लैंसडाउन नहीं बल्कि थलीसैंण बन रही है सैलानियों की पहली पसंद

अगर आप भी भीड़-भाड़ से दूर किसी मनमोहक जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो थलीसैंण घूमने पहुंचें।   
Updated:- 2022-12-21, 13:29 IST
best places to visit in thalisain uttarakhand

नई-नई जगहों पर मुझे (लेखक) घूमना बेहद ही पसंद है। इसलिए अपने पाठकों को नई-नई जगहों के बारे में जानकारी देते रहता हूं। हर बार की तरह इस बार भी आपको एक नई और मनमोहक वादियों से परिपूर्ण जगह के बारे में बताने जा रहा हूं।

उत्तराखंड भारत का एक ऐसा राज्य है जहां घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें हैं। जैसे-मसूरी, नैनीताल, रानीखेत और लैंसडाउन आदि जगहों पर हर कोई घूमने जाता है।

उत्तराखंड की थलीसैंणभी एक ऐसी जगह है जो सैलानियों की पहली पसंद बन रही है। यहपौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है। यहां की हसीन वादियों में घूमने के बाद यक़ीनन आप उत्तराखंड की अन्य जगहों को भूल जाएंगे।

इस लेख में हम आपको थलीसैंण/थालीसैन की बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी न्यू ईयर के मौके पर या अन्य दिनों में घूमने के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।

टिप इन टॉप पॉइंट (Tip In Top Point)

Tip In Top Point

थलीसैंण में स्थित टिप इन टॉप पॉइंट एक ऐसी जगह है जो सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यह इस शहर का सबसे ऊंचा पॉइंट है। यहां से लगभग पूरा थलीसैंण दिखाई देता है।

टिप इन टॉप पॉइंट मनमोहक और अद्भुत दृश्यों के लिए आसपास की जगहों पर भी फेमस है। इस टॉप पॉइंट पर जाने के लिए ट्रैकिंग करना होता है। ट्रैकिंग के दौरान आप खूबसूरत फोटोग्राफी और मनमोहक नजारों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। बर्फ़बारी के समय इस जगह की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।

इसे भी पढ़ें:धरती के स्वर्ग में बर्फबारी का लुत्फ उठाना है तो इन खूबसूरत जगहों पर पहुंचें

फॉरेस्ट रेंज (Forest Range)

Forest Range

कहा जाता है कि हिल स्टेशन में घूमने का असल मज़ा पहाड़ों और घने जंगलों के बीच में ही होता है, क्योंकि खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। थलीसैंण/थालीसैन का फॉरेस्ट रेंज कुछ इसी तरह का स्थान है।

हर तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और हरियाली से परिपूर्ण यह जगह घूमने के लिए एक बेस्ट स्थान है। अगर आप थलीसैंण में भी किसी शांत जगह घूमना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। बर्फबारी में यहां घूमने का एक अलग ही मज़ा होता है, क्योंकि पहाड़ और पेड़ बर्फ की चादर से ढक जाते हैं।

रौली (Rauli)

Rauli

रौली थलीसैंण का एक छोटा सा गांव है, लेकिन खूबसूरती के मामले में उत्तराखंड के किसी अन्य जगह से कम नहीं है। पहाड़ों के बीच में मौजूद यह गांव असीम दृश्यों के लिए भी जाना जाता है।

अगर आप थलीसैंण में घूमने के साथ-साथ स्थानीय परंपरा से रूबरू होना चाहते हैं तो इस गांव में घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। यह गांव ढलान पर मौजूद है जिसके चलते सैलानियों के बीच और भी अधिक लोकप्रिय है।

थलीसैंण में घूमने की अन्य जगहें

टिप इन टॉप पॉइंट, फॉरेस्ट रेंज और रौली के अलावा आप अन्य कई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। कंडोलिया मंदिर, एप्पल गार्डन और शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद रौतापाली और झर्पाली जैसी जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:सिक्किम की इन जगहों पर बर्फबारी किसी जन्नत से कम नहीं, आप भी पहुंचें


थलीसैंण कैसे पहुंचें?

best places to visit in thalisain

थलीसैंण आप आसानी से पहुंच सकते हैं। दिल्ली से थालीसैन की दूरी लगभग 378 किमी है। आप हरिद्वार, नैनीताल या फिर हल्द्वानी से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। इन शहरों से थलीसैंण जाने के लिए बस मिलती रहती है। देहरादून से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Image Credit:(@insta)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।