Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:54 AM IST

फ्लोट‍िंंग आइलैंड से उबलती नदी तक, दुनिया की इन 5 अनोखी जगहों के बारे में जानती हैं आप?

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो बहुत ही अलग हैं। कहीं नदी का पानी उबलता हुआ दिखाई देता है, तो कहीं पर झील के ऊपर तैरते हुए द्वीप नजर आते हैं। एक जगह तो ऐसी भी है जहां नदी का पानी ही गायब हो जाता है। हम आपको दुन‍िया की 5 सबसे अनोखी जगहाें के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-07-04, 11:43 IST
unique places in the world

दुन‍ियाभर में ऐसी कई जगहें हैं ज‍िन्‍हें देखकर पहली नजर में यकीन करना मुश्‍क‍िल हो जाता ह‍ै। कहीं पर आपको नदी का पानी उबलता हुआ नजर आएगा, तो कहीं लेक के ऊपर तैरते हुए आइलैंड नजर आते हैं। हर जगह की अपनी-अपनी खास‍ियत है। आज भी जो लोग इन जगहों को देखते हैं, तो हैरान हो जाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी घूमने का शौक रखती हैं और कुछ अलग देखना चाहती हैं, तो ये लेख आपके काम आ सकता है। हम आपको अपने इस लेख में दुन‍ि‍या की ऐसी ही 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खास‍ियत की वजह से पूरी दुन‍िया में फेमस हैं। आइए जानते हैं-

उबलती नदी, पेरू

पेरू के अमेजन जंगलों के अंदर एक ऐसी नदी बहती है, जिसका पानी बहुत ही गर्म रहता है। इसे शाने-टिम्पिश्का या बोइलिंग रिवर कहा जाता है। सबसे हैरानी वाली बात तो ये है क‍ि इसके आसपास कोई ज्वालामुखी भी नहीं है। वहां के लोग इसे पवित्र मानते हैं और इससे कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। ये दुनिया की सबसे अनोखी नेचुरल जगहों में से एक है।

unique places in the world (2)

डेविल्स कौल्ड्रन, अमेरिका

अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में मौजूद डेविल्स कौल्ड्रन कई सालों तक लोगों के लिए एक पहेली बना हुआ था। आपको शायद ही यकीन हो, लेक‍िन यहां ब्रूल नदी दो हिस्सों में बंट जाती है। नदी का एक हिस्सा तो नॉर्मल झरने की तरह बहता है, जबकि दूसरा हिस्सा एक बड़े गड्ढे में गिरकर गायब होता हुआ दिखाई देता है। आज तक क‍िसी को ये मालूम नहीं हुआ क‍ि ये पानी आखिर जाता कहां है। ये जगह पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।

यह भी पढ़ें- हिमालय में हैं 5 अलग-अलग कैलाश, यहां द‍िखेगा रंग बदलते शिवलिंग से लेकर मणि की चमक का नजारा

अलास्का ट्रायंगल, अमेरिका

अमेर‍िका का अलास्का ट्रायंगल भी दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक है। यहां के लोग इसे रहस्यमयी शक्तियों से जुड़ा हुआ मानते हैं, जबकि वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां का खराब मौसम, ऊंचे पहाड़, बर्फ और घने जंगल इसे एडवेंचरस बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- Darjeeling पहली बार जा रही हैं? ये ट्रैवल एक्सपीरियंस नोट कर लें, ट्रिप बन जाएगी यादगार

जोन ऑफ साइलेंस, मेक्सिको

मेक्सिको का जोन ऑफ साइलेंस भी काफी चर्चा में रहता है। कहा जाता है कि यहां कई बार रेडियो सिग्नल ठीक से काम नहीं करते और कंपास से भी आप सही दिशा का पता नहीं लगा सकती हैं। 1970 की बात है, जब एक अमेरिकी टेस्ट रॉकेट इस इलाके में गिरा था, जिसके बाद ये जगह और भी ज्यादा फेमस हो गई। वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां की जमीन में कुछ खास किस्म के खनिज (minerals) और उल्कापिंडों के टुकड़े मौजूद हैं, जिनकी वजह से इलेक्ट्रॉनिक चीजें या मशीनें ठीक से काम नहीं कर पाती हैं।

unique places in the world (1)

लोकटक लेक, भारत

सिर्फ विदेशों में ही नहीं, हमारे देश के मणिपुर राज्य में भी एक अनोखी झील है, जिसका नाम है लोकटक लेक। ये झील पानी पर तैरती हुई जमीन के टुकड़ों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। इन तैरते हुए टापुओं को वहां के लोग फुमदी कहते हैं। ये असल में मिट्टी, पेड़-पौधों और कचरे के आपस में जमने से बनते हैं, जो इतने मजबूत होते हैं कि पानी पर आराम से तैरते रहते हैं। इस झील की खास बात ये है कि यहां दुनिया का इकलौता फ्लोटिंग नेशनल पार्क भी है, जिसे कीबुल लामजाओ नेशनल पार्क कहा जाता है। कुल म‍िलाकर लोकटक लेक भारत की सबसे अनोखी जगहों में से एक है।

यह भी पढ़ें- देवभूमि की अनमोल देन हैं 'मां गंगा', इसके उद्गम से लेकर समुद्र में मिलने तक का सफर जानें

तो अगर आप भी अलग-अलग जगहाें को देखना पसंद करती हैं तो हमने आपको दुन‍िया की सबसे अनोखी जगहों के बारे में जानकारी दी है। अगर आपको अलग और अनोखी जगहों पर ट्रैवल करना पसंद है, तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- भारत ही नहीं, इन 4 देशों में भी मौजूद हैं 'हनुमान जी' के पदचिह्न; आप भी जाएं यहां

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।