भानगढ़ से भी ज्यादा डरावनी हैं भारत की ये जगहें, शाम ढलने के बाद जाना है मना

हम सभी को भूत-प्रेत की कहानियां सुनना बहुत अच्छा लगता है। रहस्यमयी जगहों के बारे में तो हर कोई जानना चाहता हैं। हमारे यहां भारत में भी ऐसी कई जगहें हैं, जिनके बारे में कई तरह की कहानियां मशहूर हैं। इनमें सबसे पहले भानगढ़ किले का नाम जरूर लिया जाता है।
अगर आपको भी ऐसी जगहों पर घूमने का शौक है, तो हम आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिनका नाम अक्सर सबसे डरावनी जगहों की लिस्ट में लिया जाता है। इनमें से कुछ जगहों पर शाम के बाद जाने पर पाबंदी है। आइए जानते हैं इनके बारे में-
भानगढ़ किला, राजस्थान
भारत की सबसे रहस्यमयी और डरावनी जगहों की बात होती है तो सबसे पहले भानगढ़ का नाम ही लिया जाता है। राजस्थान के अलवर जिले में मौजूद यह किला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में है। यहां सूरज डूबने के बाद और सूर्योदय से पहले जाना पूरी तरह से मना है। दरअसल, यहां की कई कहानियां बताई जाती हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शाम ढलने के बाद यहां किसी की चीखें या पायल की आवाजें सुनाई देती हैं। हालांकि, इनके सच होने का कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है।
-1785659007944.webp)
कुलधरा गांव, राजस्थान
राजस्थान में ही जैसलमेर के पास बसा कुलधरा गांव करीब 200 साल से वीरान पड़ा है। माना जाता है कि यहां कभी पालीवाल ब्राह्मणों का बड़ा गांव था, जो एक ही रात में इसे छोड़कर चले गए। इसके बाद यह गांव कभी दोबारा नहीं बस पाया। इसी वजह से यहां को लेकर कई रहस्यमयी कहानियां मशहूर हो गईं। शाम के बाद यहां रुकने से लोग बचते हैं और यहां के लोग भी रात में यहां जाने की सलाह नहीं देते। लोगों का कहना है कि रात में यहां रुकना खतरे से खाली नहीं है।
यह भी पढ़ें- Noida Haunted Places: क्या सच में नोएडा की इन 7 जगहों पर है 'कुछ' अजीब? रात में भूल से भी न जाएं
-1785659052279.webp)
डुमास बीच, गुजरात
गुजरात के डुमास बीच की भी गिनती भारत की सबसे डरावनी जगहों में होती है। कभी कब्रिस्तान के तौर पर इस्तेमाल होने वाला यहां की काली रेत वाला बीच लोगों को खूब डराता है। ऐसा कहा जाता है कि रेत से फुसफुसाने की आवाजें आती हैं। कुछ लोग यहां गायब भी हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि जब यहां हवा चलती है तो आत्माओं की चीखें सुनाई देती हैं। सुनसान जगहों पर कुत्तों को भी भौंकते हुए देखा गया है।
यह भी पढ़ें- मुंबई के दहिसर की वो अधूरी बिल्डिंग, जिसके पास से भी गुजरने से डरते हैं लोग
-1785659107509.webp)
डाउ हिल, कर्सियांग (पश्चिम बंगाल)
दार्जिलिंग के पास स्थित डाउ हिल अपनी नेचुरल ब्यूटी के साथ-साथ रहस्यमयी कहानियों के लिए भी जाना जाता है। यहां के जंगलों और पुराने स्कूल के आसपास अजीब सी आवाजें सुनाई देती हैं। कुछ लोगों को तो कई बार परछाइयां भी दिखाई दी हैं। ऐसे में शाम ढलने के बाद लोगों को यहां न जाने की सलाह दी जाती है।
-1785659167539.webp)
मुकेश मिल्स, मुंबई
मुंबई के मुकेश मिल्स में भले ही कई फिल्मों की शूटिंग हुई हो, लेकिन हर बार किसी ना किसी को यहां कुछ अजीबोगरीब चीजें जरूर महसूस हुई हैं। कई बार लोगों को परछाइयां दिखाई दी हैं और आवाजें भी सुनने को मिली हैं।
-1785661558804.webp)
यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं मसूरी की इस 'खूनी खदान' का सच, जानें यहां जा सकते हैं या नहीं?
क्या सच में ये जगहें भूतिया हैं?
अब तक ऐसी कोई वैज्ञानिक जांच नहीं हुई है, जो यह साबित करे कि इन जगहों पर किसी तरह के भूत-प्रेत का साया है। ज्यादातर कहानियां लोककथाओं, अफवाहों और लोगों के अनुभवों पर ही आधारित हैं।
अगर घूमने जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप इन डरावनी जगहों पर जाने का प्लान रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-
- जहां जो समय तय है, वहां उसी समय के अंदर ही जाएं।
- किसी भी ऐतिहासिक स्मारक के नियमों का पालन करें।
- रात में सुनसान जगहों पर अकेले जाने से बचें।
- लोकल लोगों और प्रशासन की सलाह को नजरअंदाज न करें।
- अफवाहों की बजाय जगह के इतिहास और संस्कृति को जानने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें- रात के 12 बजे भूतिया जंगलों के बीच से होकर गुजरती है यह 'लास्ट लोकल ट्रेन', रोंगटे खड़े कर देगी इसकी कहानी
भले ही डरावनी कहानियां सुनने में जरूर रोमांचक लगती हैं, लेकिन अगर आप ऐसी जगह जा रही हैं तो बस ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Incredible India/Wiki
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।