ऊंची चट्टानों के बीच बर्फ पर चलने का एक्‍सपीर‍ियंस एकदम ही अलग होता है।

unique places in india for unforgettable experiences (2)

image credit- leh tourism

4. हॉर्नबिल फेस्टिवल, नागालैंड

अगर आपको जगह से हटकर कहीं का कल्‍चर देखना है तो नागालैंड के कोह‍िमा जा सकती हैं। कोहिमा में हर साल 1 से 10 दिसंबर तक हॉर्नबिल फेस्टिवल होता है। इसमें नागालैंड की अलग-अलग जनजातियों के कल्‍चर, नृत्य, खेल देखने को मिलते हैं।

5. भानगढ़ किला, राजस्थान

राजस्‍थान का भानगढ़ क‍िला भी देखने लायक है। यह अपने डरावने किस्सों के लिए फेमस है। यहां पुराने महल और मंदिरों के खंडहर आप देख सकती हैं। हालांक‍ि, शाम के बाद यहां जाना ब‍िल्‍कुल मना है।

6. ओडिशा में ऑलिव रिडले कछुए

ओडिशा के रुशिकुल्या बीच पर जनवरी से मार्च के बीच हजारों ऑलिव रिडले कछुए अंडे देने के लिए पहुंचते हैं। गाइड की निगरानी में इस खास नजारे को आप देख सकती हैं। इसे भी देखने के लि‍ए हजारों लोग यहां रोजाना आते हैं।

unique places in india for unforgettable experiences (3)

image credit- periyar tiger reserve

7. पेरियार में रात की ट्रेकिंग

केरल के पेरियार टाइगर रिजर्व में आप गाइड और गार्ड के साथ रात में जंगल की सैर कर सकती हैं। इस दौरान उल्लू और सिवेट जैसे रात में निकलने वाले जानवर आपको देखने को म‍िल जाएंगे।

8. लोकटक झील, मणिपुर

मणिपुर की लोकटक लेक भी बहुत खास है। यहां तैरते हुए आइलैंड बहुत ही खूबसूरत हैं। यहां यहीं पर तैरते हुए होमस्टे में रहकर यहां की संस्‍कृत‍ि को करीब से जान सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पहली बार जा रहे हैं मणिपुर? इंफाल की इन 4 फेमस जगहों पर जाना न भूलें

इन जगहों की खासियत क्या है?

इन सभी जगहों की खास बात यही है कि यहां घूमने के साथ कुछ ऐसा देखने या करने को मिलता है, जो आम ट्रिप से अलग होता है। कहीं नेचर है, कहीं लोक संस्कृति और कहीं एडवेंचर।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।