Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

ट्राइबल हार्टलैंड ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर यह जगह बन रही है सैलानियों की पहली पसंद

आने वाले दिनों में अगर आप भी किसी अद्भुत जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर छत्तीसगढ़ की इस जगह पहुंचें।
Updated:- 2022-08-11, 14:00 IST
famous places to visit in jagdalpur

भारत का छत्तीसगढ़ राज्य एक ऐसा राज्य है जिसे 'धान का कटोरा' कहा जाता है। यह राज्य सिर्फ धान ही नहीं बल्कि प्राचीन विरासत, अद्भुत नज़ारे, दुर्लभ पहाड़ियां और वॉटरफॉल के साथ-साथ ट्राइबल गांवों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां मौजूद ट्राइबल गांव अपनी खूबसूरती और कुछ अद्भुत जगहों के लिए पूरे भारत में फेमस है। इस लेख में हम आपको उस गांव की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ट्राइबल हार्टलैंड ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं।

ट्राइबल हार्टलैंड ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर गांव

ट्राइबल हार्टलैंड ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर इस गांव की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने से पहले यह बता दें कि हम इस लेख में किस गांव का जिक्र कर रहे हैं। आपको बता दें कि जिस गांव के बारे में हम आपसे जिक्र कर रहे हैं उस गांव का नाम 'जगदलपुर' है। यह गांव छतीसगढ़ के बस्तर जिले में है और यह बहुत प्राचीन गांव है। चलिए अब जगदलपुर में घूमने वाली जगहों के बारे में जानते हैं।

लामनी पार्क (Lamni park)

lamni park

जगदलपुर में मौजूद लामनी पार्क शहर के सबसे बड़े पार्क में से एक है। इस पक्षी विहार में लगभग 20 से अधिक पक्षी की प्रजातियों को देख सकते हैं। अगर आप एक नेचर प्रेमी हैं तो फिर आपको इस पार्क में घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। जगदलपुर में लामनी पार्क सबसे शांत जगह के रूप में भी फेमस है। अगर आप परिवार के साथ घूमने के लिए जा रहे हैं तो फिर आपको यहां ज़रूर घूमने जाना चाहिए।

तीरथगढ़ वॉटरफॉल (Tirathgarh Waterfall)

जगदलपुर में घूमने के लिए अगर कोई सबसे बेहतरीन जगह है तो उसका नाम है तीरथगढ़ वॉटरफॉल। लगभग 300 फीट की ऊंचाई से जब पानी नीचे गिरता है तो नज़ारा देखते ही बनता है। आपको बता दें कि यह वॉटरफॉल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का ही एक भाग है। तीरथगढ़ वॉटरफॉल स्थानीय लोगों और आसपास के शहरों में पिकनिक स्थल के रूप में भी फेमस है।(भारत के खूबसूरत वॉटरफॉल्स)

इसे भी पढ़ें:मशोबरा हिल स्टेशन : 1 दिन की छुट्टी लेकर 5 दिन घूमने का लुत्फ़ उठाएं, ऐसे करें प्लान

बस्तर पैलेस (Bastar Palace)

Bastar Palace

जगदलपुर में मौजूद बस्तर पैलेस एक ऐतिहासिक स्थल है। कहा जाता है कि किसी समय बस्तर राज्य का यह मुख्यालय हुआ करता था। इसक निर्माण बस्तर राज्य के शासकों द्वारा कराया गया था। ऐसे में अगर आप जगदलपुर के इतिहास को करीब से देखना और उसके उसके बारे में जानना चाहते हैं तो फिर आपको यहां ज़रूर घूमने पहुंचना चाहिए। (छत्तीसगढ़ के ऑफबीट प्लेसेस)

इसे भी पढ़ें:क्या आपने सुना है दक्षिण भारत में स्थित इस फेमस बटरफ्लाई फॉरेस्ट के बारे में? एक बार ज़रूर बनाएं घूमने का प्लान

इन जगहों पर भी घूमने पहुंचें?

जगदलपुर में तीरथगढ़ वॉटरफॉल, बस्तर पैलेस और लामनी पार्क घूमने के साथ-साथ अन्य कई बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-दलपत सागर, बालाजी मंदिर और गंगा मुंडा झील जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा यहां आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@tripadvisor,holidify)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।