Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

शिमला हुआ पुराना, अब यह जगह सैलानियों की बनी पहली पसंद

अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अब शिमला नहीं बल्कि आपको इस अद्भुत जगह घूमने जाना चाहिए।
Updated:- 2022-08-16, 12:56 IST
best places to visit in sarahan himachal pradesh

Places To Visit In Sarahan Himachal Pradesh: अगस्त के महीने में हसीन वादियों में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। इस समय देश के लगभग हर राज्य में मौसम सुहावना होता है, इसलिए सैलानी भी हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए निकलते रहते हैं।

हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अधिक सैलानी शिमला पहुंचते हैं, लेकिन आपको बता दें कि अब शिमला नहीं बल्कि सराहन जगह सैलानियों की पहली पसंद बन रही है। शिमला से लगभग 154 किमी दूर सराहन एक नहीं बल्कि कई अद्भुत जगहों के लोकप्रिय है। इस लेख में हम आपको सराहन की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी घूमने जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं।

भीमकाली मंदिर (Bhimakali Temple)

Bhimakali Temple

सराहन की वादियों में मौजूद भीमकाली मंदिर इस शहर के लोगों के लिए जान है। लोगों का मानना है कि हर समस्या में यह मंदिर स्थानीय लोगों की रक्षा करता है। मंदिर के चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हर तरफ हरियाली को देखर आपका मन तृप्त हो सकता है। कहा जाता है कि यह मंदिर हिंदू और बौद्ध वास्तुशिल्प द्वारा निर्मित लगभग 2 हज़ार साल प्राचीन मंदिर है। यह पवित्र स्थल के साथ लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है।(मशोबरा हिल स्टेशन)

इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड की यह अलौकिक जगह आज तक बची हुई है सैलानियों की नजर से

सराहन पक्षी वन (Sarahan Bird Forest)

Sarahan Bird Forest

जब आप भीमकाली मंदिर घूमने के लिए जा ही रहे हैं तो कुछ ही दूरी पर मौजूद सराहन पक्षी वन भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इस वन को एक नहीं बल्कि हजारों देशी और प्रवासी पक्षियों का घर माना जाता है। कहा जाता है कि मानसून के मसय यहां सबसे अधिक पक्षियां देखने को मिलती हैं। ऐसे में अगर आप पक्षियों को देखने के साथ-साथ हसीन वादियों में घूमने का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं सराहन पक्षी वन जा सकते हैं।(हिमाचल की Unexplored जगह)

मुलिंग भाबा वैली (Muling Bhaba Valley)

Muling Bhaba Valley

सराहन से लगभग 50 किलोमीटर दूर भाबा घाटी (भाभा घाटी) एक अद्भुत जगह है। खूबसूरत हरियाली से परिपूर्ण यह घाटी अल्पाइन घास, जलाशय और घास के मैदान के लिए कुछ अधिक ही लोकप्रिय है। अद्भुत सुंदरता का आनंद उठाने के साथ-साथ आप यहां ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां से आप किन्नौर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।(लंढौर हिल स्टेशन)

इसे भी पढ़ें:ट्राइबल हार्टलैंड ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर यह जगह बन रही है सैलानियों की पहली पसंद

इन जगहों पर भी घूमने पहुंचें

Sarahan Palace

भीमाकाली मंदिर, सराहन पक्षी वन, और मुलिंग भाबा वैली घूमने के अलावा यहां मौजूद कुछ अन्य अद्भुत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। सराहन में आप सराहन पैलेस, श्रीखंड महादेवी के साथ-साथ आप हवा-घर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि यहां घूमने के साथ-साथ आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आनंद उठा सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(instagram,wiki,himachal)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।